Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December » 28 (page 4)

Daily Archives: 28th December 2016

गैस एजेंसी के सेल्समैन से साठ हजार की लूट

औरंगाबाद, बुलंदशहर राजेश गोयल। यहां खानपुर थाने के ग्राम लड़ाना के जंगल में गैस सिलेण्डर सप्लाई कर लौट रहे सेल्स मेन के साठ हजार रूपये लूट लिये का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक स्याना से शहीद सुरेन्द्र गैस संर्विस स्याना के सेल्समैन ब्रजपाल व बलवीर सिंह अपनी वितरक गाड़ी से एल पी जी सिलेण्डर डिलीवर करके वापस आ रहे थे। लड़ाना-बिगराऊ गांव के बीच पीछे से आये तीन बाईक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके तंमन्चे के बल पर गाड़ी रूकवा ली। बदमाश ब्रजपाल से साठ हजार रूपये से भरा बैग छीनकर स्याना की ओर भाग गये। उक्त घटना से खानपुर कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में भय व्याक्त है।

Read More »

हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ता संघर्ष-पंकज के. सिंह

pankaj-k-singhसेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित एक छोटा सा द्वीप है। भारत के लिए सेशेल्स का महत्व इसलिए भी बहुत अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि वहां चीन अपना दखल निरंतर बढ़ाता जा रहा है। वर्तमान समय में चीन द्वारा सेशेल्स में डेढ़ दर्जन के लगभग बड़ी सरकारी वित्तीय परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। चीन ने सेशेल्स को आठ करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान की है। पिछले कुछ वर्षों से चीनी अधिकारी और राजनयिक निरंतर सेशेल्स की यात्रा करते रहे हैं और उन्होंने सेशेल्स को हरसंभव चीनी सहयोग का आश्वासन दिया है। चीन की ओर से सेशेल्स को सैन्य सहयोग भी दिया जा रहा है और उसे अनेक रक्षा उपकरण भी चीन द्वारा दिए गए हैं। सेशेल्स 115 छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है और इसकी आबादी मात्र एक लाख के लगभग है। सेशेल्स में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं। चीन की बढ़त को कम करने के लिए भारत ने भी सेशेल्स की ओर सहयोग का हाथ बढ़ाया है। भारत द्वारा सेशेल्स को तटीय निगरानी रडार जैसे अत्याधुनिक तकनीकी रक्षा एवं निगरानी उपकरण देने का निर्णय लिया गया है। चीन के नौसैनिक हितों के दृष्टिगत सेशेल्स बहुत महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि वह इसी क्षेत्र में मॉरीशस के पास दिएगोगार्शिया में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे के समक्ष अपना प्रतिरोधी केंद्र निर्मित करना चाहता है। उल्लेखनीय है कि हिंद महासागर भारत देश के नाम पर ही बना है। यह विश्व का इकलौता महासागर है, जो किसी देश के नाम पर है।

Read More »