Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November » 11 (page 2)

Daily Archives: 11th November 2017

बाइक सवार दो सगे भाईयों को मैटाडोर ने रौंदाःदोनों की मौत

सिकन्द्राराऊः जन सामना ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड पर आज अगसौली चैराहे के पास बाइक सवार दो सगे भाईयों को एक आयशर कैण्टर मैटाडोर ने बुरी तरह से रौंद दिया जिससे दोनों भाईयों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से परिजनों व पूरे क्षेत्र में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी करीब 32 वर्षीय गिर्राज व इसका छोटा भाई करीब 25 वर्षीय धीरज पुत्रगण दुर्ग सिंह आज अपनी एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी कासगंज रोड स्थित अगसौली चैराहा पर तेज रफ्तार में आ रही एक आयशर कैण्टर मैटाडोर के अज्ञात चालक ने बड़ी ही लापरवाही से उक्त बाइक सवार दोनों भाईयों को रौंद दिया जिससे दोनों भाईयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

Read More »

भाजपा महापौर पत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ

फिरोजाबाद, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का आज सुबह हवन पूजन के साथ शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर नगर विधायक महानगर अध्यक्ष के साथ-साथ सैकडों भाजपा नेता मौजूद रहे। चुनावी जंग के चलते हर कोई अपने -अपने स्तर से चुनाव प्रचार कर रहा है। इसी क्रम में भाजना मेयर पद की प्रत्याशी नूतन राठौर के चुनाव कार्यालय का हवन पूजन करते हुए उद्घाटन किया गया।

Read More »

रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में फिरोजाबाद विजयी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा में किया गया। जिसमें फिरोजाबाद जिले की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर २७ अंक प्राप्त कर विजेता घोषित हुई। आगरा की टीम उपविजेता रही। इसमें प्रहलाद राय टिकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र शशांक यादव, विजय कुमार, अमन शर्मा ने सबसे अधिक अंक बना राज्य स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

Read More »

सपा जिलाध्यक्ष पर रूपये लेकर पार्षद टिकट बेचने का आरोप

चंद्रमोहन चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा-कहा हराने वाली पार्टी का देंगे साथ
फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी अनु. जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन चक्रवर्ती ने पार्टी की नीतियों से व सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव से असंतुष्ट होकर पार्टी से त्याग पत्र दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी जिलाध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर नये कार्यकर्ताओं को जो पार्टी से नहीं उनको पार्षद की टिकट रूपये लेकर बेचने का कार्य किया है। इसलिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने घर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम फिरोजाबाद के चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।

Read More »

यातायात माह का नहीं दिख रहा असर

सुभाष तिराहे पर आड़े तिरछे लगे रहते हैं आॅटो
दुकानदार भी रहते परेशान-तैनात पुलिस नहीं दिखाती फुर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कहने को यातायात माह शुरू हो गया है लेकिन इस बार यातायात माह की जरा भी सख्ती नजर नहीं आ रही है। लगभग दस दिन बीत चुके हैं पर शहर के किसी भी चैराहे पर यातायात पुलिस का जलवा नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि डग्गेमार वाहन से लेकर आॅटो चालक तक अपनी मनमानी में व्यस्त हैं। अगर यातायात पुलिस की सख्ती दिखती तो कम से कम नवम्बर के इस माह में तो सुभाष तिराहा आड़े तिरछे आॅटो से भरा न रहता।
बताते चलें कि पिछले कई महीनों से शहर का सबसे ज्यादा व्यस्ततम सुभाष तिराहा चारों तरफ आॅटो चालकों से घिरा रहता है। जब यातायात माह का शुभारम्भ हुआ तो आसपास के दुकानदारों ने सोचा अब कुछ राहत मिलेगी, लेकिन दस दिन बीत गये हालात जस के तस है। चैराहे पर जो दुकानें पड़ती हैं उनके आसपास ही सामने ये आॅटो आड़े तिरछे खड़े हो जाते हैं सवारियां मनमाफिक भरते हैं फिर निकल जाते हैं। अभी पिछले माह जब प्रमुख सचिव का यहां दौरा था तब सभी आॅटो चालकों को इसी यातायात पुलिस ने क्रमबद्ध तरीके से लगा दिया था। तब दो दिन ऐसा लगा था अब वाकई सिस्टम बन गया है लेकिन जिले के प्रमुख सचिव का जाना हुआ उसके बाद फिर उसी पुराने ढर्रे पर माहौल आ गया।

Read More »

अन्धेरगर्दीः मतदाता सूची तैयार करने में जमकर हुई लापरवाही

⇒जिला निर्वाचन कार्यालय त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में रहा नाकाम
⇒वरुण विहार के वाशिन्दों को बनाया जरौली 1.2 कालोनी का निवासी
⇒मतदाता सूची से वरुण विहार का नाम गायब
⇒कई मतदाताओं की उम्र व पता अंकित करने में की लापरवाही
⇒निवार्चन चुनाव अधिकारियों की जनता अपने मताधिकार से रहेगी वंचित!
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। निकाय निर्वाचन चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने में लगे कर्मचारियों की भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। मतदाता सूची में किसी की उम्र के साथ खिलवाड़ किया गया तो किसी का पता गलत लिख दिया गया। अन्धेर तो यहां तक देखने को मिल रही कि एक पूरे मोहल्ले के मतदाताओं को दूसरे मोहल्ले का निवासी बना दिया गया। इससे लोग मोहल्ले के आधार पर अपना नाम ही नहीं खोज पा रहे हैं। इससे उस वार्ड के मतदाताओं से प्रत्याशी भी नहीं सम्पर्क कर पा रहे हैं।
शहर के दक्षिणी क्षेत्र में कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2004-05 में वरुण विहार को विकसित किया गया है। यहां लगभग 1500 परिवार निवास कर रहे हैं। उस समय से लेकर तब से लेकर आज तक यहां के वाशिन्दे अपने पार्षद को नहीं चुन पाये हैं और इसका कारण रहे शहर के लापरवाह अधिकारी। अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां की बस्ती को किसी वार्ड में सम्मिलित नहीं किया गया। इतने वर्ष गुजर जाने के बाद यहां के लोगों को अबकी बार लग रहा था कि इस बार उन्हें अपना पार्षद चुनने का मौका मिलेगा, लेकिन सरकारी मशीनरी की लापरवाही के चलते मतदाता सूची से वरुण विहार मोहल्ले का नाम गायब कर दिया और उन्हें वार्ड 82 जरौली से जोड़ते हुए उन्हें जरौली 1.2 कालोनी का निवासी बना दिया गया। इस वजह से वरुण विहार के लोग अपने पते के आधार पर अपना नाम मतदाता सूची में नहीं खोज पा रहे हैं।

Read More »

भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए की मानमनौवल

कानपुर: जन सामना ब्यूरो। निकाय चुनाव में बाबूपुरवा मंडल में प्रभारी के रुप में भाजपा जिला मन्त्री दक्षिण संजय कटियार को संगठन द्वारा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी गई। जिम्मेदारी मिलते ही मंडल के सभी वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशीगण और सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ चुनावों को जीतने की रणनीति बनाने का कार्य श्री कटियार ने शुरू कर दिया। श्री कटियार ने पार्टी द्वारा टिकट न मिलने से नाराज सभी कार्यकर्ताओं को भी मानमनोवल करके सभी को चुनाव में मेहनत करके सभी प्रत्याशियों को जिताने को कहा। इस पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नाराजगी दूर हो गई है हम सब चुनाव लड़ाने का कार्य करेंगे।

Read More »