Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2017 » February » 16 (page 3)

Daily Archives: 16th February 2017

प्राईवेट एम्बुलैन्स चालक कर रहे मनमानी

2017.02.15.3 ssp Sk chittodiनिजी अस्पताल में करा देते है मरीज को भर्ती
खुद के कमीशन के लिये तीमारदारों को करते गुमराह
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। प्राईवेट एम्बुलैन्स चालक अपने कमीशन के लिए गरीब लोगो को प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करा तीमारदारों का जमकर शोषण करा रहे है। जिससे गरीज जनता बुरी तरह से कराह रही है। लेकिन अपने स्वार्थ के लिए गरीब लोगो को धोखा देकर कर्जदार बना देते है।
बताते चले कि सरकारी अस्पतालों के पास मडराते प्राईवेट एम्बुलैन्स चालक गरीब लोगो को अपने जाल में फांस कर प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराने के बाद तीमारदार को कर्जदार बना देते है। जिससे काफी लोगो को अस्पताल स्वामी से विवाद होता रहता है। लेकिन चन्द्र रूपयों के खातिर ये लोग मरीज को मरने के लिए छोड देते है।

Read More »

सर्वसमाज का सामूहिक विवाह समारोह 28 को

मुख्य अतिथि होंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्ब-भाजपा नेता एसपी सिंह बघेल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। लव-कुश कल्याण समिति द्वारा गांधी पार्क में आयोजित बैठक में समिति द्वारा 28 फरवरी 2017 को फुलैरा दौज को आयोजित होने वाले सर्वसमाज के पांचवे सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों पर मंथन किया गया।
समिति अध्यक्ष ओमनरायन कुशवाहा ने कहा यह आयोजन रामप्रकाश कुशवाहा आदर्श विद्यालय, टापा खुर्द चैराहा, कोटला रोड फिरोजाबाद पर होगा। जिसमें 51 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। गरीब, निराश्रित, अनाथ कन्याओं के विवाह निःशुल्क कराये जायेंगे। सभी कन्याओं को सभी घरेलू उपयोगी सामान दिया जायेगा। समिति की ओर से दोनों पक्ष के 50-50 व्यक्तियों को भोजन की व्यवस्था भी की गयी है। समारोह में राज्यसभा सांसद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर एवं पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन करेंगे। सर्वसमाज से रजिस्ट्रेशन के लिये टापा खुर्द रानी नगर कोटला रोड स्थित कुशवाहा साइकिल स्टोर पर संपर्क करने की बात कही। संचालन रामखिलाड़ी कुशवाहा ने किया।

Read More »