Friday, March 29, 2024
Breaking News

राज्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

कानपुर देहात: जन सामना संवाददाता। जनपद के तहसील सिकंदरा क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत सिकंदरा में मुगल रोड पर स्थित पक्का तालाब पर नगर पंचायत सिकंदरा द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का दीप प्रज्वलित कर उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने शुभारंभ किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपरान्त राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदरा सीमा पाल, अधिशाषी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी ने स्वच्छ भारत मिशन को साकार करते हुए झाड़ू लगाई।

Read More »

सुहागनगरी में रामायण के पात्रों के दर्शन को उमड़ा रामभक्तों का सैलाब

♦ रामेण दर्शन यात्रा में जेसीबी से बरसाए गए फूल
♦ जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हुआ शहर
♦ रामभक्तों ने भगवान श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी 
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में सोमवार को होने वाली श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुहागनगरी में रामेण दर्शन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शामिल रामायण के स्वरूपों के दर्शन करने को समूची सुहाग नगरी उमड़ पड़ी। जेसीबी से स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं नगर निगम द्वारा प्रभु श्रीराम के आगमन पर बहुत ही सुंदर सजाया गया। जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था।
रविवार दोपहर 12 बजे रामेण दर्शन यात्रा गांधी पार्क चौराहा से शुरू हुई, जो सेंट्रल चौराहा, काली मंदिर, बर्फ खाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपाल आश्रम पर पहुंची। जहां पर प्रभु श्री राम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न समेत रामायण के अन्य पात्रों के स्वरूपों की आरती उतारी गई। इस यात्रा में 100 से अधिक दिव्यांगजन ट्राई साइकिल लेकर के राम नाम का भजन गाते हुए शामिल हुए। उसके पीछे स्वयसंवेक मार्ग में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। उनके पीछे प्रभु श्रीराम की वानर सेना के साथ रामायण के सभी पात्र चल रहे थे। सबसे आखिरी में रामभक्त की टोली चल रही थी। वहीं यात्रा के मार्ग में जगह-जगह जेसीबी से स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की गई।

Read More »

कैला देवी मंदिर पर 11 हजार दीपकों से सजाई जायेगी दीपमालिका

♦ अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सुहागनगरी में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति, राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर समिति एवं भारतीय सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वाधान में 22 जनवरी दिन सोमवार को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रातः 11 बजे घंटाघर स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर पर सीताराम का श्रंगार, शंखनाद व सुंदर कांड का आयोजन किया जायेगा। वहीं कैला देवी मंदिर प्रांगण में भव्य फूल बंगला, रंगोली सजाई जायेगी। साथ ही सांय पांच बजे 11 हजार दीपकों से दीपमालिका सजाई जायेगी। जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। उसके महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जायेगा। वहीं अग्रोहा विकास समिति द्वारा सांय पांच बजे घंटाघर स्थित श्रीराम चंद्र मंदिर पर दीपमालिका सजाई जायेगी।

Read More »

राम-सीता चित्रकारी के कंगनों की दूसरी खेप अयोध्या के लिए हुई रवाना

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार, उद्योगपति आनन्द अग्रवाल, नानक चंद्र अग्रवाल व हेमन्त उर्फ बल्लू ने राम-सीता चित्रकारी उकेरे हुए कांच के कंगने की दूसरी खेप रविवार को जिला मुख्यालय से झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। जो कि देर रात्रि तक अयोध्या पहुंच जायेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहर के चूडी व्यवसायियों विशेषकर आनन्द अग्रवाल व नानक चन्द्र अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि उन्होने शहर के कांच कलाकृतियों के कारीगरों की कला को विश्व पटल पर पहचान कराने का अवसर प्रदान किया है। जिनके द्वारा बिना जोड़ लगाए कंगनों की डिजायन पर राम-सीता के चित्र उकेरे कंगनो के दस हजार बॉक्स पहले भिजवाए थे, जिसे अयोध्यावासियों ने खूब सराहा है और उनकी विशेष मांग पर आज फिर से जनपद से दूसरी कंगनों की खेप रवाना की जा रही है।

Read More »

एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार पलटी, बड़ा हादसा टला

♦ चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, आईं मामूली चोटें
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जिसमें कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और सभी प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गये।
नोयडा से अयोध्या जा रही कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकरा कर दूसरी साइड में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि दूसरी साइड में कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा होते ही घायलों की चीख पुकार सुन कर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना नसीरपुर पुलिस और एक्सप्रेस वे की सुरक्षा में लगी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटवा कर पीली पट्टी के पास खड़ा करा दिया। हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत 54.900 माइल स्टोन पर हुआ।

Read More »

