Thursday, April 25, 2024
Breaking News

चार रोटी भूखे पेट के नाम संस्था ने बांटे कम्बल

हाथरस। चार रोटी भूखे पेट नाम शाखा परिवार चामड़ गेट की ओर से कंबल वितरण जरूरतमंद एवं साधु-संतों के बीच वितरित किए गए और इस कार्य में शाखा परिवार के सभी सदस्यों का उत्साह वितरण सेवा में सराहनीय रहा। शाखा परिवार का 1182 वां कार्य दिवस था। सभी के सहयोग से कंबल वितरण सेवा की गई।
कम्बल वितरण में रामचंद्र कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा अनुराग अग्निहोत्री, टीचर श्रीमती जागृति प्रकाश, श्रीमती रेखा उपाध्याय, अतुल उपाध्याय, अतुल शर्मा, अनिल शर्मा, आर्यन उपाध्याय, अनंत उपाध्याय, जय शिव उपाध्याय, संस्थापक  कालीचरण उपाध्याय, अध्यक्ष  अरुण उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी भरत शर्मा, सह जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु कुशवाहा आदि शामिल थे।

Read More »

अधिकांश पेट्रोल पंप पर शो-पीस बनी जनसुविधाएं और मूक दर्शक बना प्रशासन

-नहीं दिखते रेट, न पानी, न ही फर्स्ट ऐड बॉक्स, शिकायत पुस्तिका भी गायब, ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ वाला नियम भी ताक पर
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जनपद के अंदर अधिकांश फिलिंग स्टेशन पर उपभोक्ताओं को जनसुविधाएं सुलभ नहीं हो पा रही हैं। यहां तक कि ज्यादातर पेट्रोल पंप मानक के विपरीत भी काम करते दिख रहे हैं और संचालक की गैर मौजूदगी में यहां काम करने वाला कर्मचारी किसी भी भाषा का अनियंत्रित ढंग से उपभोक्ता पर उपयोग करता हुआ देखा जा सकता है। उल्लेखनीय यह है कि कई महीनों से जिलाधिकारी और जिला पूर्ति निरीक्षक को जनपद के किसी भी तहसील क्षेत्र में फिलिंग स्टेशन की जांच करते हुए भी नहीं देखा गया, जबकि कई बार खबरों के प्रकाशन के साथ साथ, ट्विटर पर संबंधित विभाग और अधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित कराया जा चुका है।

Read More »

नन्हीं प्रतिभा, बुलंदी के पंख विषयक कार्यशाला आयोजित की

पवन कुमार गुप्ता: ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बालिका सशक्तिकरण अभियान को धार देने के उद्देश्य से आसपास के गांवों की बालिकाओं के ज्ञान और रुझान को नई उड़ान देने के लिए 2 जनवरी से 7 जनवरी तक शीतकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्ष मनीषा समैयार ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। बालिकाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती समैयार ने कहा कि भारत में महिलाओं का शुरू से ही सभी क्षेत्रों में अपना विशेष प्रभाव व पहचान रही है। आज भी महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना परचम फहरा रही हैं। एनटीपीसी महिलाओं को आगे बढ़ाने में तथा उनको प्रोत्साहित करने में अपना सामाजिक दायित्व निभाती रही हैं। बालिका सशक्तिकरण अभियान उसी दायित्व बोध के तहत आयोजित होने वाला कार्यक्रम है।
प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्ष समैयार ने विश्वास व्यक्त किया कि एनटीपीसी के आंगन से प्रशिक्षित होकर यह बालिकाएं ना केवल स्वयं को सशक्त करेंगी, बल्कि भारत को सशक्त करने में बड़ी भूमिका निभाएंगी। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी नैगम सामाजिक दायित्व के तहत बालिका सशक्तिकरण अभियान को प्रमुखता दे रही है। इसी के तहत लगभग 120 बालिकाओं को चयनित करके उनके भविष्य को तराशने का कार्य एनटीपीसी ने किया था।

Read More »

कोहरा के साथ ठंड और बढ़ने के आसार

कानपुर। जनवरी महीना भीषण शीतलहर लेकर आया। महानगर में ठंड खूब पड़ रही है। मौसम विभाग ने ठंड और बढ़ने के साथ ही कोहरा बढ़ने के आसार जताए हैं। जनवरी के तीसरे हफ्ते में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के सुबह साढ़े आठ बजे के ऑब्जरवेशन के अनुसार कानपुर में न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। कानपुर में शीतलहर, बीमारों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले 24 घंटे में हार्ट और ब्रेन अटैक के चलते लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो गई। ठंड के चलते स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। ठंड से बचने के लिए लोग, आग जलाकर ताप रहे है जिससे कि शरीर गर्म रहे है और ठंड न लग सके।

Read More »

ठंड से बचाव हेतु जरूरतमन्दों को भेंट किये कम्बल

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। सेवा सबसे बड़ा धर्म है और जब यह असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए किया जाए तो और भी खास हो जाता हैं। यह बात कानपुर अंध विद्यालय के स्कूल स्टाफ की तरफ से कहि गई। जनवरी माह की शुरुआत से ही भीषण कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी। ऐसे में मौसम की नजाकत को देखते हुए वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल के नेतृत्व में कानपुर के नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों को अपने हांथों से कंबल का वितरण किया। वहीं बाहर से आए नेत्रहीन महिलाएं बुजुर्ग गरीब, असहाय, दिव्यांग और जरूरतमंदों के बीच अंध विद्यालय नेहरू नगर में में किया गया। ऐसे में निश्चित रूप से कंबल प्राप्त करने वालों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। जरूरतमंदों को वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल द्वारा समय-समय पर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश किया जाता रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल कानपुर के अंध विद्यालय के लिए बच्चों के लिए 12 स्मार्टफोन और विद्यालय परिसर में गीजर लगवाने इलेक्ट्रिक वाहन व 1 लाख रुपये विद्यालय की बिल्डिंग की मरम्मत के लिए घोषणा करी व समेत कई विद्यालय के जरूरी सामान देने की घोषणा भी की जो कि स्कूल में बच्चों के लिए काम आ सके। नेत्रहीन बच्चों को अपने हाथों से कंबल एवं मिठाई देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Read More »

