Wednesday, April 24, 2024
Breaking News

मगहर महोत्सवः एडस को लेकर रहें जागरुक, कोविड- 19 से रहें सावधान – सीएमओ

⇒ मगहर महोत्सव में लोगों को दी गयी एचआईवी और कोविड को लेकर जानकारी
⇒ बचाव के लिए बताए गए उपाय, चिकित्सकों ने लोगों के सवालों का दिया जबाव
संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जब तक हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक नहीं होगी तब तक हमारे शरीर पर विभिन्न रोगों का आक्रमण जारी रहेगा। इसलिए यह आवश्यक है कि हम सभी लोग विभिन्न माध्यमों से अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक करें। कोविड और एड्स में भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए कोविड और एचआईवी के नियमों का पालन करते हुए इनके प्रसार को रोकें।
यह बातें उन्होने मगहर महोत्सव में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस दौरान उन्होने आगे कहा कि कोविड-19 से सावधान रहने की जरुरत है। वह कभी भी पलटवार कर सकता है। इसलिए यह जरुरी है कि हम सावधानियों को अपनाएं। भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मास्क का उपयोग करें तथा हाथों की स्वच्छता बनाए रखें। उन्होने अपने खान-पान को सही रखने की बात कही। साथ ही साथ यह भी कहा कि व्यायाम करके शरीर को स्वस्थ बनाए रखना आवश्यक है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी परिवार कल्याण डॉ मोहन झा ने कहा कि कोविड से बचाव में आवश्यक है कि हम पूरी तरह से कोविड की गाइड लाइन का अनुपालन करें। सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवा लें, ताकि उनके अंदर कोविड से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके।

Read More »

सबका साथ-सबका विकास की राह पर चले रही भाजपा सरकारः जसवंत सिंह

⇒ होटल ग्रीन पार्क शिकोहाबाद में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट पर की चर्चा
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन होटल ग्रीन पार्क शिकोहाबाद में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की।
उन्होंने प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तैयार हुआ यह बजट सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को सिद्धि की राह पर आगे बढ़ाता है। बजट में किसी भी वर्ग को अछूता नहीं रखा गया है। अमृतकाल का पहला आम बजट 2023-24 एक लोक कल्याणकारी बजट है। यह गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और आर्थिक रूप से पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में बढ़ते निवेश विकास की बयार और जीरो टॉलरेंस की नीति से उत्तर प्रदेश नए आयाम लिख रहा है। उ.प्र. में रोजगार के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

Read More »

सेंगर रिसार्ट में बजट पर संगोष्ठी हुई संपन्न

कानपुर देहात। कानपुर देहात के कस्बा रनिया में सेंगर रिसार्ट में बजट पर संगोष्ठी संपन्न हुई। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा यह बजट कल्याणकारी बजट है इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट से प्रदेश विकास की नई गति को प्राप्त करेगा, हर क्षेत्र के सर्वांगीण कल्याण के प्रति समर्पित आम बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करते हैं। भारत मोटे अनाज का सबसे उत्पादक एवं निर्यातक देश है। भारत को अनाज का ग्लोबल हब बनाने के लिए इस बजट में बहुत बड़ा कदम है। पिछड़े आदिवासी समूहों की सामाजिक आर्थिक शक्तियों के सुधार के लिए 15 हजार करोड़ का कोष बनाया गया है। बजट में 7 लाख सालाना की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। टैक्स स्लैब को घटाकर 5 तक सीमित कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की लिमिट को 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दिया गया है। पीएम आवास योजना का बजट 68 हजार करोड़ का कर दिया गया है। पीएम आवास योजना में 66 परसेंट बढ़ोतरी की गई है। 50 नए एयरपोर्ट हेलीपैड का विकास किया जा रहा है।

Read More »

नगर निगम के यूजर चार्ज के खिलाफत में लामबंद हो रहे व्यापारी

⇒ दो दर्जन से अधिक व्यवसायी समिति आईं एक मंच पर
श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। नगर निगम द्वारा लिए जा रहे यूजर चार्ज के खिलाफ व्यापारी लामबंद हो रहे हैं। व्यापारी इसे अवैध व अनैतिक उगाही कहा है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अब इस मुद्दे पर आर पार की लड़ाई का खाका तैयार कर लिया है। दो दर्जन से अधिक व्यवसायी समिति इस मुद्दे पर एक मंच पर आ गई हैं। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के नेतृत्व में यूजर चार्ज का जोरदार विरोध शुरू हो गया है। नगर उपाध्यक्ष विनोद सिंघल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चरणबद्ध आंदोलन कि रूपरेखा तैयार की। बैठक में मुद्दा उठा कि मौलिक सफाई कार्य के लिये भी जबरन वसूली का प्रयास हो रहा है जबकि व्यापारिक हित के कार्यों को निगम द्वारा तरह तरह के बहाने बनाकर रोका जा रहा है। उपस्थित भैंस बहोरा व्यवसायी समिति के अध्यक्ष व नगर मंत्री भगवान चतुर्वेदी, संगठन मंत्री हेमेन्द्र गर्ग ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ अधिकारी जानबूझ कर आगामी नगर निगम निर्वाचन को देखते हुए सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह के अनैतिक कार्यों को कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों व उनके कार्याे से शीघ्र ही सरकार को भी अवगत कराया जाएगा।

Read More »

