Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2018 » January » 15 (page 3)

Daily Archives: 15th January 2018

श्री श्री 1008 चन्द्र प्रभु भगवान का बेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जलेसर रोड स्थित ओम रेजीडेन्सी प्रा.लि. ,नित्या एन्क्लेब वैल फेयर सोसायटी के सौजन्य से दौलतपुर में श्री श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान की बेदी प्रतिष्ठा व विराजमान का आयोजन सोमवार को प्रात 9 बजे से आयोजन किया गया।
चन्द्रप्रभु भगवान की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ नई बस्ती से गांव दौलतपुर नित्या एन्क्लेब तक लाई गई तत्पश्चात ज्योतिषाचार्य पाण्डेय वीर चन्द्र जैन के मंत्रोच्चारण द्वारा विधिविधान से निर्मल कुमार जैन तथा पंकज जैन द्वारा पूजन कार्य को सम्पन्न करायया गया।

Read More »

ब्रॉडवे ने किया ‘मुगल-ए-आजमः द म्यूजिकल’ को सम्मानित

⇒मुगल-ए-आजमः द म्यूजिकल’ सर्वश्रेष्ठ भारतीय नाटक घोषित
⇒अधिकांश ब्रॉडवे पुरस्कार डाला झोली में 14 ब्रॉडवे वर्ल्ड इंडिया अवार्ड्स में से 7 पुरस्कार जीते
मुंबईः जन सामना ब्यूरो। अभी तक का भारत का सबसे बड़ा और असाधारण नाटक- मुगल-ए-आजमः द म्यूजिकल ने न केवल दर्शकों का प्यार और प्रशंसा हासिल किया है, बल्कि इसने प्रतिष्ठित ब्रॉडवे वर्ल्ड इंडिया अवार्ड्स 2017 जैसा शीर्ष सम्मान भी हासिल कर लिया है।
‘मुगल-ए-आजमः द म्यूजिकल’ ने सात पुरस्कार हासिल किए, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्ले (शापोर जी पालोन जी व एन.सी.पी.ए), फिरोज अब्बास खान को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, मयूरी उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल कोरियोग्राफी, मनीष मल्होत्रा को सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट एन्सेंबल कास्ट, बेस्ट ओरिजिनल लाइट डिजाइन के लिए डेविड लैंडर और नील पटेल को सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सेट डिजाइन जैसे सात पुरस्कार शामिल है।
निर्देशक फिरोज अब्बास खान कहते हैं, ‘मैं इन पुरस्कारों से अभिभूत हूं. यह उन असाधारण कलाकारों और टीम का ही कमाल है, जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया ताकि दुनिया हमारी सबसे बेहतर प्रस्तुति का अनुभव कर सके। मुगल-ए-आजमरू द म्यूजिकल वास्तव में भारत का गर्व है. पूरी टीम की ओर से मैं इस सम्मान के लिए भारतीय दर्शकों और ब्रॉडवे वर्ल्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं।’
दीपेश साल्गिया (क्रिएटिव एंड स्ट्रैटेजिक विजनः मुगल-ए-आजम) कहते हैं, ‘आपके पहले थियेटर प्रोड्क्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलना एक दुर्लभ उपलब्धि है। यह शापोर जी पालोन जी और पूरे मुगल-ए-आजम टीम के लिए गर्व का क्षण है।

Read More »

मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। स्थानीय नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित शाश्वत टाइम्स कार्यालय में सोमवार दोपहर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आलोक कुमार, सुभाष दुबे, अंजनी शर्मा प्रदीप कुशवाहा, अबू सुफियान, विवेक, रोहित कुमार सहित आसपास के पड़ोसियों राहगीरों व अन्य तमाम लोगों ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया और कार्यालय प्रभारी आलोक त्रिवेदी को धन्यवाद दिया।

Read More »

स्कूल गई नाबालिग छात्रा गायब

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। ग्राम बरई घर में स्कूल के लिए निकली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पारिवारिक जनों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बरईगढ़ निवासी सोमेश मिश्रा की पुत्री मुस्कान वीती आठ जनवरी को पढ़ने के लिए सुबह घर से निकली थी। शाम को स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो पारिवारिक जनों को चिंता हुई और पारिवारिक जनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन पर तलाश के बाद भी जब किशोरी का कहीं पता नहीं चला तो पीड़ित पारिवारिक जनों ने स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगाई

Read More »

मायके जाने की जिद पर महिला व उसके पिता को ससुरालीजनों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्ली मे पुत्री को मायके ले जाने के लिए आए पिता को ससुरालीजनों ने जमकर पीटा। बीच में आई उसकी पुत्री भी पीटी गई, पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिल्ली निवासी मोनू तिवारी की पत्नी कीर्ति व ससुर श्यामू शुक्ला निवासी ग्राम मंगटा, कानपुर देहात ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है कि आज मकर संक्रांति के त्यौहार में वह अपनी पुत्री कीर्ति को ले जाने के लिए चिल्ली गांव आया था। इस बात पर नाराज दामाद मोनू तिवारी ससुर सुरेश सास सुधा व देवर शीलू, अंकित, विकास, ने उन लोगों को जमकर मारा पीटा और कीर्ति के बीच में पड़ने पर उसको भी जमकर पीटा। कीर्ति के 2 वर्षीय पुत्र बबुआ को छीन कर हम लोगों को धक्के मार कर निकाल दिया।

