Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » 2017 » September » 16 (page 2)

Daily Archives: 16th September 2017

अघोषित विद्युत कटौती से जनता त्रस्त

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद नगर में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। २४ घंटे में नगर को बमुश्किल दस घंटे बिजली मिल रही है, वह भी टुकड़ों में। जिससे हर वर्ग परेशान है। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। भीषण गर्मी और उमस में लोगां का जानी दुष्वार हो गया है। जनता अब विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे रही है।
नगर में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। सुबह से सायं तक और सायं से सुबह तक बिजली के लिए लोग चिल्ला रहे हैं। बिजली के अभाव में पेयजल समस्या भी विकराल हो गई है। नगर में बिजली २४ घंटों में मात्र १० घंटे बमुश्किल मिल रही है। इसमें भी ट्रपलिंग की समस्या है। बिजली आती कम है और इंतजार ज्यादा देर कराती है। भीषण गर्मी और उमस में बिजली न होने से लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। बिजली संचालित उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। बिजली न मिलने से ट्यूवबैल भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पेयजलापूर्ति सुचारू करने में जलनिगम को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर बाजार में बिजली आपूर्ति न होने से इलैक्ट्रानिक शोरूम, बैल्डिंग मशीन वाले व अन्य इलैक्ट्रानिक संबंधी कार्य से जुड़े लोगों का बुरा हाल हो गया है।

Read More »

किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किए

2017.09.16.03. SSP.BJPकेंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित के लिए ले रही फैसले- पांडेय
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए तहसील प्रशासन ने मंडी समिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने एक महिला किसान को प्रमाण पत्र देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित में फैसले ले रही है। भाजपा की सरकार आम जनता की सरकार है।
तहसील क्षेत्र के चयनित लगभग ५०० किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र देने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा मंडी समिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को ऋण पार्टी के विधायकों को वितरित करने थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से एक किसान को प्रमाण पत्र देकर शुभारंभ करने का मन बना लिया। काफी प्रयास के बाद स्थानीय भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष को मंच तक ले जाने में सफल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने दिखतौली की महिला किसान ऊषादेवी पत्नी भूरी सिंह को अपने हाथ से ऋण मोचन का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संक्षेप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारें आम जनता की सरकार है। दोनों ही सरकारें जनता के हित के लिए फैसले कर रही हैं। किसानों को बैंकों की लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए ऋण माफ के चैक न देकर सीधे उनके खाते में धनराशि स्थानांतरित की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा संगठन और सरकार के बीच तालमेल बढ़ाने पर बल दिया।

Read More »

विधायक ने किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

बीडीएम कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने की सफाई
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। प्रदेश में सितंबर १५ से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शिकोहाबाद नगर पालिका द्वारा नगरीय स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बीडीएम कॉलेज सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने कॉलेज परिसर में झाड़ू से सफाई कर किया। इसके बाद कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने सफाई की।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों के अलावा व्यापारी, शिक्षक, डॉक्टर व ब्रांड एंबेस्डर के अलावा भाजपा नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने सफाई व्यवस्था पर विचार व्यक्त किए और लोगों को साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। अंत में अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More »

विद्युत विभाग ने ली एक किसान की जान

फसल में पानी लगाते समय टूटा हाईटेंशन तार
पाढ़म बस अड्डे पर भी बिजली तारों से एक युवक गंभीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के गांव पहाडपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही एक किसान पर भारी पड गई। हाईटेंशन तार का टूटने से एक किसान की मौत हो गई। किसान अपने बाजरे की फसल में पानी लगा रहा था। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पाढ़म बस अड्डे पर सामान उतारते समय एक युवक बिजली के तारों से गंभीर रुप से घायल हो गया।
जसराना के गावं पहाडपुर निवासी किसान नरेंद्र सिंह (40) पुत्र होरीलाल शुक्रवार की सायं अपने बाजरे के खेत में पानी लगा रहा था। उसके खेत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तारों से चिंगारी निकलने लगी। किसान कुछ समझ पाता इससे पहले ही तार टूटकर खेत में गिरा। खेत में भरे पानी में करंट दौड रहे करंट ने किसान को अपनी चपेट में ले लिया। किसान खुद को बचाने का प्रयास करता लेकिन हाईवोल्टेज की वजह से उसे मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देर सायं तक किसान के घर न पहुंचने पर किसान के परिवारीजनों को चिंता हुई।

Read More »

एसबीआई को मिली कनेक्शन काटने की धमकी

बिजली विभाग जमा करने के बाद भी भेज रहा लाखों का बिल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जसराना एसबीआई शाखा को विद्युत विभाग उसके कनैक्शन को काटने की धमकी दे रहा है। बिल जमा करने के बाद भी लाखों रुपए का बिल भेजा रहा है। विभाग के चक्कर लगाने के बाद बैंक को राहत नहीं मिल रही है। बैंक हर माह बिल जमा कर रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा जसराना पर विभाग का 157841 रुपए बकाया है। 27 तक बिल जमा न करने पर विभाग ने कनैक्शन काटने का अल्टमेटम दिया है। कनैक्शन कटने की बात से बैक में हहडकंप मच गया है। बैंक कर्मचारी विभाग के चक्कर काटने को मजबूर है लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है। कर्मचारियों ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। वहंी बैंक कर्मचरियों ने बताया कि अक्टूबर 2016 से विभाग बैंक को परेशान करने का कार्य रहा है। बैंक जमा द्वारा जमा की गई राशि को समायोजित नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण बिल लाखों तक पहुचं गया है।

Read More »

