Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » December » 21 (page 2)

Daily Archives: 21st December 2017

नववर्ष की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्टी 31 को

औरंगाबादःबुलन्दशहरः जन सामना ब्यूरो। यहां कान्ता कुज में नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर की रात्रि को एक काव्य गोष्टी का आयोजन नवनीत गर्ग के संयोजन में आहुत होगा। जिसमें कमल भारद्वाज, राजेन्द्र राज, ख्याली राम खुशहाल, बाबा बुलन्दशहरी, राजेश गोयल, बांके लाल, आदि कवि भाग लेंगे।

Read More »

इटावाः नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

इटावाः राहुल तिवारी। थाना इकदिल क्षेत्र ग्राम पिलखर नहर आराजी जादौपुर के पुल के नीचे सुबह करीब ग्राम वासियों ने इकदिल थाना सूचना दी कि अज्ञात युवक का शव उम्र करीब 40 वर्ष पुल के नीचे पड़ा हुआ है। गांव में हड़कम्प मचा हुआ है। 100 नंबर सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को नहर के किनारे निकाला गया।
थानाध्यक्ष इकदिल मुकेश कुमार सिंह को 100 नंबर पुलिस तत्काल सूचना दी फिर भी थाना इकदिल पुलिस दो घण्टे बाद पहुंची। जब आलाधिकारियों का फोन थानाध्यक्ष इकदिल पर पहुंचा तब मुकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे शव का फोरेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह पर भिजवाया गया जबकि थाना इकदिल पुलिस 8 दिसम्बर को चांदनपुर बम्बे की पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला था और इससे पहले चार माह पूर्व एक सिर कटी अर्धनग्न महिला का भी शव मिला था। इसके बावजूद भी इकदिल कस्बा इंचार्ज और थानाध्यक्ष अभी तक किसी भी शव का शिनाख्त नहीं कर पाये। तीन बार घटना होने के बावजूद भी इकदिल पुलिस सोयी हुई है। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है जबकि इकदिल थानाध्यक्ष मिस कनेक्ट पर थानाध्यक्ष बने हुये हैं। मुख्यमंत्री व डीजीपी का आदेश जारी हुआ था कि कोई भी थानाध्यक्ष को चार्ज नहीं दिया जाएगा।

Read More »

सवा लाख से एक लड़ावाँ ताँ गोविंद सिंह नाम धरावाँ

चिड़ियाँ नाल मैं बाज लड़ावाँ
गिदरां नुं मैं शेर बनावाँ
सवा लाख से एक लड़ावाँ
ताँ गोविंद सिंह नाम धरावाँ
सिखों के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह द्वारा 17 वीं शताब्दी में कहे गए ये शब्द आज भी सुनने या पढ़ने वाले की आत्मा को चीरते हुए उसके शरीर में एक अद्भुत शक्ति का संचार करते हैं।
ये केवल शब्द नहीं हैं, शक्ति का पुंज है, एक आग है अन्याय के विरुद्ध, अत्याचार के विरुद्ध, भय के विरुद्ध, शक्ति के दुरुपयोग के विरुद्ध, निहत्थे और बेबसों पर होने वाले जुल्म के विरुद्ध।
कल्पना कीजिए उस आत्मविश्वास की जो एक चिडिया को बाज से लड़ा सकता है, उस विश्वास की जो गीदड़ को शेर बना सकता है, उस भरोसे की जिसमें एक अकेला सवा लाख से जीत सकता है। और हम सभी जानते हैं कि उन्होंने जो कहा वो करके भी दिखाया।
मुगलों के जुल्म और अत्याचारों से टूट चुके भारत में एक नई शक्ति का संचार करने के लिए उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन आनन्दपुर साहिब में एक सभा का आयोजन किया। हजारों की इस सभा में हाथ में नंगी तलवार लिए भीड़ को ललकारा, इस सभा में कौन है जो मुझे अपना शीश देगा?
गुरु जी के ये शब्द सुनकर पूरी सभा में से जो पांच लोग अपने भीतर हौसला लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए आगे आए इन्हें गुरु गोविंद सिंह जी ने पंज प्यारे का नाम देकर खालसा पंथ की स्थापना की और नारा दिया वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह।

