Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2017 » October » 17 (page 2)

Daily Archives: 17th October 2017

तहसील परिसर में लेखपालों ने किया धरना प्रर्दशन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघं द्वारा छः सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रर्दशन तहसील परिसर में किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी माॅंगोे को नही माना जायेगा। तब तक हम लोग आन्दोलन करते रहेंगे। मंगलवार की दोपहर तहसील परिसर प्रंगण में दर्जनों लेखपाल एकत्रित होकर अपनी छः सूत्री मांगो को लेकर धरने पर बैठ गये। जहां प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी। इस मौके पर वाक्तओं ने कहा कि लेखपाल संघ अपनी छः सूत्री मांगो को लेकर आज धरने पर बैठे है। माननीय राजस्व परिषद की संस्तुति व शासन की सहमति के बाबजूद कोई शासनादेश/ नियमावली निर्गत न होने के कारण लेखपाल संवर्ग द्वारा एक माह तक आन्दोलन किया गया। इसके बाद भी मांगे लम्बित है। लेखपाल पद की शैक्षिक अर्हता स्नातक करने व पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने एव प्रारम्भिक बेतनमान ग्रेड पे 2000 से बढ़ा कर 2800 किया जाये।

Read More »

धनतेरस पर हुई कुबेर की पूजा अर्चना

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पांच दिवसीय दीपावली पर्व धनतैरहस आते ही प्रारम्भ हो गया। बाजारों में धनतैरहस पर्व की धूम बाजारेां मे जमकर खरीददारी के साथ शुरू हो गयी। बाजारों में लोगो ने देररात तक बर्तनों के साथ उपहार भी खरीदे वही गोदामों में लगे कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर उपाहर देने के बाद बर्तन के साथ शीत लहर से बचने के लिए उपहार में कम्बल, इलैक्ट्रीकल सामान भी जमकर खरीदा गया।
दीपावली पर्व धन तैरहस से प्रारम्भ हो जाता है आज के दिन कहा जाता है कि भगवान कुबेर की पूर्जा अर्चना की जाती है। लक्ष्मी के साथ कुबेर धन के देव कहे गये है जो माता के आदेशनुसार धन की वर्षा करते है। इस पर्व को लोगो ने दोपहर बाद बाजारों में जाकर नये-नये उपहारों के साथ घर की सजावट का सामान नये बर्तन मिठाईयों की खरीददारी की गयी। वही इलैक्ट्रोनिक आयटमों की भी बाजार में खरीददारी की गयी, लोगो ने फ्रीज, टीवी एलसीडी, मोबाइलों के साथ नये -नये उपहार भी खरीदे गोदाम वालों ने कारीगरों को देने के लिए बर्तन , कम्बल, कपडें आदि सामान खरीदा। देर रात तक बाजार में लोेगो की चहल-पहल रही।

Read More »

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जीआरपी क्षेत्र चन्द्रवार गेट पुल के समीप एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतक आगरा से दोस्तों से मिलने रामनगर आया हुआ था। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक शराब का शौकिन बताया गया।
जनपद आगरा के फतेहाबाद गांव विचैला निवासी 35 वर्षीय श्याम पण्डित पुत्र रविशर्मा पूर्व में रामनगर छारबाग पर रहता था। कुछ समय पूर्व अपने घर को बेचने के बाद आगरा चला गया। कभी -कभी दोस्तों से मिलने फिरोजाबाद आता रहता था। विगत रात्रि में वह दोस्तों से मिलते हुए अचानक रेलवे लाइन की ओर निकला गया।

Read More »

पिया के बिना लागे न जिया….

डॉलीवुड टैलेंट क्लब में अनावरित हुआ मोक्ष म्जुजिक का ‘पिया के बिना लागे न जिया’
प्रसिद्ध संगीतकार के निर्देशन में गाया हैं चर्चित आईएएस अफसर डॉ. हरिओम ने गाना
14 अक्टूबर को मोक्ष म्यूजिक का मोस्ट अवैटेड सोंग “पिया के बिना लागे न जिया” विश्व स्तर पर रिलीज किया गया। जिसे गाया है आई ए एस ऑफिसर डॉ. हरिओम ने. दिल्ली स्थित डॉलीवुड टैलेंट क्लब में रिलीज इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें पिया के बिना लागे न जिया की शानदार स्क्रीनिंग की गयी. इस अवसर पर संगीतकार राज महाजन और गायक डॉ. हरिओम के साथ गाने की लीड अभिनेत्री अजिता झा भी मौजूद थीं। इस गाने के बारे में राज महाजन का कहना है कि यूथ को टारगेट करते हुए इस गाने को तैयार किया है। आई ए एस ऑफिसर ने बहुत अच्छा इसे निभाया है. वहीं इस बारे में गाने के सिंगर डॉ. हरिओम ने कहा कि जब मैंने प्रथम दफा गाने की डमी को सुना, तो लगा कि मेरे लिए ही बना है। वाकई में बहुत ही बेहतरीन गाना है। गाने का म्युजिक एल्बम भी बहुत शानदार है। अजिता झा इसमें काबिल-ए-गौर एक्टिंग की है। अपने अनुभन के बारे में अजिता ने कहा, “वाकई में बहुत अच्छा लगा इस गाने में काम करके। एक चीज जो मुझे बहुत भा गयी, वो थी इसकी थीम। एक किस्म का फ्यूजन है इस गाने में. राज महाजन सर ने बहुत ही मीठा ट्रैक बनाया है। थेंक्यू राज सर मुझे इस गाने का पार्ट बनाया।”

Read More »

