Saturday, April 20, 2024
Breaking News

भट्ठा स्वामी सरकार की बेरूखी से अगले सीजन रखेंगे ईंट-भट्ठे बन्द

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। भारत सरकार द्वारा ईंट-भट्ठों व टाइल्स निर्माताओं की समस्याओं को नजर अंदाज किए जाने के कारण ईंट-भट्ठों के मालिक आगामी सीज़न 2 अक्टूबर 2022 से ईंटों और टाइल्स का उत्पादन पूरी तरह से बंद कर देंगे यह कानपुर ब्रिक क्लिन ओनर्स एसोसिएशन, के अध्यक्ष गोपी श्रीवास्तव ने कानपुर प्रेस क्लब में वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि लाल ईंटों पर बिना आईटीसी क्लेम किए 1% से बढ़ा कर 6% तथा आईटीसी क्लेम करने पर 5% से बढ़ा कर 12% गत 1 अप्रैल, 22 से लागू कर दिया। थ्रेस होल्ड लिमिट 40 लाख से कम करके 20 लाख कर दी जबकि अन्य मैन्यूफैक्चर्स के लिए 40 लाख रुपए है।

Read More »

अहिंसा यात्रा से आगामी 100 दिन में 1 करोड़ जनता को जोड़ने का लक्ष्य – लुनिया

इंदौर : गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान के तहत देश भर के 4980 विधायक एवं 788 सांसदों से समर्थन पत्र मांगने के लिए निकाले जाने वाली अहिंसा यात्रा से 1 करोड़ जनता को आगामी 100 दिन में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
अहिंसा यात्रा के मुख्य संयोजक गौ रक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार विनायक अशोक लुनिया ने बुधवार को मुख्य यात्रा प्रबंध समिति की वर्चुअल रूप से हुई बैठक में पदाधिकारियों को कहा की हमें अहिंसा यात्रा के प्रथम 100 दिन में 1 करोड़ जनता को यात्रा से जोड़ना है। लुनिया ने कहा की 17 माह की यात्रा में करोडो देश वासियों को अभियान से जोड़ा जायेगा किन्तु प्रथम 100 दिन में हमें 1 करोड़ जनता को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करना है। बैठक में यात्रा के सम्बन्ध में अन्य कई विषयों पर चर्चा की गयी।

Read More »

कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

कानपुर नगर। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी से हो रही ईडी और सीबीआई की पूछताछ के बाद बौखलाएं कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र की सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करते हुए सोनिया गांधी के खिलाफ जांच कर रही है। विपक्ष जब जब महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करता है तब तब ईडी और सीबीआई का भय दिखाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम केंद्र की सरकार करती है। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हो रहे इस प्रदर्शन में कानपुर कांग्रेस कमेटी, कानपुर ग्रामीण और कानपुर दक्षिण कांग्रेस के साथ सेवादल की जिला अध्यक्ष गीता दीक्षित ने भी हिस्सा लिया।

Read More »

उज्ज्वल भारत और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ मनाया गया बिजली महोत्सव

रायबरेली।  आजादी के अमृत महोत्सव के भाग के रूप में – भारत की आजादी के 75 वर्षों का उत्सव मनाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत मंत्रालय ने रायबरेली के मुंशीगंज में एक बिजली महोत्सव का आयोजन किया। बिजली महोत्सव का आयोजन राज्य और केंद्र सरकारों के बीच एक संयुक्त मंच के रूप में किया गया जिसमें बिजली के क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर किया गया।
इसकी प्रमुख बातें निम्नानुसार हैं: –
वर्ष 2014 में जो उत्पादन क्षमता 2,48,554 मेगावाट थी, वह बढ़कर अब 4,00,000 मेगावाट हो गई है, जो कि हमारी मांग से 1,85,000 मेगावाट अधिक है। इसके साथ ही भारत अब अपने पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात कर रहा है। हमारे कॉप-21 में वादा किया था कि 2030 तक हमारी 40% उत्पादन क्षमता नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से होगी। हमने तय समय सीमा से 9 वर्ष पूर्व नवंबर 2021 तक यह लक्ष्य हासिल कर लिया है। आज हम नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 1,63,000 मेगावाट विद्युत का उत्पादन कर रहे हैं। इसी के साथ हम विश्व में तेज गति से नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता संस्थापित कर रहे हैं।

Read More »

पदोन्नति प्राप्त करने वाले उप-निरीक्षकों को एसपी ने एक और स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली २०१५ के संशोधन में दिए गए प्रावधानों के अनुसार उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर जेष्ठता के आधार पर उपयुक्त पाए जाने पर सभी उप निरीक्षकों को पदोन्नति दिया गया।इसी क्रम में रायबरेली जिले के निरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने वाले उप-निरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा को नियुक्ति वाचक, पुलिस अधीक्षक रायबरेली व उप-निरीक्षक संतोष कुमारी को नियुक्ति महिला रिपोर्टिंग चौकी, थाना लालगंज रायबरेली मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली द्वारा प्रोन्नति पर सभी उप निरीक्षकों के कंधों पर एक और स्टार लगाया गया। इसके साथ ही निरन्तर ईमानदारी, कर्मठता, निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु उन्हें प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी।

