Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2017 » December » 25 (page 2)

Daily Archives: 25th December 2017

पहले बाइक सवार को रौंदा फिर मारी पुलिसकर्मी को टक्कर

– सुभाष चैराहा पर पुलिसकर्मी ने कार सवार को बुरी तरह पीटा
– गंभीर रूप से घायल युवक को कराया गया एफएच मेडिकल में भर्ती
संवाद सहयोगी, टूंडलाः अवागढ एटा से आगरा जा रहे कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। लोगों से बचने के लिए भाग रहे कार सवार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। चैराहा पर पुलिसकर्मी ने कार सवार की जमकर पिटाई कर दी। सुभाष चैराहा पर तैनात पुलिसकमियों ने युवक को बचाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। परिजनों ने घायल युवक को एफएएच मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढी निर्भय निवासी बलराम सिंह पुत्र निरंजन सिंह सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से टूंडला आ रहा था। अभी वह तहसील के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति से आ रही कार संख्या डीएल 2 सी एई 4878 सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड गए। बाइक सवार टक्कर लगते ही दूर जा गिरा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। भीड ने कार सवार को पकडने का प्रयास किया तो उसने कार दौडा दी। सुभाष चैराहा पर कार सवार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में पीछे बैठे दो युवक निकलकर भाग खडे हुए। पुलिसकर्मी ने कार चला रहे करन निवासी अवागढ को पकड लिया। पुलिसकर्मी ने बेल्टों से उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने भी युवक को जमकर पीटा।

Read More »

खाना देने जा रही महिला की करंट लगने से मौत

पड़ोसी किसाने पर लगाया खेत में करंट छोडने का आरोप थाने में दी तहरीर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव मेहलई मौहम्मदपुर में पति को खेत पर खाना देने गयी महिला को करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि पडोसी खेत वाले ने अपने खेत में लगे तारों में करंट छोड रखा था। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव मेहलई मौहम्मदपुर निवासी अमर सिंह की पत्नी 42 वर्षीय विगत देर सांय अपने घर से खेत पर पानी लगा रहे पति को खाना व रात्रि में खुले में रहने के लिए गर्म वस्त्र देने के लिए जा रही थी। उसी दौरान गांव के बाहर ही पडोसी उदयभानसिंह पुत्र फौरन सिंह का खेत है। जिसमें उसने चारों ओर से लोहे के तार लगा रखे थे। जिससे कोई भी उसके खेत में प्रवेश न कर सके। अचानक महिला राह को कम करते हुए पडोसी के खेत के सहारे होकर निकलने लगी। कि उसी दौरान खेत के किनारे लगे लोहे के तारों से हाथ लग गया। जिससे उसमें छोड रखे करंट से उसकी मौत हो गयी। रात्रि में काफी देर तक महिला घर व खेत पर नही पहुची तो परिजन खेत की ओर गये देखा कि रास्ते में हम मृत हालत में पडी है। जैसे ही परिजनों ने महिला को छुआ की उसको भी जोरदार करंट लग गया। उसी दौरान शोर -पुकार सुनकर आसपास के लोग परिजनों के साथ आ गये। खेत स्वामी घटना को देख मौके से निकल गया।

Read More »

मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन ने गरीब परिवारों को बांटे कपड़े

कानपुरः जन सामना संवाददाता। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत आज संस्था के महराजपुर विधान सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जरकला गांव के समीप गरीब परिवारों में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया, इस मौके पर गरीब लोगों को उनके उपयोग के मुताबिक कपड़े दिए गए। इस मौके पर उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव सत्येन्द्र सिंह व संस्था के कार्यकारणी सदस्य प्रशान्त शुक्ला, अशोक, आदित्य पटेल, नारायण गुप्ता, रवि कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

गरीब बच्चों के बीच मनाया क्रिसमस

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। सपोर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में ज्योति शुक्ला की अध्यक्षता में क्रिसमस पर्व के अवसर पर रेलवे स्टेशन के निकट गरीब व निर्धन बच्चों के साथ क्रिसमस पर्व मनाया गया। जानकारी देते हुए ज्योति शुक्ला ने बताया कि हर बच्चे के मन में तीज त्यौहार पर एक मन में उत्साह और उत्सुकता रहती है कि त्यौहार को धूमधाम से खुशियों के साथ मनाया जाएगा। अमीरों के बच्चे तो सभी त्यौहारों को खुशियों के साथ मनाते हैं लेकिन गरीब का बच्चा त्यौहार के अवसर पर प्यासी निगाहों से दूसरों को देखता है और सोचता है कि अगर हमारे पास भी पैसा होता तो हम भी धूमधाम से त्यौहार मनाते हैं। उसी प्रकार क्रिसमस दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे नन्हें-मुन्ने बच्चे सोचते हैं कि सेंटा क्लॉस आएगा और हमारे लिए गिफ्ट और उपहार लाएगा ईश्वर कभी खुद नहीं आते हैं। वह किसी ना किसी के रूप में सभी की मदद करते हैं। हमारी संस्था ने यह एक प्रयास किया है कि गरीब बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक को लाया जाए। जिसके लिए गरीब व निर्धन बच्चों के बीच में जाकर क्रिसमस पर्व को मनाया जाए। जिसके लिए बच्चों को उपहार भी दिए गए और सेंटा क्लॉस की ड्रेस भी बच्चों को भेंट की गई ज्योति शुक्ला ने कहा कि मेरा मानना है कि अपने लिए जियें तो वह इंसान है और दूसरों के लिए जियें तो वह महान है।

