Saturday, April 20, 2024
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस:नर्सिंग मानव समाज को देखभाल और स्नेह के बंधन से बांधती है-प्रियंका ‘सौरभ’

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस प्रतिवर्ष 12 मई को मनाया जाता है। 12 मई को इस दिन को मनाने के लिए चुना गया था क्योंकि यह आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक दार्शनिक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती है। नर्सिंग मानव समाज को देखभाल और स्नेह के बंधन से बांधती है। नर्सिंग देखभाल का आह्वान है, जो मार्मिक कहानियों और चुनौतियों का एक पूल प्रदान करता है। नर्सिंग का दायरा केवल अस्पताल के अलावा अब हर जगह विस्तारित हुआ है। नर्सें इस व्यापक दुनिया में सबसे कीमती चीज- ‘मानव जीवन’ से निपटती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2022 लीड टू लीड – नर्सिंग में निवेश करें और वैश्विक स्वास्थ्य को सुरक्षित करने के अधिकारों का सम्मान करने के वर्ष के रूप में नामित किया है।दुनिया के सभी स्वास्थ्य कर्मियों में आधे से अधिक नर्सें हैं। यह पूरे नर्स समुदाय और जनता को इस दिन को मनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा और साथ ही नर्सिंग पेशे के प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए आवश्यक जानकारी और संसाधन प्रदान करेगा। उच्च गुणवत्ता और सम्मानजनक उपचार और देखभाल प्रदान करने वाली महामारियों और महामारियों से लड़ने में नर्स सबसे आगे हैं। कोविड -19 महामारी नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाती है। नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के बिना, प्रकोपों के खिलाफ लड़ाई जीतना और सतत विकास लक्ष्यों या सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) को प्राप्त करना संभव नहीं है।

Read More »

डबल इंजन की सरकार में महिलाएं हुईं सशक्त, समूह के जरिए रोजगार देने की कोशिश-केशव प्रसाद मौर्य

फिरोजाबाद। प्रदेश के डिप्टी सीएम ने विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। जगह-जगह पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दी। जगह-जगह ट्रैफिक को रोकने के लिए बेरिकेटिंग लगा दी गई थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का काफिला दोपहर डेढ़ बजे गांव ऊबटी में पहुंचा। जहां उन्होंने मेजर ध्यान चंद स्टेडियम का लोकार्पण किया। जिसके बाद अंदर बनी जिम फीता काटकर साइकिल चलाकर शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में एक दिन पूर्व हुए खेलकूद में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि स्टेडियम बनाना इतना महत्वपूर्ण नहीं है स्टेडियम का प्रयोग किया जाए वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैं भी एक गांव का हूं, गांव में आकर स्टेडियम बना है और यह जिम भी है अगर खेल के साथ जिम भी करोगे तो आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। कभी आप बीमार नहीं होगे।

Read More »

नारी सशक्तिकरण ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। नारी सशक्तिकरण संगठन द्वारा टीले वाले हनुमान मंदिर पर वृक्षारोपण किया गया। साथ ही पक्षियों के लिए दाना और पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था की गई।इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने, पक्षियों एवं मनुष्यों को भी सांस लेने के लिए वृक्षों की अत्यन्त आवश्यकता है। अनुपम शर्मा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संगठन द्वारा 21 पौधों को लगायें गये। जिसमें कन्नेर, गुड़हल, नीम, तुलसी, सदाबहार, अशोक आदि रहे। इस अवसर पर संगठन की सचिव दीपिका जैन, कोषाध्यक्ष मिथलेश शर्मा, ज्योति पचौरी, रीना शर्मा, पूनम शर्मा, आरती, पूजा शर्मा, पूनम अग्रवाल, राखी, जूली, एकता, पुनीता, रजनी, स्नेहा मिश्रा आदि उपस्थित रही।

Read More »

अपना घर आश्रम में प्रभुजनों के बीच मनाई शादी की वर्षगांठ, कराया भोजन

फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम के महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा ने अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ प्रभुजनों के बीच पहुंच मनाई। जहां प्रभुजनों को भोजन भी कराया गया।शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम के महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा एवं उनकी धर्मपत्नी नीता गुप्ता बुधवार को अपना घर आश्रम पहुंचे। जहां मुकेश कुमार गुप्ता मामा एवं उनकी धर्मपत्नी नीता गुप्ता ने 40 वीं शादी की वर्षगांठ मंदबुद्धि, बेसहारा, लावारिस, प्रभुजनों के बीच केक काटकर बड़ी सादगी के साथ मनाई।

Read More »

