Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 289)

JAN SAAMNA DESK

विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनीं पीएम के मन की बात

मथुराः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर होली गेट मंडल द्वारा हालनगंज बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। यह इस कार्यक्रम का 104 वां संस्करण था। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। हालन गंज सेक्टर में विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा होली गेट मंडल के वार्ड 58 के बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुनी।
मन की बात पर विधायक श्रीकांत शर्मा ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की समाज की बात की। मन की बात कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जलाया गया एक छोटा सा दीपक भी पूरे समाज को रोशन कर सकता है।

Read More »

छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किये

मथुरा। किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मी नारायण चौधरी छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किये। युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत केआर पी जी कॉलेज में 506, एसआर प्राइवेट आईटीआई में 59, भोला शंकर प्राइवेट आईटीआई में 73, केजी प्राइवेट आईटीआई में 13, एम.डी प्राइवेट आईटीआई में 39, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कोटवन में पांच तथा ग्लोबल प्राइवेट आईटीआई में 59 सहित कुल 754 टेबलेट वितरण किए गए। यहां युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्र छात्राओं को 506 टेबलेट वितरण किया।
मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास, उद्योग, तकनीकी एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाई छू रहा है और आने वाले समय में प्रदेश, उत्तम प्रदेश के स्थान पर सर्वाेत्तम प्रदेश बनेगा। उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर उद्योगों की स्थापना की जा रही है और इससे प्रदेश के अधिक से अधिक युवा रोजगार से लाभान्वित होंगे।

Read More »

आम आदमी पार्टी ने लगाई तिरंगा शाखा

मथुराः जन सामना संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने बाढ़पुरा में तिरंगा शाखा का आयोजन किया। तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने संविधान की प्रस्तावना को सभी के साथ दोहराया। इस अवसर पर उपस्थित आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने महात्मा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किन्ही कारणवश तिरंगा शाखाएं कुछ दिन नहीं लग पाई थी। अब प्रत्येक रविवार को तिरंगा शाखा के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। भारत के संविधान की मूल भावनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Read More »

ओम शिव शक्ति मानव सेवा ने भण्डारे का किया आयोजन

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल शाखा लालगंज के द्वारा सभी अमरनाथ यात्रियों द्वारा बाबा बर्फानी के दर्शनोंपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त भंडारे में जनपद के अमरनाथ यात्रियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित अमरनाथ यात्रियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में भंडारे की व्यवस्था के तहत पूडी, सब्जी, खीर, छोला, चावल, बूंदी और फल आदि का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में भंडारे का शुभारंभ न्याय मंत्री गिरीश नारायण पांडे के द्वारा आरती पूजन के पश्चात किया गया। उक्त कार्यक्रम में आल्हा गायक राजकुमार यादव एवं अलका बाजपेई के बीच जवाबी आल्हा गायन का कार्यक्रम उपस्थित जन समूह के द्वारा काफी सराहा गया। इसी के साथ मुकेश शुक्ला जागरण ग्रुप के द्वारा भगवान शिव का तांडव नृत्य, सती वियोग, राधा- कृष्ण, बालाजी हनुमान जी की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। जागरण कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

Read More »

राज्य स्तरीय कार्यशाला में अश्वनी जैन का सम्मान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार एवं नोडल एजेंसी इंडियन साइंस एंड कम्युनिकेशन एजेंसी के संयुक्त तत्वाधान में 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस 2023 की राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन इन्द्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद में राज्य समन्यवक दीपक शर्मा और नोडल एजेंसी के सचिव विष्णु प्रताप सिंह के संयोजन में किया गया। जिसमें राज्य के 38 जनपदों के जिला समन्वयक एवं एकेडमिक समन्यवकों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में बच्चों में शोध की प्रवृत्ति में वृद्धि करने के लिए विचार व्यक्त किए गए। कार्यशाला में जनपद फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन को राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Read More »

शिक्षक समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग

बछरावां, रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी एवं शिक्षक अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 सितंबर को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायबरेली के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, अध्यापकों के पदोन्नति, चयन वेतनमान संबंधित तमाम मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष लोकतंत्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य जायज मांगों को लंबे समय से शिक्षक अपने स्तर से उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। इसकी वजह से शिक्षकों में आक्रोश है। इन्हीं सब बातों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन करने का कार्यक्रम बनाया है।

