Thursday, April 25, 2024
Breaking News

बेटों से दुखी बाप ने लगाई नहर में छलांग

शिकोहाबादः संवाददाता। बेटों से दुखी होकर एक बाप ने रविवार को नहर में कूद कर जान देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने वृद्ध को नहर में डूबने से बचा लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस वृद्ध को अपने साथ थाना लाई। यहां पुलिस ने वृद्ध के पुत्रों को बुलाया और उन्हें डांट कर पिता को अच्छी तरह से रखने के लिए कहा। उसके बाद वृद्ध अपने घर चले गये।
जिस औलाद के लिए इंसान तमाम मन्नतें मांगता है। ईश्वर से प्राथना करता है। औलाद हो जाने पर उसे सीने से लगाये रखता है। कहीं उसे जुकाम होता है तो मां-बाप उसकी हिफाजत और इलाज के लिए चिकित्सकों के पास लेकर भागते हैं। कहीं उनके कलेजे के टुकड़े को कोई दुख न हो। लेकिन वही औलाद बड़े होकर माँ बाप को नहर में कूदकर आत्महत्या को मजबूर करती है।

Read More »

रमेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति दिवस पर किया सम्मान

मथुरा: संवाददाता। श्री रमेश चंद्र अग्रवाल एड की स्मृति में उनके परिवार के द्वारा उनके जन्मदिवस पर एक फाउंडेशन की शुरुआत जिला न्यायाधीश आशीष जी गर्ग, पदम श्री मोहन स्वरुप भाटिया, महापौर विनोद अग्रवाल व बी एस ए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयर मैन उमा शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में कॉलेज के ऑडोटोरियम में की गई।
इस अवसर पर बाबू श्री रमेश चंद्र अग्रवाल एड0 के द्वारा समाज के लिए उनके निस्वार्थ भाव से किए कार्यों को याद किया गया। उनकी कानूनी विदुता को जिला न्यायाधीश के द्वारा भी सराहा गया।
फाऊंडेशन द्वारा बाबू जी की स्मृति में उनके सप्त ऋषि मण्डल जिनमें कि मोती लाल शोरा वाले, घनश्याम भरतीया, बंसीधर अग्रवाल, श्याम लाल टाइप वाले, प्रभु दयाल कसेरे,गोपाल दास सौदागर को मरणोपरांत सम्मान से सम्मानित किया गया।

Read More »

देश विदेश से बाँके बिहारी से होली खेलने के लिए आ रहे भक्त

मथुरा। बसंत पंचमी से मथुरा वृंदावन सहित गोवर्धन, बलदेव, नंदगांव, बरसाना स्थित मंदिरों में होली प्रारंभ हो गई है। सबसे ज्यादा दूर दराज से श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी लाल मंदिर की होली का आनंद उठाने के लिए प्रतिदिन यहां लाखों की संख्या में आ रहे हैं। वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी लाल के दर्शन के दौरान ठाकुर जी को गुलाल से होली खिलाई जाती है। उस दौरान दर्शक जोर जोर से राधे राधे और बांके बिहारी लाल की जय का उद्घोष करते हैं और पुजारी उन पर मुट्ठियों में भर भर कर हरे, लाल, नीले, पीले, गुलाल की बौछार करते हैं। गुलाल जिस भी श्रद्धालु पर पड़ता है। वह अपने आप को बहुत ही आनंदित महसूस करता है। गुलाल भी इतना खुशबूदार होता है कि वह दूर से ही अपनी छाप बिखेरता दिखाई देता है। इसी प्रकार वृंदावन स्थित ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में भी गोसाईयों द्वारा भक्तो पर गुलाल डाला जाता है। होली होने के बाद पहुंचने वाले भक्तगण मंदिर प्रांगण में बिखरे गुलाल को जमीन से उठाकर अपने माथे पर लगाकर अपने को धन्य महसूस करते हैं। रंग भरनी एकादशी से मंदिरों में गीले रंग से होली खेली जाएगी।

Read More »

धूमधाम से मनाई गई संत रविदास की जयंती

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके अनुआईयों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर अनुसरण करने का संकल्प लिया। शनिवार को संत रविदास जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान मे संत रविदास की जन्म जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन नगला करन सिंह पर विजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें समिति के महामंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र सुमन ने संत रविदास के जीवनी पर विचार व्यक्त करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने एक नारा दिया था कि मन चंगा तो कटौती में गंगा, इस दोहरी को सभी को ध्यान रखना चाहिए। विचार गोष्ठी में रविंद्र कुशवाहा, अरुण कुमार, हरेंद्र कुमार, कमल सिंह, विजय सिंह, दीपक कुमार, सोनू कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं कोटला रोड स्थित आश्रम पर महाराज मुनीशनन्द एवं साधु-संतों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई। संदीप तिवारी ने बताया कि संत रविदास (रैदास) मध्य काल के महान संत थे। जिन्होंने जात-पात को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

Read More »

स्मार्टफोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना (फेज-2) के तहत सी. एल. जैन महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार सदर सरिता ने बी.एस.सी व बीकॉम के 343 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किये। स्मार्ट फोन पाकर सभी छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखी। स्मार्टफोन कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर जैन, पूर्व सचिव डॉ अनिल यादव, प्राचार्य प्रो. वैभव जैन, दिव्यांश जैन के अलावा डॉ दीपिका चौधरी, पूजा त्यागी, प्रो. उदयराज सिंह, शिवानी गोयल, डॉ प्रदीप जैन, डॉ संजय सिंह, डॉ अरुण यादव, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