रितिक ने 100 मीटर दौड़ में पाया गोल्ड मेडल

फिरोजाबाद। भारतीय शांति खेल महासंघ द्वारा ओपन नेशनल चैम्पियन शिप 2022 का आयोजन छह मई को मथुरा में किया गया था। जिसमें फिरोजाबाद के गुदाऊ खास निवासी रितिक यादव ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। ज्ञान लोक इंटर कॉलेज के छात्र रितिक को ओपन नेशनल चैम्पियन शिप में गोल्ड मेडल मिलने पर प्रधानाचार्य सुमन मिश्रा ने छात्र को सम्मानित किया।

Read More »

गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनी में मंगलवार को प्रॉपर्टी को लेकर साबिर को गोली मारने वाले आरोपी छोटूृ निवासी हुसैनी को रसूलपुर थाना पुलिस ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि घटना के दौरान मुद्दसिर के साथ छोटू भी साथ था। छोटू के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी मुद्दसिर की तलाश की जा रही है। उसको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Read More »

एक्सप्रेस वे पर दो स्थानों पर हुए हादसे में पांच घायल

फिरोजाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नगला खंगर और नसीरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। वहीं कार सवार मां बेटे की हालत गंभीर होने पर सैफई अस्पताल भेजा गया। जबकि पिता-पुत्र सहित एक व्यक्ति को पुलिस ने उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई।पूर्वी दिल्ली के करावल नगर निवासी जागेश्वर (60) अपने पुत्र शिवम झा (25), सत्यम झा (20) और पत्नी हीना (55) के साथ कार द्वारा दिल्ली से बिहार जा रहे थे। कार शिवम चला रहा था। सभी लोग मंगलवार रात तीन बजे किलोमीटर संख्या 59 के समीप पहुंचे थे। तभी कार एक्सप्रेस वे पर खड़े किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे की सूचना पर नगला खंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शिवम व जागेश्वर को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जबकि हीना और सत्यम की हालत गंभीर होने पर उनको सैफई भेज दिया गया।

Read More »

हसमत नगर में चला चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

अवैध रूप से पढ़ी केबिलों को किया जप्त, सात लोगों के खिलाफ कराई जा रही एफआईआर
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। हर रोज क्षेत्रों में टीम दौड़कर विद्युत चोरी करने वालों पर लगाम कस रही है। बुधवार को हाईलॉस फीडर रैपुरा में विजिलंेस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से पढ़ी केबिलों को जब्त किया गया। वहीं चोरी में लिप्त सात लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई।उपखंड अधिकारी दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में बुधवार को हाई लॉस फीडर रेपुरा के हसमत नगर में विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 250 केवीए ट्रांसफार्मर पर अवैध रूप से पढ़ी हुई सभी केबल को जप्त कर लिया गया। विद्युत चोरी में लिप्त सात लोगों के खिलाफ धारा 135 में एफआईआर कराई जा रही है। चेकिंग के दौरान पार्षद प्रतिनिधि, किन्नर समुदाय एवं क्षेत्रीय लोगों के भारी विरोध के बाद अभियान को स्थगित करना पड़ा। सभी लोगों को राष्ट्हित में विद्युत बिल समय पर जमा करने एवं विद्युत चोरी ना करने हेतु प्रेरित किया गया। टीम में अवर अभियंता विजिलंेस राहुल कुमार, अवर अभियंता मनीष कुमार, विजलेंस टीम एवं लाइन स्टाफ मौजूद रहे।

Read More »

व्यापार मंडल ने उप मुख्यमंत्री को सौपां ज्ञापन

फिरोजाबाद। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा उन्हे एक ज्ञापन सौपा गया। जिसमें उन्होने व्यापारी कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन कर संगठन के किसी पदाधिकारी को स्थान दिये जाने की मांग की है।व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बीएस गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधी मंडल डिप्टी सीएम से मिला और उन्हें व्यापारियों की समस्या के सम्बंध में एक ज्ञापन सौंपा है।

Read More »

पेयजल समस्या समाधान के लिये उप मुख्यमंत्री को सौपा पत्र

फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत अलीनगर केंजरा राजा के ताल की पेयजल समस्या को लेकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव एवं सूचना का अधिकार अध्यक्ष तहसील सदर अजय यादव ने प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री का एक ज्ञापन सौपा। जिसमें उन्हांेने मीरा चौराहा से लेकर अलीनगर केंजरा राजा का ताल तथा उसके मजरे नगला गोला, नगला जॉन पाई, नगला साला खेड़ा गांव में गंगाजल की पाइप लाइन का विस्तार किया जाने की मांग की।

Read More »