Tuesday, April 23, 2024
Breaking News

मुलायम का जाना राजनीति व सामाज की बड़ी क्षतिः बृजेश पाठक

लखनऊः जन सामना डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहली अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से प्रदेश व राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं। उनके निधन से मैं निशब्द हूं। राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान। उनका निधन राजनीति व समाज की बड़ी क्षति है। भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी। समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए।

Read More »

चीनी आक्रामकता का सामना करेंगे भारत-ताइवान

दो अक्टूबर को ताइवान के अनौपचारिक राजदूत बौशुआन गेर ने एक साक्षात्कार में क्षेत्र में चीन के आक्रामक रुख का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और ताइवान दोनो एक अधिनायकवादी चीन का सामना कर रहे हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि उसकी निरंकुशता के खतरे एवं विस्तार को ध्यान में रखकर भारत और ताइवान को न केवल निकट रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की जरूरत है बल्कि आवश्यक है। उन्होंने पूर्व और दक्षिण चीन सागर, हांगकांग और गलवान घाटी में में तनाव को रेखांकित करते हुए कहा कि कि इस खतरे से निपटने के लिए भारत और ताइवान को हाथ मिलाने की जरूरत है। चीन की सैन्य आक्रामकता के मद्देनजर ताइवान की खाड़ी में न्याय, शान्ति और स्थिरता के लिए खड़े रहने के लिए उनका देश भारत की सराहना करता है। इस समय भारत और ताइवान साइबर, समुद्र, अंतरिक्ष, हरित उर्जा, खाद्य सुरक्षा, पर्यटन और पाक कला के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत और ताइवान के साथ औपचारिक कूटनीतिक संबंध नहीं हैं लेकिन दोनों के बीच व्यापारिक संबंध हैं। नई दिल्ली ने 1995 में ताइपे में दोनों पक्षों के बीच बढ़ावा देने के लिए भारत-ताइपे संघ की स्थापना की गई थी। अब उम्मीद है कि ताइवान से सम्बन्ध बढ़ेंगे।

Read More »

समाजवादी नेता मुलायम सिंह का निधन

⇒उप्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की
⇒प्रधानमन्त्री मोदी सहित देश के अनेक नेताओं दी श्रद्धाँजलि
गुरूग्रामः जन सामना डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (82 वर्ष) का आज गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। बताते चलें कि पिछले दिनों से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से श्री यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज जारी था किन्तु 2 अक्टूबर से उनकी तबीयत निरन्तर चिंताजनक बनी हुई थी। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी है। मुलायम सिंह यादव समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के अलावा मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। श्री यादव का पूरा परिवार राजनीति में है। मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब होने के बाद से ही उनके समर्थक, उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। आज श्री यादव का देहावसान हो गया। इलाज के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की थी और उनका हालचाल जाना था। इसके अलावा देश के वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हॉस्पिटल पहुंचे थे और मुलायम सिंह यादव की तबीयत की जानकारी ली थी। श्री यादव जीवन रक्षक दवाओं पर थे।
आज उनके निधन पर सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अखिलेश ने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।
मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ जब हम अपने-अपने राज्यों (गुजरात एवं उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री थे, तब उनके साथ कई बार बातचीत का अवसर मिला। घनिष्ठता हमेशा बनी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था।’’ मोदी ने कहा, ‘‘परिवार और उनके लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’
श्री यादव के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया और उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Read More »

करवाचौथ के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये

ग्वालियरः जन सामना डेस्क। माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल का करवाचौथ के उपलक्ष्य में बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्य अतिथि के रुप में बंदना भूपेंद्र प्रेमी को बुलाया गया। करवा चौथ आरती और कन्या पूजन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी महिलाओं ने करवा चौथ कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं के लिए गेम्स हाउजी, करवा चौथ की क्वीन सहित अनेक मनोरंजक कार्यक्रम रखे गए।

Read More »

‘आप’ कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान

कानपुरः जन सामना संवाददाता। आम आदमी पार्टी कानपुर के प्रवक्ता मदनलाल भाटिया ने एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को बहुत ही गंभीरता से ले रही है। रविवार को कानपुर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को आना था, अपरिहार्य कारणों से संजय सिंह का कार्यक्रम निरस्त हो गया। लेकिन कार्यकर्ताओं के समर्पण और आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को दृष्टिगत रखते हुए संजय सिंह के स्थान पर आम आदमी पार्टी अयोध्या प्रांत के प्रभारी सूरज प्रधान रविवार को आए। सूरज प्रधान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्देशित किया कि हर हालत में बहुत संख्या में स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताना है। इसीलिए अभी से मेहनत करें, जनता से संपर्क बनाए रखें और लोगों को आम आदमी पार्टी की कार्यशैली से अवगत कराते रहें, रतनलाल नगर में हुए कार्यक्रम में महापौर पद के दो (2) फॉर्म वितरित किए गए और लगभग 80 पार्षद प्रत्याशियों को फॉर्म उपलब्ध कराए गए।