नगर में गूंजा एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम

♦ श्रीराम शोभायात्रा में उमड़ी मातृ शक्ति, बच्चों ने थामा श्रीराम का ध्वज
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का अभिषेक, प्रांण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा। मर्यादापुरुषोत्तम राम की प्रांण प्रतिष्ठा को लेकर जन-जन में उत्साह, उल्लास है। लोग सड़कों पर उतर कर जयश्रीराम के उदघोष कर रहे हैं। रविवार को काली देवी मंदिर से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शोभायात्रा बजरंग दल और विहिप के द्वारा संयुक्त रूप से रामरथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ श्री हनुमान मंदिर के मुख्य महंत राम सेवक पंडित द्वारा श्रीराम की महाआरती उतार कर किया। इसमें भाजपा के अलावा भाजपा के अन्य संगठनों के पदाधिकारी, भगवान राम के भक्त और मात्रशक्ति ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के पास सत्यम सदन पर योगेश गुप्ता ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को धूप बत्ती देकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता तथा हनुमान जी की आरती उतारी गई।

Read More »

कांग्रेस की कार्यशाला में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
प्रदेश महासचिव तथा जनपद के प्रभारी मुकेश धनगर ने कहा कि अगले महीने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश आयेगी। जिसमे जनपद फिरोजाबाद की बहुत संख्या में भागेदारी होगी। प्रदेश सचिव सिकंदर वाल्मीकि ने कहा कि जनता 2024 में बदलाव करने के लिए तैयार बैठी है और वो इस जनविरोधी सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। राहुल के नेतृत्व में केंद्र में जनता की सरकार बनेगी।

Read More »

जू-जित्सु एसोसिएसन ने मास्टर राकेश को पूर्वी यूपी का प्रभारी नियुक्त किया

रायबरेली। जू-जित्सु एसोसिएसन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा मास्टर राकेश कुमार गुप्ता को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मास्टर की निष्ठापूर्वक खेल एवं समाज में किए गए सेवा कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें प्रभारी बनाया गया। जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ रायबरेली के अध्यक्ष मुन्नालाल साहू ने उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों में भी खुशी व्याप्त है।
कोच राहुल कुमार पटेल, आशीष जायसवाल, विवेक कुमार वर्मा, शिवानी साहू, अल्ताफ खान, आदेश सोनकर आदि लोगों ने मास्टर राकेश कुमार गुप्ता को बधाई दी और कहा कि अब प्रदेश में जु-जित्सु एसोसिएशन का विस्तार बहुत तेजी से होगा। मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने जु-जित्सु एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश के समस्त पदाधिकारीगणों एवं ऑफिशल एवं कोचों का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।

Read More »

घर बैठे सीधे खाते में मिल रही डीबीटी राशिः पोस्टमास्टर जनरल

वाराणसी। डाक विभाग द्वारा डीबीटी भुगतान की सुविधा सीधे खाते में उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज परिक्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर ऑनस्पॉट 14 हजार से ज्यादा खाते खोले गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए मात्र आधार व मोबाईल नम्बर द्वारा ये पेपरलेस खाते खोले गए। उक्त जानकारी प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। प्रयागराज परिक्षेत्र में अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता खुलवा चुके हैं और घर बैठे इसकी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से हर किसी के लिए रसोई से लेकर खेत-खलिहानों तक, स्कूलों से लेकर ऑफिस और दुकानों तक सहजता से डिजिटल और पेपरलेस बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भेजी गई डीबीटी रकम भी घर बैठे लोग अब डाकिया के माध्यम से निकाल पा रहे हैं। जहाँ कोई नहीं पहुँचता, वहाँ डाकिया पहुँच रहा है। अब डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक चलते- फिरते बैंक बन गए हैं। असहाय लोग जो कि शारीरिक रूप से अक्षम हैं, वृद्ध या फिर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जहां पर एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां पर भी डाक विभाग का डाकिया जाकर बैंक खातों से पैसे निकाल कर लोगों को उपलब्ध करा रहा है। डाकियों के पास उपलब्ध माइक्रो एटीएम से प्रतिदिन एक व्यक्ति द्वारा आधार लिंक्ड अपने बैंक खाते से दस हजार रूपए तक की रकम निकाली जा सकती है।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों को डाकघरों में या सुदूर क्षेत्रों में ऑनस्पॉट उनके दरवाजे पर ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खोलने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

Read More »

तरंग मेला में भारतीय पर्व, ऐतिहासिक इमारतों और विविध संस्कृतियों की दिखी झलक

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब के सौजन्य से एनटीपीसी ऊंचाहार में तरंग मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आए एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एन श्रीनिवासा राव व उत्तरा महिला मण्डल की अध्यक्षा विजया राव द्वारा किया गया।
ऊंचाहार परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा तरूणा छाबड़ा ने मुख्य अतिथियों के आगमन पर उनका स्वागत किया।
भारतीयों में व्याप्त एकता पर गर्व की अनुभूति का भाव रखते हुए इस वर्ष मेले की थीम ‘अनेकता में एकता’ रखी गई। जिसके अंतर्गत भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, वेशभूषा और खान-पान आदि की विविधता को मुख्य रूप से प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही मेले में आयुर्वेद, बाजरा व जड़ी बूटियों के महत्व को प्रस्तुत करते हुए देश को स्वस्थ व समृद्ध बनाने में मोटे अनाज को श्री अन्न के रूप में दर्शाया गया।

Read More »