Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November » 23 (page 2)

Daily Archives: 23rd November 2017

सीएम योगी के आते ही मंच पर गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट

⇒भाजपा मेयर-पालिकाध्यक्ष-नगर पंचायत-पार्षद प्रत्याशियों  के समर्थन में आये
⇒कहा-सभी प्रत्याशी जीतने पर विकास में आयेगी गति
⇒बोले-अब तक 11 लाख गरीबों को प्रदेश में दिलवाये गये आवास
⇒यहां की सबसे बड़ी समस्या पेयजल 2018 के छह महीने बाद दूर कराने का दिया आश्वासन
फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। आपका एक एक वोट फिरोजाबाद महानगर की तकदीर बदलेगा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की, भाजपा की सरकार है, प्रदेश में भाजपा की सरकार है। दोनों सरकारें विकास करा रही है। प्रदेश में 653 नगर निकाय में विजय होती है तो जिस तरह अयोध्या में दीप आज जगमगा रहे हैं उसी तरह यहां भी उजाला होगा। हम विकास चाहते हैं इसके लिये आप सबको तृतीय चरण 29 नवम्बर को होने वाले मतदान वाले दिन भाजपा मेयर, नगर पालिकाध्यक्षों व नगर पंचायतों के पदों पर खड़े भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के साथ ही उनके हाथ पैर का कार्य कर रहे पार्षदों को भी जिताकर पूर्ण बहुमत लाना होगा, ताकि विकास में कोई अवरोध न आये।
ये विचार नगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की मेयर प्रत्याशी नूतन राठौर और पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों, नगर पालिका व नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के समर्थन में पीडी जैन इंटर काॅलेज में आयोजित जनसभा के दौरान व्यक्त किये। कहा यहां से दो हजार करोड़ का कांच उद्योग एक्सपोर्ट होता है। उन्हीं उद्यमियों के लिये सरकार नई नीति ला रही है। लखनऊ में जल्द एक शोरूम का उद्घाटन होगा। वहीं जब मार्च 2017 में वे आये थे तब कानून व्यवस्था ध्वस्त थी, गुण्डाराज था, प्रदेश में बदहाल स्थिति थी। प्रदेश का किसान परेशान था। 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्जा माफ किया गया है। हमने एक वर्ष में पूरी कार्य योजना सफलता पूर्ण लागू करके दिखायी है। अब तक 11 लाख गरीबों को प्रदेश में आवास दिलवाये गये हैं। 2022 तक कोई भी गरीब बिना आवास के नहीं रहेगा।

Read More »

शहर की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण व्यवस्था चाक चोबन्द करने के निर्देश

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। आगामी 21 तथा 22 फरवरी, 2018 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के दौरान शहर की सड़कों, एतिहासिक भवनों, पर्यटक स्थलों, स्मारकों, सचिवालय, रेलवे स्टेषनों/एयरपोर्ट के आस-पास की सड़कों की सफाई, मरम्मत, रखरखाव एवं साज सज्जा की चाक चोबन्द व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये है। समिट के दौरान शहर के 24ग7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगीं। उत्तर प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय ने अपने सचिवालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन हेतु शहर की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण हेतु गठित समिति की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों तथा स्ट्रीट लाईट की मरम्मत कराकर उनके दुरूस्तीकरण की कार्रवाई की जाये।

Read More »