Read More »

पूरी दुनिया देखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत

⇒भारतीय वायुसेना के 90वें स्थापना दिवस (8 अक्तूबर) पर विशेष
8 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना अपना 90वां स्थापना दिवस मना रही है। प्रतिवर्ष इस विशेष अवसर पर हिंडन एयरबेस में एक भव्य एयर-शो का प्रदर्शन किया जाता है लेकिन इस बार वायुसेना दिवस समारोह दिल्ली एनसीआर के बाहर चंडीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें होने वाले एयर शो में कुल 83 एयरक्राफ्ट शामिल हो रहे हैं। एयर शो के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस बार वायुसेना के 90वें स्थापना दिवस पर चंडीगढ़ में सुखना झील परिसर में वायुसेना दिवस ‘फ्लाई-पास्ट’ के लिए तैनात किए जाने वाले विमानों और हेलीकॉप्टरों में नए लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं और वायुसेना के बेड़े में हाल ही में शामिल हुआ भारत का पहला स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ भी एयर शो के दौरान अपनी हवाई शक्ति का प्रदर्शन करेगा। आसमान में देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह भारतीय वायुसेना के ही हाथों में होती है, इसलिए दुश्मन देशों की चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए वायुसेना को लगातार मजबूती प्रदान करना बेहद जरूरी है।
भारत के लिए गर्व की बात है कि भारतीय वायुसेना को अब दुनिया की चौथी बड़ी सैन्यशक्ति वाली वायुसेना माना जाता है। वायुसेना का ध्येय वाक्य है ‘नभः स्पृशं दीप्तम’ अर्थात् आकाश को स्पर्श करने वाले दैदीप्यमान। भारतीय वायुसेना देश की करीब 24 हजार किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी के साथ निभाती है। राफेल सहित कुछ और शक्तिशाली लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों तथा अत्याधुनिक मिसाइलों के वायुसेना की विभिन्न स्क्वाड्रनों में शामिल होने से हमारी वायुसेना कई गुना शक्तिशाली हो चुकी है। वायुसेना की युद्धक क्षमताएं बढ़ने से हम हवा में पहले से बहुत ज्यादा मजबूत हुए हैं तथा दुश्मन की किसी भी तरह की हरकत का पहले से अधिक तेजी और ताकत के साथ जवाब देने में सक्षम हुए हैं। पड़ोसी देशों की फितरत को देखते हुए अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित एयरक्राफ्ट तथा लड़ाकू विमान वायुसेना में शामिल किए जाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। हमारी वायुसेना आज इतनी ताकतवर हो चुकी है कि इसमें फाइटर एयरक्राफ्ट, मल्टीरोल एयरक्राफ्ट, हमलावर एयरक्राफ्ट तथा हेलीकॉप्टरों सहित 2200 से अधिक एयरक्राफ्ट तथा करीब 900 कॉम्बैट एयरक्राफ्ट शामिल हो चुके हैं।

Read More »

स्व का तत्व गांधी-विनोबा के विचार तथा सनातन परंपरा में हैः डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

वर्धा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत तुलसी भवन, गालिब सभागार में ‘स्वबोध-सुशासन-स्वराज’ विषय पर आयोजित विशिष्ट व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा स्व का तत्व शिक्षा और पैसे में नहीं अपितु गांधी और विनोबा के विचार तथा सनातन परंपरा में ही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने की। सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उधृत करते हुए आगे कहा कि स्वतंत्रता के इस अमृत वर्ष में विकास के लिए समवेत प्रयास करें, विरासत पर गर्व करें, कर्तव्य का पालन करें। हमें दुनिया का मार्गदर्शक बनकर कल्याणकारी विश्व को साकार करने में भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने पूरे विश्व को नया ज्ञान, कला-सौंदर्य और सुख-बोध दिया। हमारी जीवन पद्धति में प्रकृति का समावेश है। हम गाय, गंगा, पीपल, हल्दी, तुलसी आदि की महत्ता को प्राचीन काल से ही मानते आ रहे है और आज विज्ञान भी इसे प्रमाणित कर रहा है। अध्यक्षीय वक्तव्य में कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने कहा कि वस्तुतः भारत में स्वराज की धर्मराज्य है। लोकमत, साधुमत स्वराज का आधार है और यही भारत का वास्तविक स्वराज है।

