Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 244)

JAN SAAMNA DESK

ताइक्वांडो चौम्पियनशिप 2023 प्रतियोगिता में एस० जे० एस० के छात्रों ने जीते पदक

ऊंचाहार, रायबरेली। ताइक्वांडो एसोसिएशन रायबरेली के तत्वावधान में प्रथम जनपदीय ताइक्वांडो चौम्पियनशिप 2023 प्रतियोगिता का आयोजन रायबरेली के स्वयंबर उत्सव लान समाधानेश्वर मंदिर महराजगंज रोड़ बछरावां में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ख्यातिप्राप्त खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में एस0जे0एस0 पब्लिक स्कूल ऊंचाहार के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया और जीतकर सोने व चांदी के पदकों की झड़ी लगा दी। यश मौर्या, तेज प्रताप सिंह व राघव त्रिपाठी ने सोना जीता। रजत पदक श्रेयांस मल्होत्रा, सौरभ मौर्या, आदित्य यादव, आमान अंसारी, दिव्यांशु अग्रहरि, आयुष जायसवाल, संस्कार, सिद्धार्थ पाल, आंचल सिंह व उम्मीद पांडे ने जीता।

Read More »

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वाेपरिः ब्रजेश पाठक

⇒ डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अनोखी पहल की। डिप्टी सीएम ने खुद को मिले सभी उपहार भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किए। उपहार पाकर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा सम्मान हमें पहले कभी नहीं मिला। मौका था भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह का। चारबाग के होटल स्योना रेजिडेंसी में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह हुआ। डिप्टी सीएम ने प्रदेश भर से मिले सम्मान स्वरूप उपहारों को कार्यकर्ताओं को वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह उपहार नहीं सम्मान है, जो आपकी बदौलत हमें पूरे प्रदेश में मिला है। उसमें आपकी भागीदारी अहम है। बिना आपके सहयोग के हम और पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

Read More »

छापेमारी में 6 लाख का गांजा, 3.25 लाख की नकदी पकड़ी

⇒पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस ने दो मकानों पर छापेमार की। पुख्ता सूचना पर हुई इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने करीब छह लाख कीमत का गांजा और 3.25 लाख की नकदी जब्त की है। एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने इस दौरान गिरफ्तार किया। कार्यवाही के दौरान एक महिला को गोवर्धन में मोहल्ला पहलवान से 21 किलो 200 ग्राम गांजे व 130495 रुपये व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन ओम हरि बाजपेयी ने बताया कि गोवर्धन के इसी छोटी परिक्रमा मार्ग मार्ग स्थित पहलवान मोहल्ला में एक अन्य मकान पर भी छापेमार कार्यवाही की गई।

Read More »

विधि विधानपूर्वक हुआ गणपत्ति बप्पा का विसर्जन

धाता/फतेहपुर। गणपत्ति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना जैसे भक्तिमय उद्घोषों के बीच सोमवार सुबह भगवान गणेश की मूर्ति का विधि विधानपूर्वक विसर्जन कर दिया गया। इससे पहले डीजे की धुन पर बज रहे भक्तिमय गीतों पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने धाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ ठाकुर धारियांव सिंह नगर से लेकर शुक्लाना मोहल्ला होते हुए दीप नारायण तिराहा में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रोककर भगवान गणेश की मूर्ति की न सिर्फ आरती उतारी, बल्कि पुष्पार्चन कर माथा टेका। इस दौरान भगवान गणेश के उद्घोष से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।

Read More »

नशे के लिए मना करने पर मां-बाप को बाँके से काटा

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराअली के पुरवा में बीती रात नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से अपने मां, बाप पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हत्यारे बेटे ने मां को बांके से काट कर मौत की नींद सुला दिया, वहीं पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार की रात 9ः00 बजे के आसपास की है। बेटा अत्यधिक नशे का आदी होने के कारण मानसिक संतुलन खो बैठा था। जिसको लेकर परिजन आगरा के अस्पताल में इलाज करवा रहे थे व स्थिति में सुधार न होने की वजह से नागपुर मेंटल अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे जिसकी जानकारी पाकर नाराज मानसिक विक्षिप्त युवक ने अपने मां-बाप पर जानलेवा हमला बोल दिया।

Read More »

नगर में गणेश विसर्जन की रही धूम

फिरोजाबाद। नगर में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने एवं जनहानि रोकने के लिए मारुति नंदन पसीना वाले हनुमान मंदिर के निकट एक कुंड का निर्माण कराया गया। जिसे यमुना जी के जल से भरवाया गया। जिसमें गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया जायेगा। नगर निगम के मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में कुंड की चारों तरफ से वेरिफिकेशन कराई गई। सोमवार को लगभग दो दर्जन गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया।

Read More »

मौसी के बेटे के साथ पत्नी ने रची थी लूट की साजिश

⇒ चूड़ी कारोबारी के घर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला बोधाश्रम में प्लास्टिक चूड़ी कारोबारी के घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने महिला के ऊपर चाकू से प्रहार भी किया था। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला को बेहाश कर कमरे में रखी 40 लाख रुपये से अधिक नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया विजय कुमार गुप्ता निवासी तिलक नगर थाना उत्तर का प्लास्टिक चूड़ी का कारोबार है। शुक्रवार देर शाम विजय कुमार अपने मकान के पास में स्थित फैक्टरी में बैठे थे। मकान में उनकी पुत्रवधु स्वाती पत्नी राहुल गुप्ता अकेली थीं। इसी बीच दो युवकों ने घर के दरवाजे को खटखटाया।

Read More »

वाटर पार्क के पास चल रही थी अवैध असलाह फैक्ट्री

⇒ पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 8 तमंचे और कारतूस बरामद
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में अवैध रूप से चल रही असलाह फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। फैक्ट्री वाटर पार्क के समीप संचालित हो रही थी। पुलिस ने यहां एक एक आरोपी का नाम उजागर किया है जबकि इस गिरोह में अभी कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी के पास से आठ तमंचे, तीन कारतूस समेत अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का संचालन होने की शिकायत पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जहां वाटर पार्क के पास मैदान कन्हैया नगर से अवैध शस्त्र फैक्ट्री में बनाए जा रहे अवैध असलाहों एवं उपकरणों सहित अभियुक्त प्रेमवीर यादव पुत्र वेदप्रकाश निवासी ठार वाजिदपुर थाना दक्षिण को गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

स्लोगन, सामान्य ज्ञान एव मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभाएं

फिरोजाबाद। सावित्री फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत स्लोगन, सामान्य ज्ञान एव मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं जिलाध्यक्ष रीमा यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। वहीं संस्था द्वारा स्लोगन, सामान्य ज्ञान एवं मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बालिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक हाथों पर मेंहदी उकेरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

भाजपाईयों ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मार्ल्यापण कर नमन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन लेबर कॉलौनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जनसंघ के अध्यक्ष रहे।

Read More »