Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » 2017 » April » 20 (page 2)

Daily Archives: 20th April 2017

विभागीय कार्यवाही में फंसे दो कर्मचारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गलत तरीके से परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने और वास्तविक वारिसों की जगह अन्य के नाम में वारिसान जारी करने वाले एक ग्राम पंचायत अधिकारी और एक लेखपाल को डीएम के निर्देशों के बाद निलंबित कर दिया गया। गत 6 अप्रैल को तहसील सिरसागंज मे आयोजित तहसील दिवस के दौरान भोले पुत्र स्व. रामशंकर द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा जांच करायी गयी। 

Read More »

छुट्टी होने के समय स्कूल में पहुंचा मिड डे मील

प्रधानाचार्य ने वापस किया मिड डे मील लेकर आया आॅटो
पिछले कई दिनों से बच्चों को मिल रहा घटिया किस्म का मिड डे मील
टूंडला, जन सामना संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील समय से नहीं मिल पा रहा है। वहीं गुणवत्ता को लेकर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। आज नगर के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील छुट्टी होने के समय पर पहुंचा। जिसे वापस कर दिया गया। 

Read More »

आदेश हवा में नहीं बंद हुआ नाला निर्माण का कार्य

2017.04.20 07 ravijansaamnaनाला निर्माण में नहर विभाग ने शिकायत पर रूकवाया था काम
बीजेपी नगर अध्यक्ष ने की थी मानक विरोधी निर्माण की शिकायत
टूंडला, जन सामना संवाददाता। हाथरस माइनर के पमारी ड्रेन पर नाला निर्माण कार्य को रूकवाने के बाद भी ठेकेदार ने काम नहीं रूकवाया है। यही नहीं काम को तेज गति जरूर दे दी गई है। जिससे निर्माण कार्य जल्द ही पूरा किया जा सके। बता दें कि भाजपा नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता ने नाला निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा से शिकायत की थी। वहीं नहर विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की गई थी। 

Read More »

केद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर मंथन

जिला निगरानी समिति की बैठक में पहुंचे सांसद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला निगरानी समिति की बैठक में जन हित के उददेश्य से संचालित विभिन्न केद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन और संचालन पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सांसद अक्षय यादव ने की। बैठक का संचालन जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने किया। जिला निगरानी समिति की बैठक में केद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं खास तौर पर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, पेयजल, बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना सहित दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अक्षय यादव ने की।

Read More »

नहीं लगा किशोरों का सुराग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गत दिवस राजकीय बाल गृह से दीवार फांद कर फरार हुए दोनों किशोरों का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला। वहीं बाल गृह से किशोरों के फरार होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि बुधवार को सुहागनगर स्थित राजकीय किशोर गृह से दो अंडरवियर के नाड़े के सहारे लगभग 12 फीट ऊंची दीवार फांद कर फरार हो गए थे। वहीं किशोरों के फरार होने की जानकारी होते ही जिला प्रोबेसन विभाग सहित अन्य जिम्मेदार अफसरों में हड़कंप की स्थिति हैं। आला अफसरों ने इस संबंध में विभागीय स्तर पर रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक इस घटना के संबंध में थाना पुलिस को भी सूचना दी गई है।

Read More »

युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

सूत्रों के अनुसार घटना अवैध संबंधों की परिणिति
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फरिहा क्षेत्र के गांव शेखरपुर में एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने घटना के संबंध में अवैध संबंधों के चलते गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। फरिहा क्षेत्र के गांव शेखरपुर निवासी श्यामवीर पुत्र रामचन्द्र का शव आज गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। 

Read More »

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव किशनपुरा के जंगल में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। शव को इलाका पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी। शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव किशनपुरा के जंगल में शौच करने गये लोगों ने लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटका देखा। युवक का शव पेड़ पर लटके देख मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान उजागर नहीं हो सकी।

Read More »

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों/कक्षों का किया निरीक्षण

2017.04.20 04 ravijansaamnaकलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों को साफ सफाई के दिये निर्देश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के नवागत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अपने पहले निरीक्षण में कलेक्ट्रेट में मौजूद विभिन्न कार्यालयों का बरीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी कोर्ट, कार्यालय, गोपनीय कक्ष/आशुलिपिक कक्ष, डीएल आरसी कार्यालय, प्रोवेशन कार्यालय, सीलिंग कार्यालय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गोपनीय कक्ष, कोर्ट, नजारत, संयुक्त कार्यालय, शस्त्र अनुभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), आबकारी कार्यालय, ज्येष्ठ अभियोजन कार्यालय, मनोरंजन कार्यालय, सहायक भूलेख कार्यालय, जिला सूचना विज्ञान कार्यालय, क्रिमिनल रिकार्ड रूम, जिला निबंधन कार्यालय सहित जिला निर्वाचन कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। 

Read More »

निवर्तमान जिलाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

2017.04.20 03 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निवर्तमान जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह को आज अधिकारियों कर्मचारियों, समाजसेवियों, पत्रकारो ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। निवर्तमान जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने कर्मचारियों को आहवान किया कि वे मिलजुल कर टीम भावना से अपने शासकीय कार्यो को ईमानदारी, लगन, मेहनत के साथ करें। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लायें। उन्होने कहा कि सरकार आमजन मानस के प्रति कर्तव्यो के साथ ही परिवार समाज व स्वयं अपने प्रति दायित्व को भी निभायें। उन्होंने कहा कि स्थानान्तरण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। 

Read More »

प्रभारी जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया

2017.04.20 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी कानपुर अरुण कुमार ने प्राथमिक विद्यालय अब्दुलपुर, चौबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण प्रातः 08:15 पर किया। विद्यालय में 4 बच्चे उपस्थित थे। शौचालय की सफाई 15 दिन में एक बार होने की जानकारी पर सफाई कर्मी को श्री कुमार ने सस्पेन्ड और एक अध्यापिका के अनुपस्थित होने पर श्री कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से सम्बंधित प्रधानाचार्य से एव अध्यापिका से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। श्री कुमार द्वारा प्रातः 08:45 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौबेपुर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 9 डॉक्टर की अनुपस्थिति पर वेतन रोकने के दिए निर्देश, श्री कुमार ने 09:30 मिनट पर गेहूँ क्रय केंद्र चौबेपुर, कला का भी आकस्मिक निरिक्षण किया, केंद्र पर विपणन निरीक्षक बिन्देस्वरी मिश्र से स्टॉक रजिस्टर व गेहूं की नमी जांचने वाली मशीन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Read More »