Read More »

भारतीय सवर्ण संगठन युवा मोर्चा ने दिया धरना

मोबाइल लूट की घटना को गंभीरता से न लेने पर रोष
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण संगठन युवा मोर्चा द्वारा गांधी पार्क में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर धरना दिया गया। धरने में 13 जनवरी 2018 को रात्रि लगभग आठ बजे युवा संगठन के कोषाध्यक्ष निशांत गर्ग का उनके निवास पर मोबाइल पर बात करते समय अज्ञात बाइक सवारों ने मोबाइल छीन कर भाग गये थो। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई।
इस घटना के बाद पीड़ित निशांत ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को लूट की सूचना दी। लेकिन पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना के दिन से आज तक कोई कार्रवाई न करने व मुकदमा न लिखे जाने को लेकर युवा संगठन द्वारा जबरदस्त विरोध जताकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुये शीघ्र ही लुटेरों पर कार्यवाही की मांग की व चेतावनी दी दो दिन में घटना का खुलासा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

Read More »

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में समस्याओं पर मंथन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की जनपदीय बैठक गल्ला मंडी स्थित क्षेत्रीेय कार्यालयमें जिलाध्यक्ष वीएस गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें संगठन के विस्तार, जीएसटी की विसंगतियां, मंडी समितियों के इंस्पेक्टर द्वारा निज स्वार्थ में उत्पीड़न एवं नई बाजार समितियों के गठन पर चर्चा हुयी।
किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने समाधान में कुछ कठिनाइयों एवं उन पर समुूचित स्पष्टीकरण की बात रखते हुये उन्हें दूर कराने की बात कही। बैठक में मंडी समिति के कुछ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत सामने आयी। जिन पर चर्चा कर उन्हें दूर कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्षवीएस गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है जिसमें हम सभी व्यापारियों को जागरूक होकर उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध आवाज उठानी चाहिये।

Read More »

डेरी में फंदे पर लटका मिला कर्मी का शव

सिकंद्राराऊ, हाथरसः संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर स्थित एक दूध डेरी पर तैनात कर्मी का डेरी कैम्पस में लोहे की रॉड पर रस्सी से शव लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई । सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है ।
बताया जाता है कि करीब 45 वर्षीय शिवनारायण पुत्र लाखन सिंह निवासी गांव बाजिदपुर पुलिस चैकी के समीप एक दूध डेरी पर पिछले 16 वर्षों से कार्य कर रहा था। आज उक्त कर्मी का शव डेरी में स्थित लोहे की रॉड पर रस्सी पर लटका मिला है। डेरी कर्मी का शव डेरी में मिलने से सनसनी मच गई । घटना स्थल पर लोगांे की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने फंदे से मृतक के शव को उतरबाया।

Read More »

भूमाफियों से परेशान परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

सिकंद्राराऊ, हाथरसः जन सामना संवाददाता।। भूमाफियों से आहत होकर एक सरकारी कर्मचारी परिवार समेत आत्मदाह करने को मजबूर है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की है किंतु अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है।
क्षेत्र के गांव अमृतपुर असदपुर निवासी मोहन लाल पुत्र साधू सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम दिये प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि उसके पास कुछ भूमि है जिस पर गांव के ही कुछ भूमाफियों की नीयत है। भूमाफिये उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। भूमाफिये उसे व उसके परिवार को आए दिन यातनाएं दे रहे हैं। पीड़ित पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कई बार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से की है।

Read More »

तारकेश्वर सिंह अध्यक्ष एवं अफसर खान महामंत्री चुने गए

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र., जनपद इकाई चंदौली का हुआ गठन।
मुगलसराय, चन्दौलीः जन सामना ब्यूरो। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र जनपद चदौली इकाई का वर्ष 2018-2019 सत्र के लिए पुनर्गठन किया गया। प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिलाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने रविवार को मुगलसराय में सुभाष पार्क स्थित कैम्प कार्यालय पर इकाई का पुनर्गठन करते हुये पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गयी। नई सूची के अनुसार कुमार संजय सिंह (मुगलसराय नगर), मंगला सिंह (चकिया) आलोक सिंह (चंदौली), कृष्णकांत गुप्ता (मुगलसराय नगर) व दीपनारायन यादव (चकिया) सभी जिला उपाध्यक्ष वहीं एम. अफसर खान सागर (सकलडीहा तहसील) जिला महामंत्री अनुशासन, विकास शर्मा (मुगलसराय तहसील) जिला महामंत्री संगठन, विनोद पाल (मुगलसराय नगर) जिला महामंत्री व धर्मेन्द्र सिंह (चंदौली) जिला महामंत्री, शेषमणी सिह (चंदौली) जिला कोषाध्यक्ष, प्रमोद सिंह (मुगलसराय तहसील) जिला संगठन मंत्री, राजन सिंह (चकिया), शमशाद अहमद (चकिया) व अंजनी नंदन तिवारी (मुगलसराय नगर) संयुक्त मंत्री, उमेश दुबे (मुगलसराय तहसील) जिला मीडिया प्रभारी बनाये गये है। वही डा. हरेन्द्र यादव को आडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

Read More »