Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2017 » June » 29 (page 2)

Daily Archives: 29th June 2017

भाजपा का जन कल्याण सम्मेलन सम्पन्न

2017.06.29. 2 ssp bjpकानपुर, जन सामना संवाददाता। आज छावनी विधानसभा के श्यामनगर मंडल में भाजपा का मंडल जनकल्याण सम्मेलन संम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए भाजपा दक्षिण जिला मंत्री संजय कटियार ने बताया कि जन कल्याण सम्मेलन में लगभग 600 भाजपा कार्यकर्ता व 167 से अधिक लाभार्थी शामिल हुए। संजय कटियार ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जा रहा है।

Read More »

आईआईटी जेईई एडवांस में आल इंडिया रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया

2017.06.29 09 ravijansaamnaआईआईटी जेईई एडवांस 2017 में अभिषेक दत्त आईआईटी गोहाटी में इंजीनियरिंग फिजिक्स शाखा में लिया प्रवेश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार के भतीजे अभिषेक दत्त कुक्की पुत्र इं. रविदत्त व डा. गायत्री दत्त ने आईआईटी जेईई एडवांस में श्रेष्ठ अंक पाये है। आल इंडिया रैंक 1498 प्राप्त कर नाम रोशन किया है। पिता रविदत्त और उनके सुपुत्र अभिषेक दत्त ने इस परीक्षा में सफलता पाने का श्रेय अपने दादा प्रागदत्त व सांसद प्रत्याशी दादी स्व. गायत्री देवी, चाचा इ. रविदत्त, ताई सीएमएस डा. रेखा रानी व ताई डा. उमा, ताऊ डा. विनोद कुमार, बुआ डा. इन्द्राराजेश व फूफा डा. सुरेश व छोटी बहन लिपाक्षी दत्त, अध्यापकजनों को देने के साथ ही महामानव भगवान गौतम बुद्ध, संविधानशिल्पी डा. भीमराव अम्बेडकर, बुद्धप्रिय अशोक, कबीरदास जी, काशीराम जी, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, अखिलेश यादव, पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम, वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि को भी अपना आदर्श माना है।

Read More »

क्यों न फिर से निर्भर हो जाए

2017.06.29. 1 ssp DR NEELAM MAHENDRAआज की दुनिया में हर किसी के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक माना जाता है। स्त्रियाँ भी स्वावलंबी होना पसंद कर रही हैं और माता पिता के रूप में हम अपने बच्चों को भी आत्मनिर्भर होना सिखा रहे हैं।
इसी कड़ी में आज के इस बदलते परिवेश में हम लोग प्लैनिंग पर भी बहुत जोर देते हैं। हम लोगों के अधितर काम प्लैनड अर्थात पूर्व नियोजित होते हैं। अपने भविष्य के प्रति भी काफी सचेत रहते हैं इसलिए अपने बुढ़ापे की प्लैनिंग भी इस प्रकार करते हैं कि बुढ़ापे में हमें अपने बच्चों पर निर्भर नहीं रहना पड़े। यह आत्मनिर्भरता का भाव अगर केवल आर्थिक आवश्यकताओं तक सीमित हो तो ठीक है लेकिन क्या हम भावनात्मक रूप से भी आत्मनिर्भर हो सकते हैं?

Read More »

पैरों की केयर करना है जरूरी

2017.06.29. 1 ssp beauti tipsआप कितनी भी बिजी हों लेकिन चेहरे के साथ पैरों की केयर करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप वर्किंग वुमन हैं, तो यह और भी जरूरी हो जाता है। तो जानते हैं फुटकेयर के बारे में सी डब्लू सी ब्यूटी एन मेकअप स्टूडियो की सेलिब्रिटी ब्यूटी एन मेकअप एक्सपर्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता से –
चेहरे की केयर करना तो सभी को याद रहता है, लेकिन क्या उतना ही ध्यान आपका पैरों की देखभाल पर भी जाता है। अगर नहीं, तो इस पर ध्यान देना शुरू कर दीजिए। वैसे भी अब गर्मिया हैं, तो आपको पैरों की ज्यादा केयर करने की जरूरत है। आप इसे माॅर्निंग और नाइट रूटीन में बांट सकती हैं।