इटावा महोत्सव में पद्मश्री मालिनी अवस्थी की सुरमयी प्रस्तुति

इटावा। लोक गायिका मालिनी अवस्थी का हुआ इटावा में आगमन पत्रकारों से बातचीत में पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए इटावा और मैनपुरी के बारे में बताया कि वह अपने पुराने समय में किस तरीके से अपने गीतों की रिकार्डिंग करने इटावा से लखनऊ जाया करती थी। इटावा से उनका खासा जुड़ाव है यह याद करते हुए काफी इमोशनल भी हो गई। इसके साथ जब उनके गीतों के बारे में उनसे बातचीत की तब उन्होंने बताया लोक गायका ने बताया कि लोग पुरानी पद्धतियों को भूलते जा रहे हैं। अपनी सभ्यता तभी याद आ सकती है जब हम घरों में अपने बच्चों को पुरानी सभ्यता के बारे में अवगत कराएं। बहुत कम घरों में ढोलक देखने को मिलती है। लोग भूलते जा रहे हैं।

Read More »

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया

ऊंचाहार, रायबरेली। दक्षिण वाहिनी मां गंगा गोकर्ण ऋषि की तपस्थली गोकना घाट पर घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद भी हजारों श्रद्धालुओं ने घाट पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। इससे पूर्व दिवस पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रवास किया और मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा गंगा पूजन, महाआरती एवम् दीपदान किया और प्रातः 3रू00 बजे से श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर अपने – अपने परिवार के कल्याण की कामना की और पुरोहितों को दान दक्षिणा किया। इसी के साथ पवित्र माघी स्नान प्रारंभ हुआ। समिति के सचिव, वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मेले और स्नान हेतु व्यापक इंतजाम थे। पौष पूर्णिमा पर 50,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और लाउडस्पीकर द्वारा लोगों को गहरे जल में स्नान ना करने तथा पतित पावनी मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की अपील की जाती रही।

Read More »

कार्यवाही नहीं हुई तो फिर से शुरू होगा आंदोलन-अनिल पासवान

चंदौली। जिले के खरगीपुर के उदल बिंदकी हत्या की जांच क्राइम ब्रांच से कराए जाने तथा हत्या करने वाले हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने, नियमताबाद ब्लॉक के जीवधीपुर में जीएस,परती बंजर जमीनों को चिन्हित कर गरीबों को पट्टा दिए जाने तथा जमीन की हेराफेरी में शामिल हल्का लेखपाल चंदन को बर्खास्त किए जाने, नियमताबाद ब्लॉक के पचोखर, डिहुलिया, धपरी सहित तमाम गांव के आवासहीन पात्र व्यक्तियों को आवास व शौचालय दिए जाने, नियमताबाद ब्लॉक के बिलारिडीह के नागरिकों को बंदरों के आतंक से मुक्त कराए जाने तथा बंदरों को दूसरी जगह छोड़े जाने, पंडित दीनदयाल नगर तथा नियमताबाद ब्लॉक के तमाम गांव के सभी गरीबों से बिजली बिल की जबरन वसूली बंद किए जाने बिजली बिल माफ किए जाने को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 78वें दिन समाप्त हो गया।

Read More »

आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायत निवारण के अंतर्गत यूपी की रैंकिंग में रायबरेली पुलिस प्रथम

जन सामना ब्यूरोः रायबरेली। बीते माह दिसम्बर 2022 में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जनपद रायबरेली से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया तथा समय से आख्यायें अपलोड कराकर संबंधित को प्रेषित की गयी। इस कठिन परिश्रम, लगन व अथक प्रयास से माह दिसम्बर 2022 की रैंकिंग में जनपद रायबरेली को उत्तर प्रदेश में सातवां तथा जोन में प्रथम स्थान हासिल हुआ। जिस पर रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शिकायत निवारण पोर्टल के लिए गठित टीम की सराहना की।
बता दें कि आईजीआरएस रैकिंग में जनपद रायबरेली के निम्न 5 थानों को संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें थाना- सलोन, थाना-डीह, थाना – गुरुबक्शगंज, महिला थाना, थाना – हरचन्दपुर।

Read More »

हंगामाः सौभरि वन की जमीन को लेकर किसान प्रशासन आमने सामने

किसान बोले पीढ़ियों से कर रहे हैं यहां खेती
प्रशासन जमीन को खादर की बात कर ले रहा कब्जा
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन के कालीदह क्षेत्र में गुरुवार को किसान और प्रशासन आमने सामने होते रहे। सरकार की महत्वाकांक्षी सौभरि वन प्रोजेक्ट के लिए जिला प्रशासन की टीम सुनरख गांव में जहांगीरपुर खादर की जमीन को कब्जे में लेने के लिए पहुंची। पुलिस, प्रशासनिक और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में खड़ी फसल को जोत कर समतल किया जा रहा था। इस की भनक लगते ही बडी संख्या में किसान परिवार महिला, बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गए। फसल को नष्ट होता देख किसान उग्र हो गए और परिक्रमा मार्ग में वीआईपी रोड पर प्रदर्शन कर आगजनी और तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर किसानों को काबू किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस थाने ले आई।

Read More »