Read More »

भूतपूर्व एनसीसी कैडेटों द्वारा 1200 किलोमीटर लम्बी साईकिल रैली का शुभारम्भ

लखनऊ। राष्ट्रीय केडिट कोर की 20 यूपी गर्ल्स बटालियन के द्वारा आज प्रातः लखनऊ में 1090 चौराहा से एक साइकिल से ‘स्वास्थ्य और सेहत’ रैली का शुभारम्भ भूतपूर्व एनसीसी कैडेट कर्नल अरुण सूर्यवंशी (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया। यह रैली तीन राज्यों से होकर 1200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
कर्नल अरुण सूर्यवंशी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर के छात्र और सन 1979 से 1983 तक एनसीसी कैडेट रह चुके हैं। वे साइकिल यात्रा पर लखनऊ -आगरा- ग्वालियर और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर जाएंगे। यात्रा के दौरान युवाओं और एनसीसी कैडेटों को साइकिल द्वारा स्वास्थ्य सेहत और फिटनेस के मंत्र देंगे और चर्चा करेंगे। 57 वर्षीय कर्नल अरुण सूर्यवंशी थलसेना में 35 वर्षों की शानदार सेवा दे चुके हैं।
कर्नल विनोद जोशी, कमान अधिकारी, 20 यूपी गर्ल्स बटालियन ने बताया विश्व पर्यावरण व बढ़ता तापमान एक गंभीर समस्या है जिसमें वैश्विक सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। भविष्य के लिए पर्यावरण और तापमान को स्थिर रखने की आवश्यकता है। दैनिक कार्यों के साइकिल द्वारा, आवागमन सर्वाेत्तम माध्यम है। वाहनों को छोड़ स्कूल, ऑफिस और बाजार साइकिल द्वारा जाए, इससे अच्छा स्वास्थ्य और फिटनेस भी बनेगी।

Read More »

रिवर रैचिंग कार्यक्रम एवं जागरुकता गोष्ठी का किया आयोजन

कानपुरः जन सामना डेस्क। पतित पावनी माँ गंगा के अटल घाट के उस पार गंगा बैराज पुलिस चौकी कोहना के पास जनपद में प्रधानमत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 1.50 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय का कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि विधायक किदवई नगर महेश त्रिवेदी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें 1.50 लाख भारतीय मेजर कार्प की मत्स्य अंगुलिकायें राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन व्यूरो लखनऊ से प्राप्त कर, जीवित अवस्था में माँ गंगा में प्रवाहित की गईं।
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य भारतीय मूल की मत्स्य सम्पदा का संरक्षण जलीय पर्यावरण संतुलन नदियों की निर्मलता बढ़ाना व मछुवारा समाज का आर्थिक उत्थान है। कार्यक्रम में विधायक महेश त्रिवेदी के द्वारा उपस्थिति जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये माँ गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता बनाये रखने का आवाहन किया गया एवं भारत सरकार के सहयोग से प्रति वर्ष माँ गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता बनाये रखने हेतु माँ गंगा में मत्स्य अंगुलिका संचय कार्यक्रम के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

Read More »

रोटरी इलीट का अधिष्ठापन समारोह मनाया गया

कानपुर। रोटरी इलीट का अधिष्ठापन समारोह स्टॉक एक्सेंज एडीटोरियम में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप जलाकर केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रतिनिधि विजय चौधरी, डीजीई विवेक गर्ग, प्रीति बग्गा, ऋचा अग्रवाल व दीपाली गर्ग ने किया।
इस मौके पर डॉ0 विजय चौधरी ने रोटरी की भूरि भूरि प्रांशसा की और कहा कि अध्यक्ष आशीष अग्रवाल व इनकी टीम के कार्यकाल में रोटरी का नया इतिहास बनेगा।
वहीं विशिष्ठ अतिथि विवेक गर्ग ने कहा रोटरी इलीट का हर कार्य स्वयं में विशेष होता है। इस अवसर पर 10 महिला व्यवसायी व विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अश्वनी दीक्षित, दीपा मिश्रा, संस्कार अग्रवाल, आर के शुक्ला, अजय शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, नैना सिंह प्रमुख रूप से रहे। स्वागत डा. आशीष मिश्रा, अमित झा ने किया और संचालन अमित अग्रवाल ने किया।

Read More »