Read More »

100 दिन के पूरे होने पर सहकारिता मंत्री ने सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का किया बखान

2017.06.29 08 ravijansaamnaराज्य सरकार लोक कल्याण के प्रति समर्पित होकर सबका साथ सबका विकास बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहीं हैः मुकुट बिहारी वर्मा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर जनपद के सर्किट हाउस में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार लोक कल्याण के प्रति समर्पित होकर बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए शासन-प्रशासन को संवेदनशील और जवाबदेह बनाया गया है। वर्तमान सरकार प्रदेश को विकसित एवं समृद्ध बनाने के लिए विकास योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों पर कहा कि किसी भी राज्य में परिवर्तन, विकास और प्रगति के लिए 100 दिन की अवधि एक छोटा कार्यकाल है। 

Read More »

सरकार सभी के हित से जुड़े निर्णय लेकर प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही हैः मुकुट बिहारी वर्मा

2017.06.29 05 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ सबका विकास के साथ 100 दिन विश्वास के साथ विश्वास की बुनियाद पर विकास को अभियान के रूप में सफल बनाया है 100 दिन में सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये है जिससे आमजन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। 

Read More »

एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय का राष्ट्र एवं समाज के प्रति आजीवन समर्पण रहा

2017.06.29 03 ravijansaamnaडेरापुर विकास खंड में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत डेरापुर ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम को एसडीएम विजेता, विधायक मथुरा पाल के प्रतिनिधि व सुपुत्र महिपाल, ब्लाक प्रमुख वेदव्यास निराला, बीडीओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुमन अर्पित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए एसडीएम विजेता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढ़ाने का काम किया है। 

Read More »

अखिलेश यादव की मौजूदगी में मना रामगोपाल यादव का जन्म दिन

2017.06.29 01 ravijansaamnaपार्टी के हजारो नेता, पूर्व मंत्री, विधायक व  कार्यकर्ता रहे मौजूद
सैफई, इटावा, जन सामना संवाददाता। सैफई में सपा सांसद रामगोपाल यादव का 71वां जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से नेता, कार्यकर्ता, विधायक बड़ी संख्या में सैफई पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शाल उढाकर सांसद रामगोपाल को सम्मानित किया। इस मौके पर रामगोविंद चौधरी नेता विरोधी दल, ओम प्रकाश यादव पूर्व मंत्री, सांसद धर्मेंद्र यादव, काशीनाथ एमएलसी, राकेश यादव एमएलसी, के पी सिंह चौहान पूर्व मंत्री, तेजप्रताप यादव सांसद,अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, उदय प्रताप यादव पूर्व सांसद, काशीनाथ यादव पूर्व एमएलसी, बलराम यादव पूर्व मंत्री, जूही सिंह पूर्व मंत्री, चंद्रपाल यादव पूर्व सांसद, रामजी लाल सुमन पूर्व सांसद, शिव कुमार वेरिया पूर्व मंत्री, राजू यादव विधायक सदर मैनपुरी, रामबृक्ष यादव पूर्व मंत्री,संजय लाठर, अनुराग यादव, सीताराम कश्यप, राममूर्ति वर्मा पूर्व मंत्री, जरीना उस्मानी पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, कुलदीप गुप्ता संटू अध्यक्ष नगर पालिका इटावा, फुरकान अहमद पूर्व चेयरमैन, राजपाल कश्यप पूर्व मंत्री, विशंभर प्रसाद निषाद सांसद राज्यसभा, नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद सिंह गोप पूर्व मंत्री, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, बलबंत सिंह रामूबालिया पूर्व कारागार मंत्री, नरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री, अरविंद यादव एमएलसी, मौजूद रहे।

Read More »