Read More »

जौहर दिवस पर रानी पद्मावती को किया नमन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा पवित्रता और स्वाभिमान की प्रतीक रानी पद्मावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन कर श्रद्वांजली अर्पित की।
रविववार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष युगल चौहान के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम बार जौहर दिवस पर रानी पद्मावती को श्रद्वांजली अर्पित कर उनको बलिदान यादकर नमन किया गया। महानगर में वीरांगनाओं ने अपने-अपने घरों में मां पद्मिनी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हे नमन किया। फरिहा में नगर अध्यक्ष मुनेंद्र जादौन, ब्लॉक एका के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व मे मनाया गया। कार्यक्रम मां पद्मिनी की पवित्रता, सम्मान और स्वाभिमान को अमर करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सम्मानित पदाधिकारीगणों ने पूर्वजों के प्रति समाज में जागृति लाने का जो कार्य किया है।

Read More »

करखा रनिंग चैंपियनशिप में मनीष ने जीता स्वर्ण पदक

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में करखा रनिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 280 धावकों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को करखा रनिंग चैंपियनशिप शुभारंभ जिला एथलेटिक्स संघ फिरोजाबाद के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। दस किलोमीटर की रनिंग चैंपियनशिप हेवतपुर कर्खा से प्रारंभ होकर हेवतपुर कर्खा पर ही पहुंचकर समाप्त हुई। दौड़ में 280 धावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, विशिष्ट अतिथि आदर्श कृष्ण महाविधालय शिकोहाबाद के प्रधानाचार्य मौकम सिंह यादव ने विजयी प्रतिभागियों को पदक एवं धनराशि देकर सम्मानित किया। मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मनीष आगरा को स्वर्ण पदक व दस हजार रू. धनराशि देकर सम्मानित किया।

Read More »

सांसद ने व्यापारी को दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विगत दो दिन पूर्व सुहागनगर स्थित एक जौहरी लाल पेंट्स की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें लाखों रूपए का सामान जलकर खाक हो गया था। रविवार को सांसद चंद्रसैन जादौन पीड़ित व्यापारी सुनील कुमार जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनको सात्वंना प्रदान की। उन्होंने व्यापारी की हर संभव मदद किये जाने का आश्वासन दिया। सांसद ने उपजिलाधिकारी सदर विकल्प शर्मा से वार्ता कर आपदा राहत कोश से मुआवजा से मद्द किये जाने की बात कही।

Read More »

गाँव की मुख्य सड़क बनी तालाब, जिम्मेदार अधिकारी हुये मौन

सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। विकास खण्ड क्षेत्र के नाही गांव में विगत तीन वर्षों से मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की सुविधा न होने से ग्रामीणों को गंदे कीचड़ युक्त पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बताया जाता है कि तीन साल पहले विवादित नाली तोड़ दी गई थी। तब से अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। लोगों को खेतों के रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ज्यूनियां के मजरा नाही गांव के समाज सेवी अभी सिंह राजपूत व दर्जनो ग्रामीणों ने बताया। कि गांव के अंदर प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर विगत तीन साल पहले नाली का निर्माण किया गया था पर विवादित जगह पर बनी होने के कारण नाली को तोड़ दिया गया था। तब से कई बार ब्लाक अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से नाली निर्माण करा पानी निकास की व्यवस्था कराने की मांग की गई पर आश्वासन ही हांथ लगा है। और वर्षा के पानी के साथ ही मार्ग पर घरों का गंदा पानी भी भरा रहता है। बताया कि गांव के अंदर जाने व गांव के बाहर जाने से पहले नरक का सामना करना पडता है। ग्रामीणों ने बताया कि उस स्थान पर बगल में खेत है जिसकी मेड़ से पैदल तो लोग निकल जाते हैं। पर साइकिल व मोटरसाइकिल के लिए समस्या रहती है। सबसे अधिक तो स्कूल जाने वाले नन्हे छात्रों- छात्राओं को समस्या का सामना करना पडता है और छात्रों के जाते व आते समय परिजनों को जाना पडता है।

Read More »