दिल्ली में मेट्रो किराया वृद्धि से आती है गहरे षडयंत्र की बू

देश की आम जनता को जिस तरह से बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने की नैतिक जिम्मेदारी केन्द्र एवं राज्य सरकारों की होती है, ठीक उसी तरह से लोगों को सस्ता व सुगम सार्वजनिक लोक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना भी सरकारों का ही फर्ज है। इस देश का आम गरीब अपने गांव- कस्बों और मोहल्लों से निकल कर बड़ी तादात में बड़े शहरों की तरफ रूख करता है। ये वो जमात होती है जो दो वक्त की रोटी के लिए अपने घरों से महरूम होकर पलायन करती है। हमारे भारत में काम की तलाश में दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर लोग देश की राजधानी दिल्ली- मुंबई और राज्यों की राजधानियों के अलावा बड़े शहरों की तरफ रूख करते है। अपने घरों से महरूम होकर पलायन करने वाले ये ऐसे लोग होते है जो शहर के बीचों बीच नही बल्कि शहर के आउटर एरिया में निवास करते है। ऐसी स्थिति में सरकारों की ओर भी जिम्मेदारी बनती है कि इन लोगों को सस्ता और अच्छा सार्वजनिक लोक परिवहन उपलब्ध कराएं। हालाकि मुंबई में लोकल टे्रन और दिल्ली में मेट्रो ट्रेन ने कुछ हद तक इस सावर्जनिक लोक परिवहन की सुविधा से लोगों को राहत दी है। लेकिन हाल के दिनों में देखने में ये भी आया है कि इस तरह की सुविधाओं से लोगों को महरूम करने का एक षडयंत्रकारी माहौल भी बनाया जा रहा है। बड़ी-बड़ी नामी गिरामी नीजि टेक्सी संचालक जैसे ओला-उबेर और तमाम दूसरी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के ध्येय से सार्वजनिक लोक परिवहन को आमजन की पहुंच से दूर करने का काम किया जा रहा है। मेट्रो ट्रेन को लेकर दिल्ली में इस तरह का षडयंत्र तेजी से चल रहा है। यहां जब-तब मेट्रो का किराया बढ़ा कर यह दलील दी जाती है कि प्रोजेक्ट को संचालित करने में घाटा हो रहा है इस कारण किराया बढ़ाया जा रहा है। लेकिन यह आधा सच है। इसके साथ ही डीएमआरसी कर्मचारियों के वेतन, रखरखाव और दूसरी सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए खर्च जुटाने की दलीले भी बीते समय दे चुका है। जबकि हाल के दिनों तक दिल्ली मेट्रो लगातार मुनाफे का दावा करती रही है।

Read More »

किसान दिवस 18 अक्टूबर को

कानपुर देहात। प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है। इसी के तहत 18 अक्टूबर 2017 को विकास भवन के सभागार में पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। जिसमें किसान दिवस में सिंचाई, ऊर्जा, एवं कृषि उत्पादन शाखा से जुडे विभाग कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, गन्ना एवं रेशम विभाग के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीड बैंक मैनेजर तथा इंश्योरेन्श कंपनी के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।

Read More »

प्रतिभा सम्मान समारोह में समाजसेवी व बच्चे होंगे सम्मानित

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। सोमवार अपराहन स्थानीय गुरुप्रसाद शिक्षा निकेतन कानपुर रोड में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद राजपूत साहू ने तथा संचालन जिला अध्यक्ष नरेश कुमार साहू द्वारा किया गया। बैठक में वक्ता आनंद प्रियदर्शी नरेश कुमार साहू द्वारा बताया गया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 29 अक्टूबर को महाराजा मैरिज लान मंडी समिति के सामने किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राम नारायन साहू पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि संगम लाल गुप्ता विधायक मौजूद रहेंगे समारोह में प्रतिभावान छात्र छात्राओं महिलाओं वयोवृद्ध समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।

Read More »

दिवाली के अवसर पर सम्मान समारोह सम्पन्न

आगरा: जन सामना ब्यूरो| बृजलोक साहित्य-कला-संस्कृति अकादमी, गॉव रिहावली द्वारा के. एस. फिल्मस् प्रोडक्शन, मारूति एस्टेट, आगरा में दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में साहित्यकारों/ पत्रकारों/ कलाकारों को विभिन्न सम्मान – उपाधिओं से सम्मानित किया गया |
फिल्म जगत में श्रेष्ठतम कार्य करने व आगरा का नाम रोशन करने के लिए प्रोड्यूसर व आर्टिस्ट रोनक सोलंकी जी को काव्य पुस्तिका – संघर्ष पथ व ‘ बृजकला रत्न सम्मान – 2017 ‘ प्रदान किया गया |
इसके साथ ही देशभर के सम्पादकों व पत्रकारों को भी ‘सम्पादक रत्न ‘ प्रदान किया गया, जिनमें प्रमुख हैं – ओम के. सी. कश्यप जी , ओमप्रकाश प्रजापति जी, डॉ. रवि रस्तौगी जी, डी. के. मैथानी जी, डॉ. सुनील कुमार परीट जी, विनायक अशोक लुनिया जी आदि |
साहित्य जगत में भिन्न – भिन्न उपाधियां – सम्मान प्राप्त करने वाले महानुभाव हैं – मान सिंह मनहर जी, राम नारायण साहू जी, रामदेव बाबू यादव जी, रविशंकर श्रीवास्तव जी, डॉ. सुनील कुमार सारस्वत जी, डॉ. आदित्य कुमार अंशु जी, यशवंत यश सूर्यवंशी जी, डॉ माधुरी त्रिपाठी जी आदि | शिक्षा व साहित्य जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उ. ख. निवासी अखिलेश चन्द्र चमोला जी को’ शिक्षक श्री सम्मान’ सहर्ष प्रदान किया गया |

Read More »