Read More »

रैन बसेरा का किया शुभारम्भ

हाथरसः जन सामना संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा चतुर्थ वर्ष परम्परागत रैन बसेरा का शुभारम्भ पुरानी कलेक्ट्रेट में भाजपा नेता सचिन गौड प्रबंधक सन सिटी पब्लिक स्कूल के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया। मंचासीन राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष, मुकेश कुमार जिला कार्याध्यक्ष, मनोज सिसौदिया एड. उपाध्यक्ष, विद्याभूषण गर्ग एवं गोपाल कृष्ण शर्मा नगराध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
उद्घाटनकर्ता भाजपा नेता सचिन गौड ने कहा कि रैन बसेना, सत्य में मानव सेवा नरायण सेवा है। सर्दी में राहगीरों की सेवा रजाई गद्दे अलाव आदि की व्यवस्था कर सराहनीय है। मैं स्वयं इस कार्य के लिये संगठन के लिये सदैव समर्पित हूं। मुख्य अतिथि बासुदेव माहौर ने कहा मैं रैन बसेरा जैसे पावन कार्य और विहिप के समस्त कार्यो से सदैव जुडा हूं। ऐसे पावन कार्यो से मन को खुशी मिलती है और समाज में सेवा का भाव पैदा होता है।

Read More »

सेंट एच. आर. कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस डे

हाथरसः जन सामना संवाददाता। लक्ष्मी नगर स्थित सेंट आर. एच. काॅन्वेंट स्कूल में क्रिसमस-डे का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी और शिक्षकों ने प्रभू ईशू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विश्व शांति के लिये प्रार्थना की और विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा बच्चों ने अनेक प्रकार के चार्ट पेपर एवं बहुत ही शानदार क्रिसमस ट्री बनायें। विद्यालय प्रबंधक अजय गौड़ एड. ने क्रिसमस डे पर प्रकाश डालते हुये कहा कि क्रिसमस का त्यौहार आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला त्यौहार है। हमें मिलजुलकर प्रभू ईशू के बताये मार्ग पर चलकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिये। कार्यक्रम में प्रभू ईशू से प्रार्थना की कि हर वर्ग में मानवता का पाठ पढ़ाते हुये आपस में प्रेम और अच्छे व्यवहार करते हुये विश्व में शांति लाने के लिये प्रयास करें।

Read More »

मुस्कान साड़ी संसार से लाखो की नगदी सामान चोरी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के चोरो का आतंक मचा हुआ है। दो दिन पूर्व थाने की नाक के नीचे से एक मोबाइल शोरूम से चोरी का खुलासा पुलिस कर नही पायी कि उसके बाद ही चैकी के पास से एक साडी की दुकान से लाखों की नगदी व सामान चोर छत काट कर ले गये। पीड़ित दुकानदार ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
सर्दी के साथ-साथ रात्रि में पुलिस भी लिहाफ में छुप गयी है। जिससे चोर घटना को बिना भय के अंजाम दे रहे है। विगत कुछ दिन पूर्व ही थाना उत्तर के 50 कदम की दूरे पर बने सैमंसग मोबाइल कम्पनी के शौरूम से लाखो की नगदी, मोबाइल चोरी हो चुके है। पुलिस ने घटना को सीसीटीवी कैमरे में भी देखा लेकिन उसका खुलाशा अभी तक नही हो सका। पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कोटला रोड चैकी के समीप स्थित मुस्कान साडी संसार की दुकान की छत से लोहे के जंगले को काटते हुए अज्ञात चोरो ने लाखों की नगदी व सामान चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी पडोसी द्वारा दुकान स्वामी नरेन्द्र राठौर पुत्र तालेबर सिंह निवासी औझानगर कोटला रोड को दी।

Read More »

वृद्ध विकलांग महिला ने पडोसी पर लगाया मकान हडपने का आरोप

थाने में तहरीर दी पुत्रो का नही चल रहा है कोई पता
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू में एक विकलांग महिला ने पडोस के ही लोगो पर दबंगई के चलते मारपीट व घर हडपने की थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज करते हुए महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी लगभग 60 वर्षीय हाथों से विकलांग शान्ती देवी पत्नी रामसिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पुत्र जयकुमार पर लगभग डेढ लाख रूपये का कर्ज पडोस के ही दबंग मेवाराम द्वारा जुआ के लिए दे रखा था। उसके एवज में महिला से घोखा करते हुए कर्ज अदा करने के बहाने दो मंजिल के मकान को खाली प्लाट बताते हुए अंगूठा लगावा लिया। उसके बाद मेरे बेटे को मारपीट कर भाग दिया। कुछ दिनों से वह मारपीट करते हुए घर से बेघर कर रहा था।

Read More »