Read More »

धूमधाम से अटलजी का जन्म दिन 25 को मनायें

हाथरसः जन सामना संवाददाता पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध में हसायन मंडल की बैठक हसायन स्थित दाऊजी मंदिर पर हुई।
बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकान्त गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार व हसायन मंडल के प्रभारी डा. राजीव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस हर मंडल तथा हर बूथ पर मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध में सेक्टर प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि अपने-अपने सेक्टर के प्रत्येक बूथ पर अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया जाये।
इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकान्त गर्ग ने कहा कि 25 दिसम्बर को सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचायेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के कार्यों को भी जनता तक पहुंचायें।

Read More »

वसुन्धरा में 24 से सीपू जी महाराज करेंगे श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित वसुंधरा एन्क्लेव में 24 दिसंबर से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ होगा और भक्ति रस की वर्षा होगी जबकि विशाल कलश यात्रा भी धूमधाम से निकलेगी।
आयोजक एवं व्यापारी नेता अनिल वाष्र्णेय व अनुज वाष्र्णेय ने बताया कि तेल वाला परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा आयोजन करवाया जा रहा है। आयोजको ने बताया कि सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य सीपूजी महाराज द्वारा 24 दिसम्बर से दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक भागवत कथा की अमृत वर्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को पंजाबी कॉलोनी स्थित साई मंदिर से सुबह 10 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्रीमद भागवत कथा में 25 दिसंबर को वराह अवतार, कपिल अवतार, सती प्रसंग का आयोजन किया जाएगा। 26 दिसंबर को ध्रुव चरित्र, अजमिल एवं प्रहलाद चरित्र का आयोजन होगा। 27 दिसंबर को गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, कृष्णानंद महोत्सव का कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार 28 दिसंबर को कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन लीला, 29 दिसंबर को कृष्ण रूकमणि विवाह, 30 दिसंबर को सुदामा चरित्र, नवयोगेश्वर प्रसंग, 24 गुरू, परीक्षित मोक्ष, आदि के प्रसंग होंगे।

Read More »

एन.एस.पी.एस. ने किया अपने मेधावी छात्र को सम्मानित

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के पूर्वछात्र योगेश पाण्डेय ने डाॅ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उ0प्र0 द्वारा आयोजित एम.सी.ए. (सत्र 2016-17) की परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं जनपद का नाम रोशन किया है। जिसके लिए महामहिम राज्यपाल द्वारा योगेश को स्वर्ण पदक द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर एन.एस.पी.एस. त्रिपुला में सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें योगेश पाण्डेय को विद्यालय प्रबन्धक शशिकान्त शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय सहप्रबन्धिका रश्मि शर्मा, प्रधानाचार्य शिव लखन प्रजापति एवं विद्यालय परिवार ने योगेश को इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Read More »

रैन बसेरा में बदइंतजामी; परेशान है राहगीर व तीमारदार

ऊंचाहार, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। सूबे के अयाम बदला और सूबे के मुख्यमंत्री सख्त हुए और जब उनके इंतजामों की ओर ध्यान दिया जाये तो प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यहां पे स्वास्थ्य विभाग के अंदर बने रेन बसेरा बदहाल हो गया है जिसके कारण यहां पे आने वाले राहगीरो व मरीजो के तीमारदरों के रूकने के लिये अनयूज है। रायबरेली से 40 किलोमीटर दूर इलाहाबाद एनएच मार्ग के पटरी सटा हुआ ऊंचाहार नगर पंचायत का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है। जहां पर रैन बसेरा टीन सेट का बना हुआ है। यहाॅ पर आने वाले राहगीर व मरीजों के भर्ती होने पर उनके तीमारदारों के रूकने के लिये बनाया गया है।

Read More »