Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2017 » April » 01 (page 2)

Daily Archives: 1st April 2017

घर में सो रहे व्यक्ति का गला रेता

संदेह के आधार पर एक हिरासत में
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव नगला मुल्ला में गत रात्रि में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। पुलिस संदेह के आधार पर हिरासत में लिए एक युवक से पूछताछ कर रही है। मटसैना क्षेत्र के गांव नगला मुल्ला निवासी 50 मुजाहिद पुत्र मौहम्मद इकलाक विगत रात्रि में अपने घर के बाहर आंगन में सो रहा था। 

Read More »

किराए पर रह रही वृद्धा की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के दक्षिणी मोहन गंज में किराये पर रह रही एक वृद्धा की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। इटावा क्षेत्र थाना जसवन्त नगर के गांव फतेहपुरा हाल निवासी थाना सिरसागंज मौहल्ला दक्षिणी मोहन गंज 80 वर्षीय भूदेवी पत्नी स्व0 बाबूराम की विगत रात्रि में अचानक संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। 

Read More »

आपस में भिडे दो पक्ष

आरोप- सटटे बाजी कराने वालों ने युवक पर बनाया दबाब
अन्य मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मारपीट की घटनाओं में दो पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरीगेट पर सट्टे बाजी में छुरियां चलने से हडकम्प मच गया। रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरीगेट निवासी 35 वर्षीय बन्टी उर्फ सुराजखांन पुत्र यूसूफ को सट्टे बाजी को लेकर हुए विवाद में सकली सट्टे बाज के पुत्र फहीम उसके साथी आशू पुत्र लियाकत, 32 वर्षीय भूरा पुत्र एहसाब अली पर छुरी मार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। 

Read More »

दो माह से लापता राजू का बेसुराग

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के भरत नगर से गायब युवक को दो माह बाद भी कही पता नही चला। युवक के परिजनों की माने तो पुलिस को सूचना के बाबजूद प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पा रही है। उत्तर क्षेत्र के भरत नगर निवासी राजू पुत्र रामसिंह विगत 20 फरवरी 2017 को अपने घर के पास से अचानक गायब हो गयी। परिजनों ने उसको सभी जगह रिस्तेदारियों में तलाश ने के बाद कही पता नही चला तो इलाका पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस द्वारा गुमशुदी दर्ज तो कर ली गयी, लेकिन गायब युवक का आज तक पता नही चला। पीड़ित परिजन युवक की तलाश में दर-दर भटक रहे है।

Read More »

शराब बंदी न होने तक आंदोलन की चेतावनी

शराब के विरोध में आधी आबादी लामबंद, शराब में लगाई आग, तोडफ़ोड़
पचोखरा क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद कराने को महिलाओं का प्रदर्शन
शराब पीकर पतियों द्वारा पीटे जाने से आहत हैं महिलाएं
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। थाना पचोखरा क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में महिलाओं ने शराब बंदी को लेकर जमकर हंगामा किया। दुकानों में तोडफ़ोड़ के साथ ही शराब को आग लगा दी। महिलाओं के उग्र रूप को देख शराब विक्रेता दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। महिलाएं देर शाम तक दुकानों पर लाठी-डंडे लेकर जमीं रहीं। महिलाओं के उग्र रूप को देख दुकानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

Read More »

पंप आॅपरेटर्स पहुंचे थाना दिवस

2017.04.01 09 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने थाना दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र के थाना रामगढ में लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसएसपी अजय कुमार भी मौजूद रहे। थाना दिवस के अवसर जिलाधिकारी और एसएसपी ने थाना रामगढ पहुंच कर लोगों और फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान नगर निगम में बतौर पंप आॅपरेटर्स के रूप से कार्य करने वाले दर्जनों आॅपरेटर्स डीएम से मिले। बताते चलें कि गत वर्ष पूर्व तक नगर निगम में बतौर पंप आॅपरेटर्स का कार्य करने वाले दर्जनों आॅपरेटर्स की दोबारा बहाली के लिए जिलाधिकारी ने डीएम से गुहार लगाई। 

Read More »

बगैर लाइसेंस चल रहे बूचड़खाने को बंद कराया

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर निगम के सामने चल रहे कट्टीघर को बंद कराया। बताते चले कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा बगैर लाइसेंस संचालित किए जा रहे अवैघ कट्टीघरों को बंद कराने में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा इस बाबत सख्त निर्देश जारी किए गये हैं। आज दलबल सहित मौके पर पहुंचे प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने निगम के सामने संचालित किए जा रहे अवैध बूचडखाने केा बंद करा दिया। वहीं कारोबारी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सामान को भी नगर निगम ने जब्त कर लिया।

Read More »

कानपुर के समग्र विकास के सम्बन्ध में बैठक करते मण्डलायुक्त

2017.04.01 07 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर का विकास इस तरह से किया जाये कि सभी क्षेत्रो में महसूस हों की अब कानपुर का विकास हों रहा हैं, इस सम्बन्ध में नई प्रस्तवित योजनाये क्रियान्वयन हेतु भेजी गयी जिनमें मुख्य हैं “कानपुर मैट्रो, मन्धना भौती बाई पास, नवीन मार्केट का सौन्द्रीयकरण, इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, नये ट्रांसपोर्ट नगर को बनवाना, ह्रदय रोग संस्थान का नये रूप में विकास करना, तथा शहर में जरूत के हिसाब से अपर गामी पुलों का निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव, कानपुर से लखनऊ मार्ग निर्माण सम्बन्धी आदि योजनाओ पर शासन को स्वीकृति हेतु भेजना और धनराशि प्राप्त कर योजनाये पूर्ण कराना। 

Read More »

कानून व्यवस्था की बैठक मण्डल के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

2017.04.01 05 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। सभी प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि वह शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। मण्डल के सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मीट का अवैध कारोबार बन्द हो जाये तथा सभी अवैध बूचड़खाने बन्द होकर सीज करादे। नियमो का पालन करें और कराये जिन्हें नियमो की जानकारी नही है उन्हें नियमो की जानकारी भी दी जाये। शासन की मंशा है कि किसी का नुकशान भी न हो और नियमो का पालन भी हो जाये। यूपी बोर्ड की परीक्षा मण्डल में नकल विहिन होनी चाहिये। खनन का अवैध कारोबार करने वालो पर कड़ी क़ानूनी कार्यवाही की जाये। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त मो0 इफ्तेखारुद्दीन ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मण्डल के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिये। 

Read More »

गेंहू क्रय केन्द्रों पर गेंहू खरीददारी का कार्य शुरू: डीएम

2017.04.01 04 ravijansaamnaकिसानों की सुविधा के लिए नापतौल की मुकम्मल एवं विश्वासनीय व्यवस्था के अलावा छाया व पीने के पानी की भी रहेंगी सुदृढ़ व्यवस्था
गेंहू खरीद कार्यशाला व प्रशिक्षण में एडीएम ने क्रय केन्द्र प्रभारियों को दिये निर्देश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कानपुर देहात। जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने निर्देश दिया कि जनपद में सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप गेंहू क्रय केन्द्र द्वारा आज गेंहू क्रय का कार्य शुरू कर दिया है। 

Read More »