Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2016 » October (page 3)

Monthly Archives: October 2016

हौंसला पोषण योजना की सफलता पर दिया जोर

2016-10-24-3-sspjs-dio-knpdकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विशेष सचिव दुग्ध व जनपद के पूर्व सीडीओ राजकुमार श्रीवास्तव ने विकासभवन सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, सीडीपीओ हौसला पोषण योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु पूरे मनोयोग से काम करें। प्रत्येक गर्भवती माता, किशोरियों को सही व वैज्ञानिक तरीके से पोषण की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मेन्यू के अनुसार भोजन पकाने, एमडीएम कार्यकत्रियों द्वारा पकाया जाए। हौसला पोषण योजना का भोजन रसोइया द्वारा ही बनाया जाए। महिलाओं व बच्चों को पूरा घी का पैक्ड पैकेट वितरित किया जाए। इसका उद्देश्य महिलाओं को भोजन कराना नहीं बल्कि उन्हें सही भोजन के तौर तरीके सिखाना व उन्हें इसकी आदत डालना ही उद्देश्य है। इसके अलावा माइक्रो न्यूट्रीशियन की जानकारी देने के साथ ही उनका वजन, एचबी/बीपी आदि भी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि समय समय पर महिलाओं को पे्ररक भी करना है। गांव के गोद लेने वाले अधिकारी निरीक्षण के दौरान आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी ग्राम प्रधान आदि को भलीभांति जानें तथा उनके कार्यों की समीक्षा भी कर लें। गांव की महिलाओं को स्वावलम्बी बनाये तथा माॅं के दूध का भी महत्व बताना है। आयरन की लाल व नीली गोलियों को जानना है कि किस रंग की गोली कब खानी है।

Read More »

जसराना में राहुल संदेश यात्रा को मिला खूब समर्थन

2016-10-24-2-sspjs-skcमिला ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बतायीं समस्यायें
खेरागढ़ में सुगर सिंह लोधी ने किया जोरदार स्वागत
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में 15 अक्टूबर से गांव-गांव राहुल संदेश यात्रा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि आईसीसी आब्जर्वर एवं पूर्व सांसद अंजन कुमार यादव की टीम के साथ भ्रमण कर रही है। जहां बीते दिनों शिकोहाबाद, टूण्डला, फिरोजाबाद के गांवों में भ्रमण कर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया गया। वहीं सोमवार को ओमनरायन कुशवाह की अध्यक्षता में जसराना के गांवों में राहुल संदेश यात्रा ने भ्रमण किया।
इस दौरान यहां के खेरागढ़ गांव में राहुल संदेश यात्रा का सुगर सिंह लोधी ने स्वागत किया। वहीं यहां के अन्य गांवों में भी कांग्रेस राहुल संदेश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एआईसीसी आब्जर्वर अंजन कुमार यादव ने कहा कि राहुल संदेश यात्रा में ग्रामीणों की समस्यायें सामने आ रही हैं और वे राहुल गांधी का संदेश को गंभीरता से ले रहे हैं। किसानों का लग रहा है कि उनका हित कांग्रेस में है और कांग्रेस पार्टी ही उनका सारा कर्जा माफ करायेगी इसलिए खुलकर अपनी समस्यायें बता रहे हैं।

Read More »

हंगामा करने वाले एक युवक को भेजा जेल

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। विगत दिन थाना उत्तर क्षेत्र अखिल भारतीय विद्यार्थाी परिषद कार्यालय पर हुई मारपीट व तमंचा लहराने को घटना में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा।
रविवार की सांय विद्यार्था परिषद कार्यालय पर एक बैठक हो रही थी जिसमें जिला संगठन मन्त्री के साथ संयोजक भी बैठक में भाग ले रहे थे। उसी समय बाइक सवार कुछ लडके असलाहों के वल पर कार्यालय पर पहुच कर हंगामा करते हुए हमला बोल दिया। शोर करने पर उक्त हमलावर मौके से भाग निकले। भाग रहे हमलावरों को विद्यार्थी परिषद के लोगो ने रोकने के लिए पुलिस की सहायता मांगी लेकिन सहायता नही मिल सकी।

Read More »

