Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2017 » July » 30 (page 2)

Daily Archives: 30th July 2017

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया पौधारोपण

2017.07.30. 8 ssp knd dio1कानपुर, जन सामना ब्यूरो। रूरा रोड स्थित खरखा अकबरपुर घंघरिया बाबा आश्रम एवं पंचकुटी हनुमान मंदिर व तथागत मैदान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर देश के 14वें राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविन्द को अपना फुफेरे भाई होने की जानकारी देने वाली उनकी ममेरी बहन व प्रधानाध्यापिका शकुन्तला कमल ने महामहिम राष्ट्रपति के सम्मान व पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर दस पौधों का रोपण किया। उन्होंने संविधान शिल्पी बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर, लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पथ अन्त्योदय विकास के मूल मंत्रों के प्रमुख पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये। पं० दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन आदर्शों, विचारों तथा संघर्षों को आमजन को सरल, सहज तरीके से बताते हुए कह कि प. दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, विश्वास अन्त्योदय का मूलमंत्र था आज के परिवेश में ज्यादा प्रसांगिक हैे प्रदेश व केन्द्र सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र को लेकर देश व समाज के विकास की ओर आगे बढ रही है।

Read More »

यातायात व्यवस्था को सुधारने का शेखचिल्ली सपना!

2017.07.30. 1 ssp trafiicकानपुर, अर्पण कश्यप। शहर के आलाधिकारी यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए शेखचिल्ली सपना देख रहे हैं। उन्हें शहरियों को अपने मातहतों द्वारा यातायात के पाठ पढ़ाने का काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें खुद ही सुधार करने की जरूरत नहीं दिख रही है। किदवई नगर चैराहे पर बना ट्राफिक बूथ कुछ यही हकीकत बयां कर रहा है। इस बूथ पर ट्राफिक सिपाही भले ही नहीं दिखता बल्कि अवारा जानवर जरूर अपनी आरामगाह बनाए दिख जाते हैं। इस तरह के नजारे शहर के तमाम चैराहों पर देखने को मिल जायंगे। वहीं जिन लोगों के जिम्मे पर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी है वह विभाग अपने ही जवानों को नहीं सुधार पा रहा है और सुधारने की बात कर रहा है पूरे शहर की।

Read More »

शर्म और बेशमी का पर्दा हटाती सरकारी व्यवस्था

2017.07.29. 1 ssp mutralayकानपुर, अर्पण कश्यप। जहॉ एक और महिलाओं के सम्मान के लिये उनके अधिकार के सरकार अनेको नियम व कार्यक्रम आयोजित करती रहती है वही दूसरी ओर शहर की सरकारी व्यवस्था शर्म और बेशर्मी के बीच का पर्दा भी हटा रही है।
जिसका जीता जागता नजारा दिखता है किदवई नगर जैसे व्यस्तम चैराहे का। जहॉ पुरूषो के लिये सरकारी मूत्रालय बना हुआ है जहॉ कोई भी पर्दा नही है। सबसे बडी बात यह कि यहॉ आटो टैम्पो स्टैण्ड भी है।

Read More »