Read More »

तहसील परिसर में कई महीने से खराब पड़ा वाटर कूलर, प्यास बुझाने के लिए भटक रहे फरियादी

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता एनटीपीसी द्वारा तहसील परिसर में वकीलों और फरियादियों के लिए लगवाया गया वाटर कूलर कई महीने से खराब पड़ा है। बार बार अधिवक्ताओं की शिकायत के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं किया गया है।एनटीपीसी ने तहसील परिसर में एक वाटर कूलर लगवाया था। जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी नगर पंचायत की थी । यह वाटर कूलर कई महीने से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी में फरियादी , वादकारी और अधिवक्ता पानी के लिए तरसते रहे , किंतु इस वाटर कूलर को दुरुस्त नहीं कराया गया।

Read More »

चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनायी। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने रक्तदान करते हुए कियाउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा वृहद रक्तदान शिविर कैलाश धाम वाटिका फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा में आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने रक्तदान करते हुए कियारख देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पोरवाल, जिला प्रभारी शिव भूषण सिंह चैहान, रवि पोरवाल जिला सचिव, अजहर फरीदी युवा जिला अध्यक्ष ,लतीफ खान मंसूरी नगर अध्यक्ष, ओम रतन कश्यप नगर महामंत्री, रमेश यादव नगर उपाध्यक्ष ,उर्मिला भदौरिया नगर मंत्री, मुन्नी देवी कुशवाह महिला नगर अध्यक्ष, सुनीता कुशवाह युवा नगर महामंत्री, शिवा गुप्ता, अनुज त्रिपाठी, जय वीर सिंह युवा संगठन मंत्री, सुनील यादव ने रक्तदान किया।स्वास्थ्य विभाग से रक्तदान शिविर में रक्त कोष प्रभारी सुशील कुमार चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरकिशन यादव ,एलटी अर्जुन सिंह, संजीव प्रताप सिंह काउंसलर, कुमारी रजनी व  गीता सक्सेना स्टाफ नर्स, नरेंद्र गोस्वामी एल ए, दिलीप सिंह वार्ड बॉय, राघवेंद्र सिंह आदि ने सभी का परीक्षण कर रक्तदान कराया।

Read More »

राष्ट्रीय शिक्षा नीति भविष्य की आवश्यकताओं तथा आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर की गई तैयारःमुख्य सचिव

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 22 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुये कहा कि किसी भी संस्था के आगे बढ़ने में उसका विजन और लोगों के मध्य उसकी स्वीकार्यता पर निर्भर करता है। विश्वविद्यालय ने सफलतापूर्वक 22 वर्ष पूर्ण किये हैं। अब आने वाले 25वें वर्ष के बारे में अभी से विचार करना आरंभ कर देना चाहिये कि उस समय हमारे विश्वविद्यालय की क्या उपलब्धियां होंगी। किस प्रकार हम राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।मुख्य सचिव ने यह उद्गार डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 22वें स्थापना दिवस समारोह का बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हमारे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि अगले 25 वर्ष हमारे देश के लिए अमृत काल हैं।

Read More »

युवा व्यापारी एकजुट होकर आगे आयें-राधेश्याम

हाथरस। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा जिला इकाई की बैठक एक रेस्टोरेंट आगरा रोड पर युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल राधेश्याम अग्रवाल व जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल ने शिरकत कर युवाओं का जोश बढ़ाया। सभी युवाओं को एकजुट होकर आगे बढ़कर अपने हाथरस में व्यापार में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने समझाया कि एक व्यापारी की क्या ताकत होती है, व्यापारी प्रतिदिन नए रोजगार उत्पन्न करता है। जिससे देश का विकास हो पाता है। बैठक में उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि आपकी जो भी समस्यायें हों उन्हें लिखित रूप से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिया जाए।

Read More »

कारगिल दिवस मनाया,श्रद्धांजलि दी

सादाबाद। कारगिल में हुये युद्ध में विजयश्री प्राप्त करने के उपलक्ष में आज कारगिल दिवस मनाया जा रहा है और इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया जा रहा है।कस्बा सादाबाद में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद कारगिल सत्यप्रकाश परमार की मूर्ति पर जाकर भाजपाइयों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। सादाबाद क्षेत्र के गांव वेदई के रहने वाले सत्यप्रकाश परमार वर्ष 2000 में हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। शहीद पार्क भी गांव के किनारे बना हुआ है।

Read More »