Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2017 » March » 08 (page 2)

Daily Archives: 8th March 2017

रजत श्री फाउण्डेशन ने किया समाजसेवियों का सम्मान

2017.03.08.1 ssp rajat sriकानपुर, स्वप्निल तिवारी। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मोतीझील स्थित लाजपत भवन में रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर प्रथम पूज्य श्री गणेश की वन्दना के साथ किया गया।
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं का सम्मान संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में किरन धवन, डा. नन्दिनी रस्तोगी, डा. ख्याति गर्ग, अनीता गुप्ता, हेमलता कटियार, शीतल बाजपेई, सोनम सहित 21 महिलाओं को शक्तिस्वरूपा सम्मान से नवाजा गया।
वहीं विशिष्ट महिलाओं में नीलिमा कटियार, मन्जू भाटिया, डा. बीना आर्या, कन्चन सिंह, कन्चन गुप्ता साहित 11 महिलाओं का सम्मान भी संस्था की ओर से किया गया। वहीं इसी बीच मनमोहक प्रस्तुतियों पर आगन्तुकगण तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

Read More »

गरीब महिला को सिलाई मशीन प्रदान की

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। जे.सी.आई. रैनबो द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गरीब महिला को रोजगार सशक्त कराने हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई। संस्था अध्यक्ष जे.सी. शिल्पी गर्ग ने नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें नारी की सेवा करते हुए नारी रोजगार को भी बढावा देना चाहिए। जिससे की वह अपने परिवार का लालन पालन भी कर सके और अपने कदमों पर खडी हो सके। महिलायें आज देश में तरक्की कर रही हैं। हमें भी अन्य कमजोर महिलाओं का हौंसला बढाना चाहिए। सचिव जे.सी. दीप्ति अग्रवाल ने भी नारी दिवस के मौके पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष जे.सी. कोमल माहेश्वरी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Read More »

डा. किरण शर्मा का हुआ सम्मान

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। जिला महिला सेवा दल एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रमुख समाज सेविका, महिला आयोग की पूर्व सदस्य डा. किरण शर्मा का उनके आवास पर जाकर स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस सेवा दल की जिला चीफ श्रीमती रीना बाल्मीकि ने की विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता एड. व संचालन शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।
डा. किरण शर्मा को उनकी सामाजिक, साहित्यिक व राजनैतिक सहयोग व सेवाओं के लिये उन्हें शाॅल उडाकर, प्रतीक चिन्ह व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Read More »

महिलाओं को पढ़ लिखकर स्वावलम्बी बनना चाहिये-श्वेता

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलीगढ रोड स्थित केनरा बैंक प्रशिक्षण केंद्र पर एक महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या श्रीमती श्वेता चैधरी ने कहा कि किसी भी देश अथवा समाज कि तरक्की में महिलाओं का योगदान परम आवश्यक है। जिस देश में महिलाओं कि स्थिति जितनी ज्यादा बेहतर है वो मुल्क भी उतना आगे है। उन्होंने महिलाआं को आह्वान करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को पढ़ लिख कर स्वाबलंबी बनना चाहिए। यदि महिलायंे पढ़ी लिखी होंगी तो कोई भी उनका शोषण नहीं कर पायेगा।

Read More »

मंदिर श्री गोविन्द भगवान पर ठाकुर ठकुरानी का अभिषेक

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। घण्टाघर स्थित मंदिर श्री गोविन्द भगवान पर आज सुबह फूल बंगला व ठाकुर ठकुरानी का अभिषेक नवीन वस्त्र व आभूषण धारण कराने का कार्यक्रम शहर के प्रसिद्ध विद्वान आचार्यो शास्त्रियों के मंत्रोच्चारण व परम्परागत पूजा अर्चना के द्वारा शहर के सभासद समाजवादी पार्टी नेता मास्टर शिव कुमार वाष्र्णेय व उसमें परिजनों द्वारा विधि विधान से सम्पन्न कराया गया।
सुबह श्रृंगार आरती के समय ठाकुर ठकुरानी की मनोहारी छवि के दर्शन कर भक्त, श्रद्धालु दर्शनार्थी प्रभू को निहार-निहार कर भाव विभोर होकर नांचने व गाने लगे। मंदिर का माहौल भक्ति रस से ओतप्रोत रहा। भक्त ऐसे नाच कूद रहे थे जैसे चट्टा का डांडियां डांस हो रहा हो व होली गायी गई रंग अबीर गुलाल मंदिर में उडाया गया।

Read More »

