Saturday, April 20, 2024
Breaking News

डीएम-एसएसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। मंगलवार को होने वाली ईद उल फितर की नमाज को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, एसएसपी आशीष तिवारी ने ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को ईदगाह में साफ-सफाई के साथ चूना आदि का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर की अन्य मस्जिदों में पर्याप्त इंतजाम किये जाने की बात कही। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद खान ने कहा के सरकारी गाइडलाइन के तहत सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार सड़कों पर नमाज नहीं होगी।

Read More »

मिस एडिफाई बनी हिना व मिस्टर एडिफाई रहे दक्ष

विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने मचाया जमकर धमाल
फिरोजाबाद। एडिफाई बर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को भावभीन विदाई दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर धमाल मचाया।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा फिल्मी गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिससे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। वहीं कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए मिस व मिस्टर एडिफाई प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें मिस एडिफाई हिना राम रखवानी व मिस्टर एडिफाई का खिताब दक्ष गुप्ता के नाम रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व भाव व्यक्त किये।

Read More »

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए पुलिस हमराही की इलाज के दौरान मौत

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बैंक ड्यूटी से वापस घर लौट रहा पुलिस हमराही अज्ञात वाहन की टक्कर से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।असलाह पुर मजरे खालिक पुर कला गांव निवासी कुंवर बहादुर यादव ऊंचाहार कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात था। रविवार की शाम कंदरावां स्थित बैंक की ड्यूटी के लिए गया हुआ था। जहां से सोमवार की भोर में घर वापस लौट रहा था। तभी सवैया तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिस से गिरकर वा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल होमगार्ड को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Read More »

ईद के मौके पर चेयरमैन ने बांटी ईदी और दी मुबारकबाद

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। ईद का त्योहार इस्लाम का पवित्र त्योहार है। इसे ईद उल फितर या फिर मीठी ईद भी कहते हैं। रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा खुशी जाहिर करने का यह एक अनोखा त्योहार है। जिसे ईद के रूप में सभी मनाते हैं, इसके साथ ही यह त्योहार भाईचारे का भी प्रतीक है। ईद के दिन सभी एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन खास तौर पर सेवईयां और कई तरह के व्यंजन बनाया जाता है और बाजारों में खरीददारी से रौनक बढ़ जाती है।
चांद के निकलते ही रोजे समाप्त होते हैं और एक खुशियों का माहौल बन जाता है, लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते नजर आते हैं।

Read More »

मासूम बिटिया को न्याय तथा आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर लोगों ने निकाला मार्च

पुरदिलनगर,सिकन्द्राराऊ। कस्बा पुरदिलनगर में हवस के भूखे भेड़ियों की शिकार मासूम बिटिया को न्याय दिलाने तथा आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़क पर आ गया है। पुरदिलनगर में बलात्कारियों को फांसी दो और बेटी को न्याय दो स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में और जहन में आक्रोश का सैलाव लेकर कस्बे के लोगों ने घटना के विरोध में एक मार्च निकला। इस दौरान सैकड़ों लोग मासूम को न्याय दो और आरोपियों को फांसी दो के नारे लगाते हुए कस्बा के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर भर में घूमे।

Read More »

मजदूर की बेटी को विवाह के लिये दिया सामान

हाथरस। जायंटस ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली द्वारा सादाबाद गेट स्थित अंगूमल धर्मशाला में मजदूर दिवस पर मजदूर की बेटी को विवाह के उपरांत कन्यादान का सामान भेंट किया गया।इस मौके पर फेडरेशन ऑफीसर एवं पूर्व अध्यक्षा सोनल अग्रवाल, अध्यक्षा ऋचा अग्रवाल, सचिव जिया रस्तोगी, कोषाध्यक्ष शिल्पी खंडेलवाल, संग चारू शर्मा, राखी गर्ग, बीनू मित्तल टीवीशा, राधा, सौम्या, स्वाति, शशि वाला, मीनाक्षी, मीना उपस्थित थीं।

Read More »

कृषि विभाग ने किसानों को बतायीं खेती की विधियां

हाथरस। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने जनपद के किसानों को सलाह दी है कि परम्परागत कृषि विधियों यथा-कतार में बुबाई, फसल चक्र, सहफसली खेती, ग्रीष्मकालीन जुताई आदि कम लागत में गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त करने के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इनको अपनाने से जल, वायु, मृदा व पर्यावरण प्रदूषण में व्यापक कमी होती है तथा कीट रोग नियंत्रण में बहुत लाभकारी है। रबी की फसल की कटाई के बाद खेत की गहरी जुताई आगामी खरीफ फसल के लिये अनेक प्रकार से लाभकारी है। ग्रीष्मकालीन जुताई मानसून आने से पूर्व मई, जून महीने में की जाती है। ग्रीष्मकालीन जुताई का मुख्य उद्देश्य एवं लाभ निम्नवत हैं।

Read More »

अनब्रान्डेड पानी व खाद्य वस्तुयें बेचे जाने पर छापामार कार्यवाही: जब्त

हाथरस। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सीएमआई अलीगढ़ द्वारा की गई छापेमारी से स्टेशन पर वेंडरी का काम करने वाले वेन्डरों में खलबली मच गई तथा अवैध रूप से बिक रहे पानी को जब्त करने से वेंडरों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अन ब्रांडेड पानी बेचने पर और खाद्य वस्तुएं बेचने पर पूर्णतय रोक लगा रखी है। लेकिन उसके बावजूद भी ट्रेनों में और स्टेशनों पर अनब्रांडेड वस्तुएं और पानी खुलेआम बिकता देखा जा रहा था।

Read More »

ऊंचाहार में आठ स्थानों पर होगी ईद की नमाज

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता ।मंगलवार को ईद उल फितर की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस दौरान नगर के कुल आठ स्थानों पर नमाज अदा की जायेगी ।सबसे पहले सात बजे मास्टर गंज मीर शाह दरगाह में नमाज होगी। उसके बाद आठ बजे सुन्नी जमात की नमाज भीतरी गांव की बड़ी मस्जिद और नूर मियां जामा मस्जिद में शिया जमात की नमाज होगी। इसी समय ईदगाह में भी बड़ी नमाज होगी , जिसमे करीब हजार लोग एक साथ नमाज पढ़ेंगे।

Read More »

डीएम-एसपी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

डीएम ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-फ़ितर मनाने की अपील की
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। डीएम ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-फितर मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भी जनपद वासियों से सामाजिक एकता को बरकरार रखते हुए और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाने की अपील की।

Read More »