मुलायम अब परिवारवादी हो गएः सुधांशु

2016-10-24-1-sspjs-bjp-offकानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी अपने सम्बन्धियों के यहाँ एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद पत्रकार बार्ता में समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार का काम तमाम होने की ओर अग्रसर है। सबसे पहले जब मुलायम सिंह की सरकार आयी, तब वह पूर्णतयः समाजवादी नेता थे, जब और आगे बढे तो वो वर्ग के नेता हुए, फिर जाति के नेता हुए, और जब सत्ता पर काबिज हुए, तब वह सिकुड़कर परिवारवादी हो गये। आज वह फैसला नहीं कर पा रहे है कि भाई के साथ हूँ या पुत्र के साथ, पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
सर्जिकल स्ट्राईक का लाभ लेने वाली बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार तो चलाना आता ही न था और उनके राहुल जी के बयान में साफ हो गया कि वो विपक्ष में बैठना भी नहीं जानते। उन्होंने यह भी कहा कि केवल भाजपा ही है जो उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है।
उन्होने यह भी कहा कि आज यह समाजवादी पार्टी का ग्रहयुद्ध पद, प्रतिष्ठा, पैसों के कारण हो रहा है। अब पाप का घड़ा भर गया है और अब वो फूटकर जनता के सामने आ चुका है।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घालयों को उपचार व डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी 24 वर्षीय रूपेन्द्र कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र व उसके छोटे भाई धर्मेन्द्र, सतेन्द्र का विवाद किसी बात को लेकर गांव के ही सूरजपाल , योगेश, कमलेश आदि लोगो से हो गया। विवाद के दौरान चलते लाठी- डन्डों से उक्त तीनों भाई घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की माने तो गांव में सडक बनायी जा रही है उसी दौरान हमारे घर के पास तीन मीटर व दूसरे के घर के पास नौ इच का कार्य किया गया। जिसको लेकर विवाद हो गया।

Read More »

दीपावली में आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण

2016-10-23-1-sspjs-ravi-rathoreकानपुर देहात। रविवार को सोसाइटी फाॅर ग्रीन इण्डिया हाईटेक सिटी अकबरपुर कानपुर देहात में दीपावली में आग से बचाव का निःशुल्क प्रशिक्षण सैकड़ों युवाओं को दिया गया। दीपावली में आग से बचाव की निःशुल्क ट्रेनिंग एवं 20 लोगों को बेहतरीन कार्य करने के लिये सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के शामिल होने आये मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक दो बार राष्ट्रपति सम्मान, एक बार गवर्नर सम्मान एवं मुख्यमंत्री शौर्य सम्मान धारक शिवदास प्रसाद का स्वागत राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं विश्व रिकार्ड विजेता रजत गुप्ता एवं संस्था के सदस्यों ने तिलक कर किया। इसके बाद शिवदास प्रसाद ने कई घण्टे लगातार अग्नि सुरक्षा के गुण सैकड़ों युवाओं को दिये साथ ही ये भी बताया कि इस दीपावली को अपने आपको एवं दूसरे को किस प्रकार सुरक्षित कर सकते हैं।

Read More »

भाविप तरूण शाखा की भारत जानो प्रतियोगिता संपन्न

2016-10-23-2-sspjs-skcफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारत विकास परिषद तरूण शाखा फिरोजाबाद के तत्वावधान में अमरदीप स्कूल विभव नगर के संगीत सभागार में शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रश्न मंच का आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संघ प्रचारक धर्मेंद्र ने भारत मां व स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में पांच शिक्षाविदों का सम्मान किया गया। जिसमें शरद पोरवाल ब्रजराज सिंह इंटर काॅलेज, राजेश जी बच्चू बाबा सरस्वती विद्यालय प्रमुख थे। प्रान्तीय भारत को जानो प्रभारी कृष्ण कुमार कनक को पं. प्रतापनारायण मिश्र सम्मान राज्यपाल द्वारा प्राप्त होने पर विशेष सम्मान किया
प्रश्नमंत्र प्रतियोगिता में तेरह विद्यालय की टीमों ने भाग लिया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में सुभद्रा देवी इंटर काॅलेज वासुदेवपुर के विद्यार्थी विजय यादव तथा कुमारी अंजली प्रथम रहीं। वहीं वरिष्ठ वर्ग में मां वैष्णो देवी इंटर काॅलेज ढोलपुरा के विद्यार्थी कुमारी विनीता यादव तथा सुमित यादव की टीम प्रथम स्थान पर रहीं। ये दोनों विजेता टीमें सत्ताईस नवम्बर को प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा में प्रतिभागिता करेंगी। संचालन अतुल यादव ने किया।

