Saturday, April 20, 2024
Breaking News

 विज्ञान क्लब ने मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

सासनी। यूपीएस समामई में सासनी विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ममता गौतम असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञान महाविद्यालय अलीगढ़ रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भावना सिंह ने की। मंच का संचालन नीलम सिंह द्वारा किया गया।बुधवार को मनाए गये कार्रक्रू में समन्वयक डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बच्चों को बताया गया कि 11 मई 1998 को अब्दुल कलाम जी के निर्देशन में ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत पोखरन में नाभिकीय परीक्षण करके भारत नाभिकीय शक्ति वाला विश्व का छठवां देश बना।

Read More »

लहौर्रा मार्ग पर अतिक्रमण, लोग परेशान

सासनी। अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसले और प्रशासनिक शिथिलता व उदासीनता के चलते जहां कस्बे से ग्राम लहौर्रा संपर्क मार्ग अब एक गंदे नाले के रूप में पवर्तित होता जा रहा है। वहीं इस नाले में गोवंश के गिरकर काल के गाल में समा जाने के कारण वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इस प्रदूषण से बीमारियों ने भी अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है । मोहल्ला पलटन में भारी संख्या में लोग निवास करते हैं । वहीं शिक्षक नगर के लोग भी रहते है। मगर उनके घरों के पानी की समुचित निकासी न होने से यह मार्ग भी संकुचित होता जा रहा है।

Read More »

डीएम ने किया खेल मैदान का निरीक्षण

सासनी। डीएम रमेश रंजन ने गांव छौंडा में मनरेगा के अंतर्गत बने खेल मैदान का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमें पाई गई खामियों को लेकर नारजगी जताई तथा उसे दूर करने हेतु संबधित अफसरों को निर्देश दिए।सरकार द्वारा खेलों को विकसित करने के लिए गांव-गांव खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके तहत गांव छौंडा गडउआ में मनरेगा के अंतर्गत निर्मित खेल के मैदान का निरीक्षण किया।

Read More »

बीच रास्ते धोखा दे गई रोडवेज बस,यात्री हुए परेशान

सिकंदराराऊ। स्थानीय पंचायत पर एक रोडवेज बस यात्रियों को धोखा दे गई। काफी प्रयास के बावजूद बस स्टार्ट नहीं हुई तो कंडक्टर और सवारियों को बस में धक्का लगाना पड़ा। लेकिन फिर भी बस स्टार्ट नहीं हो सकी । सवारियां दूसरी बस के द्वारा अपने गंतव्य को रवाना हुई।
बुधवार को बरेली डिपो की रोडवेज बस एटा की ओर से आकर स्थानीय पंत चौराहे पर आकर रुकी ।इसके बाद तकनीकी खराबी के कारण बस बंद हो गई। बस चालक ने उसे स्टार्ट करने का कई बार प्रयास किया।

Read More »

विद्युत पोल में करंट आने से भैंस की मौत

सिकंदराराऊ। विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर गांव आलमपुर में एक भैंस की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।रघुराज सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी गांव आलमपुर थाना सिकंदराराऊ की भैंस गांव के चकरोड से होकर गुजर रही थी तभी वहां लगे विद्युत पोल में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर भैंस जमीन पर गिर पड़ी और देखते ही देखते घटनास्थल पर ही भैंस की मौत हो गई । मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Read More »

प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म को दे रही है बढ़ावा

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति को समेटे हुए पर्यटन का बहुत बड़ा केन्द्र है। यहां परम्परा से लेकर पौराणिकता की झलक देखने को मिलती है। उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनायें हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ0प्र0 पर्यटन नीति घोषित किया है। जिसमें प्रदेश में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत प्राकृतिक एवं वन क्षेत्र में मौजूद रमणीक स्थलों पर वन व पर्यटन विभाग मिलकर ग्रामीण पर्यटन की दृष्टि से संबंधित क्षेत्रों का विकास कर रहे हैं। ईको-टूरिज्म पॉलिसी के तहत सम्भावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के सहयोग से बिना प्रकृति को नुकसान पहुंचाये पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की इस नीति से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादित विभिन्न प्रकार के कुटीर उद्योगों की विभिन्न वस्तुओं का विक्रय व राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी। स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं के विक्रय से लोगों में आर्थिक समृद्धि आयेगी। सरकार की एक जनपद एक उत्पाद नीति के तहत जिला/क्षेत्र विशेष की उत्पादित वस्तुओं की पहचान भी बनेगी।

Read More »

जिलाधिकारी के आदेश पर 2 गेहूँ क्रय केन्द्र गये खोले 

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।रबी विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के आदेशानुसार क्रय एजेंसी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी नैकॉफ (खाद्य विभाग से सम्बद्ध) ने ब्लाक डीह में गेहूँ क्रय केन्द्र टेकारी सहन व ब्लाक महराजगंज में सिरसा गेहूँ क्रय केन्द्र खोले गये है। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जिला प्रभारी नैकॉफ, रायबरेली को निर्देश दिये है कि तत्काल उक्त गेहूँ क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए कृषकों से नियमानुसार गेहूँ क्रय कराना सुनिश्चित करें।

Read More »

मुख्य सचिव से 2020 बैच के भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की भेंट

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से आज लोक भवन स्थित कार्यालय कक्ष के सभागार में 2020 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आई0एफ0एस0) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में भारत की भूमिका का विस्तार हो रहा है। कोविड-19 महामारी जैसी चुनौती का न केवल भारत ने सामना किया, बल्कि देश आत्मनिर्भर भारत के रुप उभरा है। उन्होंने कहा कि आज भारत देश मेट्रो का निर्माण ही नहीं कर रहा है, बल्कि अन्य देशों को निर्यात भी कर रहा है। चाहे स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को आवास, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया हो या तेज गति के रेलवे नेटवर्क का निर्माण हो विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं।

Read More »

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की खास बनाने की तैयारी,21 मई से 21 जून तक मनाया जायेगा अमृत योग माह

वर्षा से पूर्व शहरी इलाकों में नालियों की सफाई का कार्य हो पूरा किया जाये:मुख्य सचिव
टैबलेट व स्मार्टफोन का शीघ्र करायें शत.प्रतिशत वितरण

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाया जाये। इसकी सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको दृष्टिगत रखते हुए आगामी 21 मई से 21 जून तक अमृत योग माह मनाया जायेगा, जिसमें 7.5 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Read More »

मुस्लिम युवक ने मानसिकरूप से विक्षिप्त नाबालिग युवती के साथ किया दुष्कर्म

⇒युवती के पिता के मुताबिक कई बार दुष्कर्म के दौरान उसकी नाबालिग पुत्री हुई गर्भवती
⇒पीड़िता के पिता ने धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाने का मुस्लिम युवक पर लगाया आरोप
⇒पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
कानपुरः अवनीश सिंह। बर्रा थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच कर विधिक कार्यवाही करने में जुटी।
थाना क्षेत्र के अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने अपनी तहरीर में लिखा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से विक्षिप्त है। गाँव निवासी युवक रिहान पुत्र रिजवान ने इसी का फायदा उठाते हुए कई बार दुष्कर्म किया है जिसके चलते वह गर्भवती हो गई है। दुष्कर्म का शिकार हुई युवती के पिता ने युवक पर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री पर धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बनाया और विरोध करने पर जान से मारकर कब्रिस्तान में गाड़ने की धमकी दी है। यह भी बताया कि उसके बेटे पर आरोपी द्वारा हमला करने का प्रयास भी किया गया।

Read More »