अस्पताल में एक्सरे मशीन होने के बाद भी बाहर से होते है एक्सरे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला क्षय रोग नियन्त्रण केन्द्र इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है। जहां मरीजों के साथ- चिकित्सक खुले आम शोषण कर रहे है। जिला अस्पताल में लाखों रूपये खर्च करने के बाद भी मरीजों को बाहर से एक्सरे कराये जा रहे है।
बताते चले जहां सरकार जनता के स्वास्थ्य के लिए निशुल्क दवा, निशुल्क जांच एक्सरे, अल्ट्रासाउड आदि वाहन की सुविधा दी जा रही है। लेकिन असपताल के चिकित्सक चन्द रूपयों के लालच में मरीजों को लूटवाने का कार्य कर रहे है। जिला अस्पताल में लाखों करोडों रूपये खर्च करने के बाद हर प्रकार की सुविधायें अस्पताल में दी जा रही है।

Read More »

महिला दिवस पर किया डीएम ने सम्पूर्ण क्लीनिक का शुभारम्भ

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा महिला जिला अस्पताल में सम्पूर्ण क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर महिला सीएमएस के साथ अस्पताल की चिकित्सक मौजूद रही।
बुधवार आठ मार्च अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा सम्पूर्ण क्लीनिक का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर डीएम साहिबा ने बताया कि महिलाओं के विकास के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय -समय पर नई -नई योजनाओं को लागू कर उसकी देख रेख की जा रही है। इसी के चलते आज महिला जिला अस्पताल में महिला के सम्पूर्व स्वास्थ के लिए समय -समय पर महिला चिकित्सकों से सम्पर्क करने के बाद स्वास्थ्य सम्बधित जानकारियों उक्त क्लीनिक से मिलेगी।

Read More »

चार साल के बाद भी विश्वविद्यालय से नहीं मिल रही है डिग्रियां ?

फिरोजाबाद, श्रीकृष्ण चित्तौड़ी। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा संचालित स्नातक,स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के बाद भी छात्र छात्राओं को चार चार साल का समय निकल जाने के बाद भी डिग्री प्राप्त नहीं हो पा रही है। चैबान मुहल्ला निवासी शिक्षक शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा है कि अम्बेडकर विश्वविद्यालय के डिग्री प्रदान करने वाले अधिकारी गण यह भी बता पाने में सकोच एवम झिझक महसूस करते है कि विद्यार्थियों को डिग्री किस सन की कब और कितने समय महीने बाद प्राप्त हो सकेगी। विश्वविद्यालय के डिग्री प्रदान करने वाले सेक्सन के बाहर नोटिस बोर्ड पर कोई भी किसी प्रकार की सूचना नहीं लिखी जाती कि किस सन तक की डिग्री विश्वविद्यालय बना कर प्रदान कर रहा है। नतीजा यह होता है कि डिगरियां प्राप्त करे हेतु विश्वविद्यालय कैंपस में स्थित बैक में डिग्री हेतु चालान भरने वालों की लम्बी लम्बी लाईने लगी रहती है चालान भरने के बाद शुरू होता है डिग्री प्राप्ति हेतु विश्वविद्याालय का चक्कर काटना ।

Read More »

महिला दिवस पर विचार गोष्ठी-होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सामाजिक संस्था महिला प्रतिभा सम्वर्द्धन समिति द्वारा विश्व महिला दिवस पर हुई विचार गोष्ठी एवं होली मिलन कार्यक्रम संस्था के गायत्री भवन स्थित प्रधान कार्यालय पर आयोजित किया गया।
संस्था की परियोजना अधिकारी  सविता आर्य ने महिलाओं को संबोधित करते हुये कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के लिये हम स्वयं ही जिम्मेदार हैं। क्योंकि जिस तरह से हम अपनी बेटी को शुरू से ही सीख देते रहते हैं। उसी प्रकार बेटों को भी शुरू से ही नारी के सम्मान तथा उनके प्रति अच्छी सोच की सीख दें तो इस पुरूष प्रधान समाज द्वारा महिलाओं पर किये जाने वाले अत्याचार में निश्चित ही कमी आयेगी। इसी श्रंखला में श्रीमती भारती राठौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि पहले से आज के समय में काफी बदलाव आया है, लेकिन असली बदलाव तब महसूस होगा, जब महिला दिवस की आवश्यकता ही नहीं पड़े। क्योंकि आज महिलाओं एवं युवतियों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही हमें महिला दिवस आयोजित करना होता है।

Read More »