बसपा ने कसी नगर निगम चुनाव को कमर

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। बहुजन समाजवादी पार्टी की एक बैठक पार्टी के कैम्प कार्यालय स्थित महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के निवास हुण्डावाला बाग, गली नंबर दस पर सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी नगर निगम चुनाव के लिये चर्चा की गयी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रान्तों के प्रभारी रहे एवं मौजूदा जिला प्रभारी मुरारीलाल पेशकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
जिला प्रभारी डा. ज्ञान सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बहिन कुमारी मायावती के निर्देश पर जो मीटिंग की जा रही है, उसका मुख्य कारण यह है कि हमें फिरोजाबाद नगर निगम के सभी 70 वार्डो में अपने प्रत्याशियों को खड़ा किया जायेगा और प्रत्येक वार्ड के अंदर प्रत्याशी चयन के लिये कमेटियों का गठन किया जायेगा। उन्हीं के आधार पर प्रत्याशियों को इस बार पार्टी चुनाव चिन्ह हाथी पर चुनाव लड़ाया जायेगा।

Read More »

फर्जी ट्यूबैल कनेक्शन के नाम से विद्युत जेई ने लाखों ठगे

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा के सदर विधायक हरीशंकर माहौर के आवास पर सैकड़ों की संख्या में तमाम गांवों के किसानों ने विधायक को फर्जी नलकूप कनैक्शन के बारे में अवगत कराया तथा विधायक ने किसानों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद एस.ई. विद्युत प्रदीप अग्रवाल को तुरन्त आवास पर बुला लिया और जल्द ही किसानों की समस्या को दूर करने का आदेश दिया।
विधायक हरीशंकर माहौर के आवास पर आज किसानों का जनसमूह उमड़ पड़ा और किसानों ने फर्जी नलकूप कनैक्शन के बारे में सदर विधायक हरीशंकर माहौर को बताया जिस पर विधायक ने एसई विद्युत प्रदीप अग्रवाल को अपने आवास पर बुलाकर किसानों की समस्यायें सुनीं। किसानों ने उन्हें बताते हुये कहा कि डार्क जोन में नलकूप कनैक्शन दिये गये हैं। वह सभी फर्जी कनैक्शन हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हमसे कनैक्शन के नाम पर लाखों रूपये ले गये हैं व फर्जी विद्युत विभाग की रसीद दे गये हैं और यह सभी गलत कार्य विद्युत विभाग के जेई द्वारा किया गया है।

Read More »

चोरी की बाइक सहित तीन लोग दबोचे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार पुलिस ने तीन बाइक चोरो को दो चोरी की बाइक सहित दबोच लिया। पकडे गये अभियुक्तों के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया।
थाना लाइनपार पुलिस ने नगला विश्नू से विगत रात्रि में थाना दक्षिण क्षेत्र सुहागनगर निवासी अखिलेश पुत्र रामकरन को उसके भाई के कहने पर चोरी की बाइक सहित दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ करने पर अखिलेश की निशान देही पर हिमायूपुर निवासी 18 वर्षीय अमित कुमार राठौर पुत्र रामअवतार, 18 वर्षीय दीपू राठौर पुत्र मुकेश कुमार राठौर से भी एक चोरी की बाइक बरामद की गयी। पुलिस ने उक्त तीनों लोगो को सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। जिला अस्पताल डाक्टरी को आये बाइक चोर ने बताया कि उनका एक गैंग हे जो बाइक चोरी कर एक दूसरे को सप्लाई करते है।

Read More »

सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में अलग -अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वही कई लोग घायल हो गये। घालयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के टोल टैक्स के समीप बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौद दिया। जिसकी मौके पर ही दर्दनराम मौत हो गयी। सूचना पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल टोल टैक्स की एम्बूलेन्स के माध्यम से पहुचाया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से मृतक का नाम थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के सुभाष तिराहा स्ािित बघेल कालौनी निवासी 45 वर्षीय रनवीर सिंह पुत्र रामसनेही बघेल बताया गया।

Read More »

उत्तर प्रदेश का नोएडा आई0टी0 हब के रूप में कराया जायेगा विकसित: मुख्य सचिव

2017.09.16 04 ravijansaamnaप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देकर निवेश को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश सरकार कृत संकल्पित: मुख्य सचिव
प्रदेश में पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये जेवर एवं कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजनाओं के विकास की दिशा में हो रहा तेजी से कार्य: राजीव कुमार
प्रदेश के तीव्र औद्योगिक विकास हेतु मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक सक्षम ढांचा बनाने के लिये गठित होगा बोर्ड औद्योगिक परियोजना राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड का गठन औद्योगिक विकास के लिए जरूरी निर्णय त्वरित गति से लेने में सहायक होगा: राजीव कुमार
उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा कृषि अर्थव्यवस्था प्रधान प्रदेश होने के नाते देश में आलू, गन्ना, पशुधन और दुग्ध विकास उत्पादन आदि में प्रथम श्रेणी के साथ-साथ भारत के कृषि उत्पादन में अग्रणी भूमिका का कर रहा है निर्वहन: मुख्य सचिव
ग्रामीण क्षेत्रों में पूंजी का इस्तेमाल करने पर विशेष ध्यान देने वाले प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में कौशल विकास केन्द्र कराये जाएंगे स्थापित: राजीव कुमार
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देकर निवेश को बढ़ावा देने के लिये कृत संकल्पित है तथा इस दिशा में गंभीरता से प्रयास किये जा रहे हैं। शासन के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे तथा उच्चस्तरीय बुनियादी सुविधायें निवेशको को मिलने से अनुकूल कारोबारी माहौल बनेगा जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। 

Read More »