Tuesday, April 16, 2024
Breaking News
Home » 2017 » October » 18 (page 2)

Daily Archives: 18th October 2017

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रोशनी के गुब्बारे उड़ा कर मनाया प्रकाश पर्व

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी रसूलाबाद द्वारा धर्मगढ़ बाबा परिसर स्थित मैदान में प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रोशनी के गुब्बारे उड़ा कर प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्र वासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
इस मौके पर विधायक निर्मला संखवार ने कहा दीपावली पर रोशनी करें, खुशियां मनाएं, किन्तु अपने आस पास के लोगों का ध्यान भी रखें। विधायक ने सभी को बधाई देते हुए अपने अंदर की सफाई अर्थात अपनी बुराइयों को समाप्त करने की बात कही।

Read More »

दबंगों ने किशोरी को बुरी तरह पीटा

सिकन्द्राराऊ, हाथरस, ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटपुरा में आज दबंगों की गाली गलौज का विरोध करना एक किशोरी को भारी पड़ गया और दबंगों ने किशोरी को बुरी तरह से पीटकर गम्भीर घायल कर दिया।
बताया जाता है कि गांव नकटपुरा निवासी शंकर सिंह पुत्र लाल सिंह की पुत्री माला आज अपने घर के बाहर बैठी थी तभी वहां गांव के दो दबंग लोग आये और वहां पर गालियां देने लगे। जिसकी किशोरी ने मना किया तो दबंगों ने किशोरी को पकड़ लिया।

Read More »

नये बस्ते मिलने से छोटे-छोटे छात्र- छात्राओं के खिले चेहरे

पशुपालन मत्सय विभाग मन्त्री ने प्राथमिक स्कूल के बच्चो को बंाटे बस्ते
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पढे -बेटियों बढे -बेटियों अभियान के चलते सर्व शिक्षा अभियान के तहतः सरकारी विद्यायलों में किताबों के साथ यूनीफार्म बांटी गयी। इसी के चलते आज नारखी ब्लाक में प्राथमिक विद्यालयों के सैकडों बच्चो को स्कूल के बैग भी वितरण किये गये।

नारखी ब्लाक के रैपुरा प्राथमिक विद्यालय में ब्लाक के सभी प्राथमिक स्कूलों के बच्चो को भाजपा सरकार में आये स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के पशुपालन मत्सय विभाग मन्त्री प्रो0 एस0पी सिंह बघेल ने कहा कि बच्चो को अच्छी शिक्षा के साथ बच्चो को साफ-सफाई अच्छे कलर की ट्रेस व बैग मिलने से उनके अन्दर एक अच्छी खुशी देखने को मिल रही है। पूर्व में जो स्कूल के बच्चो की ड्रेस का कलर स्टार, बैच लगने पर अच्छा लगता है। बिना स्टार, बैच के खाकी पहने से बच्चे अपने को अलग से महसूस करते थे। वर्तमान ड्रेस को पहन कर बच्चा एक अजीव से खुशी दिख रही है। आज नारखी ब्लाक के सभी प्राथमिक विद्यालयों में सर्वशिक्षा अभियान के बस्ते वितरण किये गये।

Read More »

दीवाली पर्व पर जमकर हुई खरीददारी

खरीददारी करने वालों को दिन भर जाम से जुझना पडा- पुलिस दिखी परेशान
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दीपावली पूजन के की पूर्व संध्या पर बाजार में जमकर लोगो ने खरीददारी की, वही जाम की समस्या से लोगो को काफी देर तक जूझना पडा।
दीपावली पर्व के दूसरे दिन बाजार में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की जमकर खरीददारी की गयी। बाजारों में लोगो ने खील बतासों के साथ अन्य सामान भी खरीदा। सुबह से देर सांय तक बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड देखी गयी। भीड के कारण बार-बार जाम की समस्या से लोगो को जूझना पडा। सदर बाजार के साथ, रामलीला चैराहा, सुहाग नगर चैराहा, जलेसर रोड कोटला रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। बाजार में दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानों का फड काफी बाहर निकाल रखा था। जिससे भी जाम की समस्या खरीददारी करने वालों को उठानी पडी। पुलिस प्रशासन भी जाम लगने पर काफी परेशान नजर आया।

Read More »

जहरखुरानी कर युवक को सड़क के किनारे फेंका

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र एफएस मैडिकल कालेज के समीप एक युवक अचेत हालत में मिला। मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि संभवतः उसको जहरखुरानी का शिकार बनाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र रेलवे ब्रज से उतरते एफ0एस मैडिकल कालेज पर एक व्यक्ति लोगो को अचेत हालत में पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। लेकिन किसी ने उसको उपचार के लिए मैडिकल कालेज में भर्ती नही कराया। न ही कालेज के किसी स्टाप, चिकित्सक की नजर नही पडीं किसी ने सहास कर इलाका पुलिस को जानकारी दी।

Read More »