Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » 2017 » December » 10 (page 3)

Daily Archives: 10th December 2017

रक्तदान शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आकांक्षा समिति के आव्हान पर दूसरा रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक में लगाया गया। जिसमें 35 लोगों ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया।
अस्पताल में आंकाक्षा समिति द्वारा प्रथम शिविर लगाया गया था। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने किया था। शिवरि में डीएम नेहा शर्मा, सीएमओ एके दीक्षित सहित तीन लोगों ने रक्तदान किया था। दूसरे शिविर का शुभारम्भ सीएमएस डा. आरके पाण्डेय ने दीप प्रज्जवल कर किया। शिविर भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के द्वारा लगाया गया था। अध्यक्ष गोविन्द्र प्रसाद मित्तल, सचिव देवव्रत पांडे, राकेश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, नेहा सिंह सहित 35 लोगों ने अपना रक्तदान किया।

Read More »

शास्त्रीय नृत्य के जरिए बच्चों ने दिखाई नृत्य संस्कृति

इटावा, राहुल तिवारी। देश भर की नृत्य कलाओं को देखने व समझने के लिए इटावा महोत्सव के मंच पर स्थानीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नृत्य की विभिन्न विधाओं से सजी इस प्रतियोगिता की प्रथम पाली में सुगम नृत्य व शास्त्रीय नृत्य का आयोजन किया गया। देर शाम महोत्सव पंडाल में प्रदर्शनी समिति के सदस्य राजकिशोर बाजपेई ने दीप प्रज्जवलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी मनभावन प्रस्तुतियों के बल पर महोत्सव के मंच को शास्त्रीय नृत्य की विभिन्न विधाओं से परिचित कराया। बच्चों के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पंडाल में डटे रहे।
शनिवार की देर शाम शुरू हुए शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम चरण में कत्थक, मणिपुरी, ओडिसी, कुचिपुड़ी जैसे शास्त्रीय नृत्यों के माध्यम से छात्र छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया।

Read More »

आने वाली पीढ़ी को देना है बेहतर पर्यावरणः संजीव

इटावाः राहुल तिवारी। जिस देश की संसद का हर सत्र हंगामे की भेंट चढ़ रहा हो वहां पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों की एकजुटता और पर्यावरण संसद के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो तो माहौल कुछ अलग ही होता है। ऐसा ही कुछ नजारा इटावा महोत्सव के पंडाल में देखने को मिला। शनिवार को छात्र पर्यावरण संसद के कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन व सतत विकास पर चर्चा करने के लिए जुटे। रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे देश का एक मात्र पर्यावरण चेतना संबंधी कार्यक्रम बताया।
शनिवार को जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए पांच सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं ने छात्र पर्यावरण संसद में अपनी प्रतिभागिता की। सेविन हिल्स की छात्रा साक्षी राठौर को बाल संसद का स्पीकर बनाया गया। बिना किसी हंगामे के चुने हुए छात्र व छात्रों ने अपने प्रश्न सभा में उठाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि आजादी के 70 सालों में हमने पर्यावरण के महत्वपूर्ण घटक जंगल, नदी, मिट्टी व हवा को खो दिया है। पर्यावरण चेतना के लिए हो रहा यह प्रयास सराहनीय है। जिस देश को पर्यावरण का वरदान मिला है। वह आज अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर ह्यूमन डवलपमेंट इंडेक्स में 140 वे स्थान पर आ चुका है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें जापान, इजराइल जैसे देशों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश सीखना चाहिए। दिल्ली जैसे हालात पूरे देश में हो सकते हैं। इसलिए समय रहते इस चेतावनी को समझकर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की ओर हमें काम करना होगा।

Read More »