Read More »

राहुल गांधी संदेश की सभा हुई आयोजित

बिजली बिल हाफ-किसानों का कर्जा माफ रहेगा मुख्य उद्देश्य
कहा-गैर कांग्रेसी सरकारों ने किया यूपी को बेहाल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी के नेतृत्व में राहुल गांधी संदेश यात्रा के संबंध में एक आम सभा हाजीपुरा में आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद अंजन कुमार यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि अंजन कुमार यादव ने कहा राहुल गांधी जी के संदेश यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में सरकार बनने पर कर्जा माफ-बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्यों का करो हिसाब यही उद्देश्य लेकर राहुल गांधी ने पूरे प्रदेश का दौरा कर किसानों, मजदूरों, गरीबों की समस्याओं को समझा है। आने वाले इस चुनाव में आप कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस की सरकार बनवाये। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है, आने वाला चुनाव कांग्रेस का होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल है, जबसे गैर कांग्रेसी सरकारें आयी हैं तब से पूरा प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ गया है।

Read More »

सीएमओ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

महिला ओपीडी को बन्द व महिला सीएमएस मिली अनुपस्थित
महिला सीएमएस अधिकारियों के आदेश की उडाती है धज्जियां
पांच बजे के बाद अस्पताल कैम्पस से हो जाती है नौ-दो ग्यारह
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला अस्पताल का रविवार की दोपहर सीएमओ द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल की ओपीडी बन्द मिली। वही सीएमएस भी अस्पताल कैम्प में नजर नही आयी। जबकि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के डारेक्टर के दौरे को देखते हुए कई दिनों से आलाधिकारी समय -समय पर अस्पताल का निरीक्षण कर रहे है। महिला सीएमएस पर किसी भी अधिकारी को कोई प्रभाव नही होता दिखायी दिया।
सोमवार का स्वास्थ्य विभाग के डारेक्टर का दौरान होने की सूचना पर सीएमओ डा0 पुष्कर आनन्द द्वारा रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए महिला अस्पताल पहुुच गये। जहां महिला ओपीडी को बन्द देखकर काफी नाराज हुए। जब महिला सीएमएस डा0 उपमा सिंह के बारे में पूछा गया तो पता चला कि वह सरकार के आदेश तो दूर सीएमओं के आदेश का भी पालन नही करती देखी गयी। रविवार को वह अस्पताल कैम्पस में ही नजर नही आयीं। अस्पताल के लोगो ने बताया कि पांच बने के बाद वह रोजना अस्पताल कैम्पस को छोड कर अपने घर के लिए चली जाती है। अगर कोई उनसे कुछ कहता है तो वह उसको नौकरी से निकालने की धमकी भी देती है। सूत्रों से पता चला है कि महिला अस्पताल में एक माह से किसी महिला की आपरेशन से डिलेबरी ही नही हो पाई क्यो के महिला अस्पताल में डा0 उपमा सिंह ही बेहोशी की डाक्टर है। जिनके बिना आपरेशन करना सम्भब नही है।

Read More »

दुविधा नदी को भारी है……

2016-10-14-4-sspjs-alkaदुविधा नदी को भारी है, सागर का पानी खारी है
डरती जाती, बहती जाती, क्या करे, बेचारी नारी है
बेबस मन की हलचल है, लहर नहीं ये धड़कन है
तड़प रही है मिलने को, मिलने में भी तड़पन है
मंजिल मेरी सागर है, मन में यह उच्चारी है
दुविधा नदी को भारी है………
बंधन तट के दोनों ओर, और नहीं है कोई ठौर
सागर में ही मिल जायेगी, नदी रही है ये ही सोच
मंजिल अपनी सागर करली, राहों में ही वो हारी है
दुविधा नदी को भारी है…………..

Read More »