Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » April » 09 (page 2)

Daily Archives: 9th April 2017

50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर एक अधेड़ का शव देख लोगों का हुजूम लग गया। प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। आज 50 वर्षीय एक व्यक्ति की रेलवे स्टेशन पर ही अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

जयंती के माध्यम से दिया भगवान महावीर का संदेश

2017.04.09 10 ravijansaamnaनन्हें-मुन्ने बच्चों ने दिया मनभावन कार्यक्रम
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी की जयंती आज पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। इससे पूर्व जैन धर्माम्लबियों ने प्रभात फेरी निकाल कर भगवान महावीर के संदेश अहिंसा परमो धर्म को प्रसारित किया। आज निकाली गई जंयती के दौरान समाज द्वारा स्वच्छता और सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश भी दिया। जयंती के दौरान जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहें। आज भगवान महावीर कर 2616 वां जनकल्याण महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के संदेश अहिंसा रैली निकाली गई। 

Read More »

कैबिनेट मंत्री का हुआ नगर में जोरदार स्वागत

2017.04.09 07 ravijansaamnaजेल में होंगे भ्रष्टाचारी माफियाः बघेल
कैबिनेट मंत्री ने महावीर जयंती में की शिरकत
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज पशु धन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग मंत्री का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केबिनेट मंत्री ने महावीर जयंती के कार्यक्रम में भी शिरकत की। भगवान महावीर की जयंती के आयोजन में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के काम करने वाली पार्टी है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों पर लगाम लगना शुरू हो गई है। आने वाले कुछ समय में सत्ता परिवर्तन का असर नजर आने लगेगा। 

Read More »

मेधाविधों को मिले अवार्ड

2017.04.09 06 ravijansaamnaकिडस काॅर्नर में कार्यक्रम आयोजित
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आज नगर की शिक्षण संस्था किडस काॅर्नर सीनियर सैकेडरी स्कूल में मेधावियों का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण और दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस दौरान गत शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट अंकों के साथ कक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को काॅलेज प्रबंधन की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का निर्देशन शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर के निर्देशन में हुआ। वहीं काॅलेज प्रबंधक मयंक भटनागर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी मेधावियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

ग्रामीणों ने दबंग कोटेदार की डीएम से की शिकायत

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भोगनीपुर तहसील के बिदकुरी गांव के बीपीएल व अन्त्योदय कार्ड धारक माती जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच राशन न मिलने की गुहार लगाते हुए कहा कि कोटेदार दबंग किस्म का है राशन नही देता है। मांगने पर धमकी देता है जब शिकायत की जाती है। तब आपूर्ति विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नही करते जिससे हम लोगों को शासन से मिलने वाला राशन नही मिल पा रहा है। बीते शनिवार को अवकाश के बाद भी भोगनीपुर तहसील के बिदखुरी गांव के राशन कार्ड धारक राशन न मिलने की शिकात करने जिलाधिकारी से आये। उन्होंने बताया कि कोटेदार माया देवी के परिवारिक दबंग है वह चार माह से बराबर राशन उठा रहे है 

Read More »

गर्मी से बचने के लिए जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था रखें सुदृढ़ः डीएम

2017.04.09 04 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि संभावित सूखे एवं गर्मी से निपटने के लिए कार्य योजना को शीघ्र तैयार करके दें। उन्होने विशेषकर रसूलाबाद, मैथा, झींझक, संदलपुर, भोगनीपुर, मूसानगर, गजनेर, रनियां आदि क्षेत्रों में जहां पर खुले में रखी फसल या कच्चे छप्पर वाले मकानों में आग लग जाने के कारणों को जानकर उसके निदान हेतु इसकी समुचित तैयारी कर गांव वालों को भी जागरूक कर इसकी जानकारी दें। उन्होने कहा गर्मी मे सूखे व वर्षा की स्थिति आने पर मानव, पशुओं के जीवन पर जहाॅ व्यापक प्रभाव पड़ता है वहीं कृषि कार्य भी प्रभावित होता है। अतः इस प्रकार की कार्य योजना तैयार की जाये जिससे मानव, फसल, पशुधन को सूखे के कारण होने वाली संभावित हानियों, नुक्सान से बचाया जा सके। जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने निर्देश दिये कि सभी नलकूप, हैण्डपम्प, बोरिंग आदि को चेक कर लें। जहाॅं कही खराब हो उसे तुरन्त दुरुस्त करा लें। उन्होने कहा कर्मी, सूखे के कारण जलस्तर प्रायः नीचे चला जाता है जिससे पेयजल का संकट उत्पन्न हो जाता है। जहाॅं कहीं हैण्डपम्प की जरूरत हो तो उसे भी लगवायें। 

Read More »

आरक्षियों, अधिकारियों ने पंगत में बैठकर किया भोजन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। नागरिक सुरक्षा और समाजिक जिम्मेदारी को बढ़चढ़ कर निभाएं आरक्षी, समाजसेवा के बेहतर विकल्प पुलिस के पास है, कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रत्येकदशा में नियंत्रण करना तथा समाज के हर तबके की सुरक्षा एवं न्याय दिलाना पुलिस का प्रथम कर्तव्य है। पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत समारोह (पासिंग आउट परेड) का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतितिथ्य के रूप में आइजी जकी अहमद, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने आरक्षियों को सम्बोधित किया था वहीं विगत सायं को पुलिस लाइन में बड़ा खाना का भी आयोजन किया था। जिसमें आरक्षियों, अधिकारियों, समाजसेवियों व पत्रकारों ने पंगत में बैठकर स्वादिष्ट भोजन किया। 

Read More »