ब्रज के रंग में रंगे अभाविप के पूर्वाेत्तर कार्यकर्ता

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित एकात्मता यात्रा के निमित्त दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने श्री कृष्ण जन्मभूमि व वात्सल्य ग्राम भ्रमण किया एवं ब्रज की संस्कृति से परिचित हुए। उत्तर पूर्वी राज्यों से आए अभाविप के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन किए। जन्मभूमि दर्शन के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने वात्सल्य ग्राम पहुंचकर पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का आशीर्वाद लिया। दीदी मां ने अभाविप के आयाम की सराहना की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी की आत्मा एक है। नाम और रूप अलग होता है किंतु सभी की जाती, चेतना और भारत मां एक ही हैं। उन्होंने कहा कि आसुरी ताकतें हमें बांटने का प्रयास करती हैं किंतु यदि हम चाह ले तो कोई भी हमें बांट नहीं सकता।

Read More »

रोटी बैंक ने किया गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी रोटी बैंक के तत्वाधान में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैराग पुरा कच्ची सड़क से आगे श्याम बाबा की बगीची पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था की संस्थापक शालू अग्रवाल ने बताया कि गाय माता की सेवा करके मनुष्य अपने जीवन में ऐसे चमत्कारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जो मनुष्य को संसार के सभी सुख प्रदान करने में सहायक होते है। इस प्रकार मनुष्य तीर्थ स्थान पर स्नान करने के बाद दान दक्षिणा देता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता की पूर्ण रूप से सेवा करता है। जैसे गाय को पानी पिलाना, चारा खिलाना, गाय को नहलाना उस व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी हो जाती हैं।

Read More »

नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के प्रयास जारी

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार का मुद्दे को लेकर प्रयास लगातार जारी है। भाजपा नेता धर्मवीर अग्रवाल ने इस बाहरी कालोनियों को पालिका में शामिल किए जाने को लेकर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा मुलाकात कर मांग की है। बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के मथुरा आए थे। वहां भाजपा नेता धर्मवीर अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि नगर विकास मंत्री को बताया कि पालिका क्षेत्र से सटी कालोनियों के लोग किन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे है। उन्होंने लोगों की दुस्वारियां गिनाते हुए उनके चित्र भी प्रस्तुत किए। समस्याओं की क्लिप भी दिखाई। सीमा विस्तार की मांग उठाते हुए उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर और भी बेहतर हो जाएगा। धर्मवीर अग्रवाल ने इससे संबंधित एक लिखित पत्र भी नाम सौंपा है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप नंदगांव रोड, पशुपति फैक्ट्री के पास, गोपालबाग, बठैन रोड आदि क्षेत्रों में सीमा विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया है।

Read More »

11 राज्यों के किसानों ने लिया बकरी के रखरखाव का प्रशिक्षण

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। 11 राज्यों के किसानों ने बकरी के रखरखाव का प्रशिक्षण किया। किसानों के लिए फरह में स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फरह स्थित बकरी अनुसंधान केंद्र में आयोजित 98 वें प्रशिक्षण कार्यक्रम में 11 राज्यों के 75 बकरी पालक महिला पुरुष किसान शामिल रहे। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में शामिल होने आए किसानों को वैज्ञानिकों ने बकरी पालन के गुर सीखे। कार्यक्रम का संचालन प्रचार प्रसार अनुभाग के वैज्ञानिक ए के दीक्षित ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक मनीष कुमार चेतली ने की। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक पूरण प्रकाश, विशिष्ट अतिथि एसडी पवार, एसडीएम मथुरा और रमेश चंद्र शर्मा खंड विकास अधिकारी फरह उपस्थित रहे। बकरी पालन से न केवल दूध मिलेगा बल्कि अन्य रूप से भी बकरी पालन फायदे का सौदा है।

Read More »

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रेहड़ी पटरी वाले

⇒सैकड़ों परिवारों पर पड़ेगा इसका असर
श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। नौहझील कस्बे में स्थित ब्लाक व बस स्टैंड पर वर्षों दुकान कर अपनी रोजी रोटी का जुगाड कर रहे रेहड़ी पटरी वाले संकट में आ गए हैं। इससे इन लोगों में नाराजगी है। सडक पर दोनों और 33 फुट पर निशान लगा दिये गए हैं। इससे दुकानों को हटाये जाने की आशंका बन गई है। कस्बा नौहझील स्थित ब्लाक व बस स्टैंड पर करीब पिछले चालीस वर्ष से सैकड़ों रेहड़ी पटरी दुकानदार मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बाजार में नौहझील गौमत व शेरगढ़ रोड़ पर दोनों ओर 33 फुट पर नपत कराई गई व नौहझील मथुरा रोड़ पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने नपत कराकर दोनों ओर नोटिस लगा दिये हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कहीं तोड़ फोड़ न करके केवल रेहड़ी पटरी दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है।

Read More »

ध्वज स्थापना के साथ एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

⇒ राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है एनएसएसः एडीआईओएस
श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। राष्ट्रीय सेवा योजना की चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज की इकाई का सप्त दिवसीय विशेष शिविर ध्वज स्थापना के साथ बुधवार को प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति दीक्षित ने सप्तदिवसीय विशेष शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया और एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा और उसकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार माहेश्वरी एवं देव प्रकाश ने सभी अतिथियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। शिविर संयोजक एवं कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने विशेष शिविर के सप्तदिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि एनएसएस में प्रत्येक वर्ष सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाता है।

Read More »