युवा चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच पहुंचेगे भाजपाई

फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर भाजयुमों द्वारा युवा चौपाल का आयोजन किया जायेगा। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजयुमों कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर पूरे देश में लगभग दो लाख, प्रदेश में पैंतीस हजार और ब्रज क्षेत्र में सात हजार युवा चौपालो का आयोजन किया जायेगा। फिरोजाबाद महानगर में नौ मंडल हैं। जिसमें 180 चौपाल लगाई जाएंगी। ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर भाजपा संगठन द्वारा चौपाल लगाई जाएंगी। हर मंडल में 20 चौपाल का आयोजन किया जायेगा। चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जायेंगी।

Read More »

प्रभारी मंत्री ने गौसंरक्षण केंद्र बनार अलीपुर का किया निरीक्षण

कानपुर देहात। महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 के साथ गौसंरक्षण केंद्र बनार अलीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत बनार अलीपुर विकास खण्ड अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात में गौ संवर्धन सेवा केन्द्र (गौशाला) का निर्माण कराया गया है जिसमें वर्तमान में 26 अच्छे नस्ल के गौवंश (गाय) संरक्षित है जिसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। पूरे जनपद में सभी गौशालाओं में जो अच्छी नस्ल की गाय हैं उनको यहॉं संगृहित किया जाता है और पशु चिकित्साधिकारी की देख-रेख में इनका ए0आई0 कराकर गो संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। गौशाला के अन्तर्गत खाद गडढा/नेडफ, हर्बल गार्डन, सबमर्पसिबल पम्प, विद्युत प्रकाश व्यवस्था, पानी टैंक, भूसा बैंक, केयर टेकर आवास, चारागाह, गोवंश उपचार स्थल आदि की व्यवस्था की गयी है

Read More »

मॉडल बनी मथुरा वृंदावन नगर निगम की कार्यप्रणाली

मथुरा। मंदिरों की नगरी मथुरा वृंदावन की सरकार (नगर निगम) की कार्य प्रणाली मॉडल बन रही है। धार्मिक पर्यटकों की लगातार आमद, बड़े-बड़े भीड़ भाड़ वाले आयोजनों के बीच मंदिरों के आसपास और समूचे नगर को स्वच्छ और साफ सुथरा रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। बावजूद इसके मथुरा वृंदावन की सफाई और मैनेजमेंट लोगों को आकर्षित करता है। दूसरे नगर निगम भी इसे समझने और देखने के लिए आ रहे हैं, जिससे अपने यहां की व्यवस्थाओं को दुरूस्त और बेहतर कर सकें। नगर पालिक निगम देवास (मध्य प्रदेश) के महापौर के साथ 30 पार्षदों द्वारा नगर निगम मथुरा वृन्दावन का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान देवास के महापौर एवं पार्षदों द्वारा श्री द्वारिकाधीश मंदिर एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आस पास सफाई व्यवस्था, शौचालय एवं सौंदर्यीकरण सभी कार्यों का अवलोकन करते हुए मंदिरों के दर्शन किये। इसके उपरान्त नगर निगम मथुरा वृन्दावन के महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने देवास के महापौर एवं पार्षदों के समक्ष प्रेजेंटेशन के माध्यम से नगर निगम मथुरा वृन्दावन के कार्यों से अवगत कराया।

Read More »

बिजनेस प्रोसेस स्टडी एवं एक्सेल के उपयोग पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर। के सी ए एस स्टडी सर्किल द्वारा बिजनेस प्रोसेस स्टडी एवं एक्सेल के उपयोग पर एक संगोष्ठी का आयोजन कैप्सूल रेस्टोरेंट में किया गया। इस संस्था के संयोजक सीए अंकुर गोयल ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में ऑडिट करने से पहले उस बिजनेस की सारी बारीकियां समझना जरूरी है, जिससे हम उस व्यापारी को भी सही गाइड कर सके और अपना काम सही से कर सके। सत्र अध्यक्ष सीए नवल कपूर ने बताया कि आज के समय में बिजनेस की गहन जानकारी जरूरी है। जब बैंक लोन देता है तब भी रिपोर्ट मांगता है कि बिजनेस आगे कैसे चलेगा और कैसे कर्ज चुका पाएगा। ऐसे समय में बिजनेस की सही जानकारी न होने पर गलत अनुमान लगाने से व्यापारी का नुकसान संभव है और लोन भी एनपीए हो सकता है। सत्र में प्रथम वक्ता सीए आनंद सक्सेना ने बताया कि व्यापार प्रक्रिया अध्ययन एक महत्वपूर्ण उपक्रिया है जो किसी व्यवसायिक संगठन के कार्यों को विश्लेषित करने और सुधार करने का प्रक्रियात्मक तरीका है।

Read More »

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महो्त्सव समिति ने कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

शिकोहाबाद। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार शाम आठ बजे जैन स्ट्रीट बड़े मंदिर के सामने सामुदायिक केंद्र में हुआ। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने समाज के प्रमुख लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सबसे पहले नगर के उद्योगपति इंद्र ध्वज जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र जैन, जैन समाज अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन का माला व साफा पहना कर सम्मान किया। इसके बाद लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने कहा कि नगर में निकलने वाली महावीर जयंती समारोह भव्य तरीके से मनाया जाए। मंच का संचालन ज्ञानेंद्र जैन किया। उन्होने कहा इस बार विमल जागृति मंच के लोगों के द्वारा महावीर जयंती निकली जायेगी। समाज के सभी लोगों में उत्साह है।

Read More »