Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » October » 22 (page 2)

Daily Archives: 22nd October 2017

महिला की विषाक्त सेवन से मौत

मायका पक्ष ने पति सहित कई लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद में एक महिला की संदिग्ध हालत में विषाक्त सेवन से मौत हो गयी। मृतका के मायका पक्ष ने थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगो के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद निवासी 23 वर्षीय भावना उर्फ भाग्यश्री पत्नी बन्टी उर्फ अजय कुमार की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में विषाक्त सेवन से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मृतका के पति द्वारा मायका पक्ष के लोगो को फोन पर दी। सूचना पर पहुचे मायका पक्ष के लोगो ने थाने में भावना के पति सहित कई लोगो के खिलाफ जहर देकर हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के भाई प्रभूदयाल चाचा प्रमोद कुमार निवासी भगवान टाकीज आगरा ने बताया कि काफी दिनों से पति -पत्नी के मध्य विवाद चल रहा था। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे जिससे हत्या की आशांका है।

Read More »

निकाली गयी भव्य जगन्नाथ यात्रा

मथुरा के लिए प्रस्थान हुई पांच दिवसीय निःशुल्क पदयात्रा
श्री गिर्राज जी परिक्रमा के लिए सैकडों की संख्या में पैदल निकले भक्त
जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर में जगन्नाथ रथयात्रा सेवा समिति, श्री गिर्राज जी परिक्रमा सेवा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जगन्नाथ यात्रा का रथ कैला देवी मन्दिर से प्रारम्भ हुआ। जिसका शुभारम्भ उद्योगपति देवी चरन अग्रवाल, अभिषेक मित्तल चंचल, वेदप्रकाश अग्रवाल, त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, राममर्ति अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित आरती उतार कर किया गया। यात्रा के दौरान सैकडों महिला -पुरूष भगवान जगन्नाथ महाराज के रथ को अपने हाथों से खीच रहे थे। वही यात्रा हनुमान रोड स्थित छोटे हनुमान मन्दिर पर पहुची जहा भव्य जोशिला स्वागत महाआरती उतार कर दिया गया। जहां से श्री गिर्राज जी परिक्रमा सेवा समिति के सैकडों लोग भगवान गिर्राज की महाराज के जय घोष के साथ पैदल यात्रा में शामिल हो गये।

Read More »

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले …..

वतन पे मिटने बालो को यही आखिरी निशान होगा
जसराना में शहीद दिवस पर अमर शहीद नेम सिंह की जीवनी लिखी पट्टिका पर किया गया माल्यार्पण
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। वतन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने बाले जसराना के लाल अमर शहीद नेमसिंह की जीवनी लिखा पटिटका पर माल्यार्पण शहीद की पत्नी एवं पिता ने किया। भारत सरकार द्वारा जम्बू कश्मीर सीमा से अमर शहीद की पटटीका का सम्मान करने आए फौजी साथिओं ने अपने सम्बोदन में स्कूल छात्र-छात्राओं से नेम सिंह जैसे शहीद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी बीरता की कहानी बताई।
जसराना के लोक राष्ट्रीय इण्टर कालेज में जसराना के गाम कटारा निवासी शहीद नेम सिंह की जीवनी लिखी पट्टिका पर माल्यार्पण किया गया। वही उनकी पटटीका का सममान करने आए बीएसएफ के एएसआई बीएस यादव ने बताया कि किस तरह से उन्होने अपने साथीओ की जान बचाते हुए गोली लगने के बाद भी दो आतंकिओ को मार गिराया। वही प्रो. सनिल वर्मा ने कहा कि अपने देश पर न्यौछावर होने बाले शहीद नेम सिंह को जसराना हमेशा याद रखेगा। वही अन्य वक्ताओ ने भी अपने विचार रखे। कायक्रम का संचालन बीरेन्द्र सिंह इस दौरान दिनेश लोधी, विकास राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »