Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December » 23 (page 3)

Daily Archives: 23rd December 2016

दबंगों ने वृद्ध को पीटा, घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा के गांव ललउआ में दबंगों ने एक वृद्ध को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे डाक्टरी परीक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। ललउआ निवासी तारा सिंह पुत्र गोरेलाल ने अपनी एक बीघा जमीन गांव के राधे श्याम को बेची थी। राधे श्याम ने कुछ रूपये दे दिये थे बाकी के रूपये वह देने में नही आ रहा था जिसको लेकर दोनों के मध्य शुक्रवार को विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड लिया। आरोप है कि राधे श्याम ने अपने साथियों के साथ मिलकर तारा सिंह की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

Read More »

सफर में मोबाइल खरीदना पड़ा भारी

चोरी के जुर्म में भेजा गया जेल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बिहार राज्य के पाटिलपुत्र निवासी ट्रेन में यात्रा कर रहे एक युवक को ट्रेन में ही मोबाइल खरीदना भारी पडा। फैसला होने के बाद बावजूद भी पुलिस ने उसे मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिहार राज्य के पटना स्थित पाटिलपुत्र स्थित राजीव नगर निवासी नीरज कुमार पुत्र कृष्णा कुमार किसी ट्रेन में यात्रा कर रहा था। तभी किसी युवक ने एक अन्य यात्री का मोबाइल उडा दिया। चोर वह मोबाइल नीरज को चार हजार रूपये में परेशानी बताते हुये बेच गया। चोर ने जिस यात्री का मोबाइल उडाया था उस यात्री ने मोबाइल पहचान लिया। टेªन जैसे ही फिरोजाबाद स्टेशन पर रूकी तो मोबाइल चोरी हो जाने की शिकायत मोबाइल स्वामी ने जीआरपी से कर दी। पुलिस ने नीरज को पकड लिया। बताया जाता है कि 5 हजार में फैसला भी हो गया। परन्तु जिसका मोबाइल गया था उसने पुलिस को कुछ भी लिखकर नही दिया जिसके चलते पुलिस ने नीरज कुमार को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया।

Read More »

विषाक्त सेवन से युवक अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी के गांव पचवान में एक युवक विषाक्त सेवन से अचेत हो गया। अचेत को जिला अस्पताल लाया गया है।
पचवान निवासी 35 वर्षीय संतोष पुत्र छेदीलाल ने शुक्रवार को कोई विषाक्त खा लिया। जिससे वह अचेत हो गया। बताया जाता है कि युवक का परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। अचेत का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Read More »

अज्ञात मृतक निकला लाखन सिंह

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर पुलिस ने गुरूवार की सांय मौहल्ला सीता नगर से जिस अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। वह मृतक 32 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र गन्धर्भ सिंह निवासी आसफाबाद थाना रसूलपुर था। शव की पहचान परिजनों ने शुक्रवार की प्रातः जिला अस्पताल पहुंचकर की है। वह पंाच दिन से लापता था। उसकी हत्या कर शव फेंका गया है।
थाना रसूलपुर के मौहल्ला सीता नगर में गुरूवार की सांय एक अज्ञात युवक का शव लोगों ने पडा देखा तो उनमें सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल ले आयी। मृतक के शव पर चोटों के निशान थे। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। इधर परिजनों को जव एक अज्ञात शव के बारे में जानकारी हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने शव की पहचान लाखन सिंह के रूप में करते हुये बताया कि लाखन सिंह पांच दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चाचा के अनुसार लाखन सिंह दिल्ली में काम करता था। वह एक माह पूर्व फिरोजाबाद आकर रहने लगा था। उसके माता पिता नही है। उन्होंने यह भी बताया कि थाने में गुमशुदगी इसलिये दर्ज नही करायी कि लाखन सिंह अक्सर घर से काम करने चला जाता था और जहां काम करता था वही रूक जाता था। उसके बाद घर आ जाता था। चाचा ने बताया कि मृतक दो भाई थे। जिनमें एक बसंत लाल दिल्ली में रहता है। उसे भी सूचना कर दी गई है। बसंत लाल की शादी हो चुकी है जवकि लाखन सिंह की शादी नही हुई थी। हत्या क्यों और किसने की इसकी जानकारी वह नही दे सके। थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

सपाइयों ने नगर अध्यक्ष का स्वागत किया

2016-12-23-03-ravijansaamnaकानपुर स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी युवजन सभा नगर अध्यक्ष यूनुस सिद्धकी को बनाये जाने पर जाजमऊ गंगा पुल से सपा नगर कार्यलय के बीच जगह जगह सपा कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी और माला पहनाकर स्वागत किया। मॉलरोड पर सपा नेता इरफान अहमद ने अपने सैकड़ो साथियो के साथ माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने में मुख्यरूप से नियाज, बादशाह, आसिफ, शेरू, रफीक, गुड्डू, मुन्ना, मो0 फहीम, अरमान खान के साथ-साथ नगर अध्यक्ष फजल महमूद आदि मौजूद रहे।

Read More »

फल संरक्षण केन्द्र रनियाॅं द्वारा बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। बच्चों में शाकाहार के प्रति बढ़ावा देने एवं फास्टफूड और जंकफूड इत्यादि से दूर रहने के उद्देश्य से राजकीय फल संरक्षण केन्द्र रनियाॅं द्वारा सैनिक शिक्षा निकेतन, डा0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी इण्टर काॅलेज, बी0एस0के0जी0 इण्टर काॅलेज एवं फूलेश्वर महाविद्यालय ररूवा के बच्चों को जागरूकता की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण पर्यवेक्षक गंगाप्रसाद ने बताया कि इन विद्यालयों में प्रयोगात्मक कार्य के साथ-साथ योग, लाफिंग और अन्य सृजनात्मक कार्य भी कराये जायेंगे और सामुदायिक कार्य और प्रशिक्षण के बारें में जिला विद्यालय निरीक्षक को भी अवगत कराया गया है।

Read More »

भांग की 14 दुकानें हुईं नीलाम, जमा हुआ 7 लाख से ज्यादा राजस्व

2016-12-23-02-ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सरकारी भांग ठेके की नीलामी की कार्यवाही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमरपाल सिंह व जिला आबकारी अधिकारी एल0बी0 मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। नीलामी में कुल 14 भांग की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया की गयी जिसमें 7.92 लाख रूपये का राजस्व जमा हुआ जो कि विगत वर्षों से 10.6 प्रतिशत अधिक है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरपाल सिंह ने कहा कि दुकानों को पारदर्शी व ईमानदारी से संचालित किया जाए। किसी भी प्रकार की मिलावट व अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर ठेका कभी भी निरस्त किया जा सकता है। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी एल.बी. मिश्रा, हिमांशु कटियार, अमित अवस्थी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Read More »

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया चैा0 चरण सिंह का जन्मदिवस

2016-12-23-01-ravijansaamnaसमाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना से किसानों की सुरक्षा व खुशहाली सम्भव-के0के0 गुप्त
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चैा0 चरण सिंह का जन्म दिवस विकास भवन के आॅडिटोरियम हाॅल में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। किसान सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्त, उप निदेशक कृषि आर0के0 तिवारी, जिला कृषि अधिकारी राम सजीवन, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि ने देश के पूर्व प्रधानमन्त्री व किसान नेता चै0 चरण सिंह के चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्त ने कहा कि चैा0 चरण सिंह का सम्र्पूण जीवन किसानों की खुशहाली व देश के विकास के लिए रहा। देश का विकास समृद्धि के लिए ग्राम व किसान का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी जमीन की जांच अवश्य करवाएं क्योंकि इससे मृदा की स्वस्थ्यता का पता चलेगा जिससे समय रहते उसका उपचार किया जा सके तथा फसल की पैदावार बढ़ाई जा सके। आर्गेनिक खेती (जैविक खेती) के प्रयोग से पैदावार निश्चित बढ़ती है। सीडीओ ने कहा कि हाईब्रिड बीजों का प्रयोग करना उत्पादकता बढ़ाने में कारगर साबित होगा। इस मौके पर विश्वनाथ सिंह, पवन कुमार, विशम्भर सिंह, अमरपाल सिंह, रामविलास, दुर्गा सिंह, जगतनारायण, महेश सिंह, संजय सिंह, श्रीबाबू, ज्ञानप्रकाश,तुलाराम, रमेश सिंह, रंजीत सिंह, मौजी लाल, रविन्द्र सिंह, प्रदीप बाबू, फारूक, वीरेन्द्र सिंह, रामदास, लाला राम, सत्यप्रकाश, मो0 मुवीन, शान्ति देवी आदि सहित दर्जनो किसानों को कृषि सम्बन्धी विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट फसल पैदा करने मत्स्य पालन आदि के लिए मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्त ने प्रशस्तिपत्र, माला व शाल देकर सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्त ने कहा कि किसानों को किसान सम्मान समारोह में वितरित की गयी समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना दी गयी पुस्तक अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उत्तरप्रदेश सरकार किसान एवं कमजोर वर्गों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना संचालित कर रही है। योजना से आच्छादित समस्त खातेदार/सहखातेदार (किसान) तथा रू0. 75 हजार से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों एवं उनके परिवारों को बीमा सुरक्षा का आवरण देने वाली इस विशिष्ट योजना की जानकारी निश्चित ही उनमें असुरक्षा की भावना दूर करने की दिशा में एक अनूठा प्रयास है। इसमें पात्र मुखिया रोटी अर्जक की दुर्घटनावश मृत्यु, विकलांगता की दशा में अधिकतम रू0. 5 लाख मिलेगा। इसके अलावा उसके परिवार के समस्त सदस्यों को 2.5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज तथा आवश्यकता पड़ने पर 1 लाख तक कृतिम अंगों हेतु मिलेगा। इसके लिए मुख्यमन्त्री बैंकिंग एवं बीमा हेल्पलाइन टोल फ्री नं0. 1520 एवं 180030701520 का भी उपयोग किया जा सकता है। समाजवादी बीमा मित्र बनने के लिए टोल फ्री नं0. 180030044404 एवं वेबसाइट www.bimacarecard.com  का भी किसान उपलयोग कर सकते हैं। चै0 चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर सच्चे रूप से श्रृद्धान्जलि तभी है, जब सरकारी योजनाओ का लाभ किसानो तक पहुॅचे तथा किसान अपनी उपज बढ़ाये, तथा देश व समाज का विकास करे।

Read More »