Saturday, April 20, 2024
Breaking News

भाजपा के 42 साल

भारतीय जनता पार्टी ने बीते 6 अप्रैल को अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया| 11 करोड़ सदस्य संख्या के आधार पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त कर चुकी भाजपा ने अपनी आयु के 42 वर्ष पूरे कर लिए हैं| न केवल सदस्य संख्या बल्कि राजनीति के अन्य कई प्रतिमानों के आधार पर भी भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है| देश की विभिन्न विधानसभाओं, लोकसभा तथा राज्यसभा में भी सदस्य संख्या के आधार पर बीजेपी अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफल हुई है| राज्यसभा में 101 सदस्य संख्या हासिल करके भाजपा 1988 के बाद पहली बड़ी पार्टी बन गयी है| वहीँ लोकसभा में इसके 303 सांसद हैं| जो कि पार्टी गठन के बाद अब तक की सबसे बड़ी संख्या है| उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है| जबकि बिहार सहित चार राज्यों की सरकार भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से चल रही है|

Read More »

30 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर दी जान 

कानपुर। गोविंद नगर क्षेत्र में डीबीएस कॉलेज के सामने रहने वाले 30 वर्षीय युवक सचिन वर्मा ने अज्ञात कारणों से घर में पंखे से लटककर लगाई फांसी, युवक की डीबीएस कॉलेज के सामने ही फोटो कॉपी की दुकान है। वही पिता धनीराम वर्मा डीबीएस कॉलेज में माली के पद पर कार्यरत हैं। घर में युवक का छोटा भाई गौरव ही मौजूद था, जो कॉलेज गया था। पिता धनीराम और मां अपने पैतृक गांव उन्नाव गए हुए थे। दोपहर करीब 1 बजे छोटा भाई घर के कमरे में पहुंचा। वहां पर जब फांसी के फंदे में लटके अपने भाई को देखा उसने मोहल्ले वालों को सूचना दी। क्षेत्रीय लोगों के 112 नंबर पर सूचना देते ही मौके पर गोविंद नगर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

Read More »

पंचायत भवन में सरकारी राशन का हो वितरण और घटतौली पर लगाया जाए अंकुश

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार गरीब जनता के हित में कितनी भी रचनात्मक योजनाएं शुरू कर दें, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी उन योजनाओं का सही क्रियान्वयन न करके उ.प्र.सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ऊंचाहार विधानसभा के अंतर्गत शुकरूल्लापुर ग्राम पंचायत में कोटे की सरकारी दुकान का है, जहां कोटेदार के निधन के बाद जिस कोटेदार से ग्राम सभा का कोटा सम्बद्ध किया गया , उस पर जहां घटतौली का आरोप है, वहीं कार्डधारकों को परेशान करने तथा शासनादेश के खिलाफ राशन के साथ रिफाइंड, चना, दाल, नमक आदि नहीं देने संबंधी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री उ.प्र.से ग्रामीणों ने की है।

Read More »

तनावमुक्त होकर पाठ्यक्रम की करें तैयारी- प्रबंधक

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल ऊंचाहार के प्रबंधक अनुज सिंह का कहना है कि “करत-करत अभ्यास से जड़मति होत सुजान। ” अगर सही दिशा में निरंतरता के साथ सतत् प्रयास किया जाए तो निश्चित ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी। विद्यालय में जो भी पढ़ाया जाता है उसका घर पर निरंतर अभ्यास करने से ज्यादातर पाठ्यक्रम याद हो जाते हैं। परीक्षा से घबराएं नहीं, बल्कि इससे बौद्धिक श्रेष्ठता व अनुभव रूपी फल की प्राप्ति होती हैं। पढ़ाई के साथ व्यायाम भी करना जरूरी है और कोई खेल भी खेलना चाहिए। जिससे मानसिक तनाव बिल्कुल ना हो। परीक्षा पास में है ऐसे में महत्वपूर्ण प्रश्नों पर ज्यादा ध्यान दें। रट्टा मारने की जगह प्रश्न तथा उनके उत्तर को अच्छे से समझें।तनाव मुक्त होकर करें पाठ्यक्रम की तैयारी। परीक्षा में एकाग्रचित्त व सकारात्मक रहें।

Read More »

प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चलाया जा रहा बुलडोजर

कानपुर। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वालों पर अब शामत आ गई है। जिला प्रशासन उन पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई में जुट गया है। तहसील नर्वल पिपरगवा गांव में जमीन पर कब्जा करने वाले पर जिला प्रशासन चिन्हित करते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने में लगा हुआ है।बता दें कि अब तक जिला प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे खाली कराने की कार्रवाई कर रहा है ।सरकारी भूमि पर किसी प्रकार से पुनःकब्जा ना हो इसके लिए सतत निगरानी की जा रही है। तहसील नर्वल पिपरगवा गांव में उप जिलाधिकारी नर्वल के नेतृत्व में तहसीलदार नर्वल, राजस्व एवं पुलिस की टीम द्वारा अवैध कब्जे खाली कराने का अभियान चलाया जा रहा है।

Read More »

कहानी प्यार की

सीमा और विमल के प्यार के चर्चे उनके पूरे ग्रुप में खूब थे।दो दिल एक जान थे दोनों,कभी भी कुछ भी असहमति वाली बात उन लोगों के बीच होती ही नहीं थी। उनकी जोड़ी एक आदर्श जोड़ी थी।ऊंचा लंबा गोरा चीट्टा विमल कमदेव का रूप था तो गोरी चंपा वर्णी,हिरनी सी आंखो वाली,गुलाब की पंखुड़ी से होंठ और खुश मिजाज सीमा कोई भी अभिनेत्री से कम नहीं थी।सीमा का कुछ सूचन आया वही विमल को मंजूर था और विमल की कही कोई भी बात सीमा के लिए ब्रह्म वाक्य थी इतना प्यार कि शायद सच्चा नहीं लगे।दफ्तर में भी विमल जैसे काम से फुरसत पाता तो उसके खयाल में सीमा आके बैठ जाती।उसकी सुंदर आंखों में खो जाना विमल को बहुत पसंद था।दोनों जब बातें करते थे तो एक दूसरे में खो से जाते थे।दुनियां जहान को भूल जाते थे,रह जाते थे तो वे दोनों कामदेव और रती सी जोड़ी थी उनकी।इतने प्यार की कल्पना कोई भी कर नहीं सकता था उनके मित्रमंडल में।

Read More »

गठित पुलिस टीमों संग थाना रसूलपुर पुलिस टीम की सफलता

फिरोजाबाद। एसपी सिटी कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में एसएसपी आशीष तिवारी ने गठित पुलिस टीमों संग थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा दो शातिर लुटेरों को गिरफतार करने मामले का खुलासा किया।बताया कि 18 अप्रैल 2022 को लूटकांड घटना में उक्त दोनों अपराधियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल 2022 को वादी प्रहलाद गोयल पुत्र स्व. गंगाशरण गोयल निवासी जिन्दल पार्क हनुमान रोड दुर्गा नगर थाना रसूलपुर द्वारा दी गई तहरीर में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक लाख दस हजार रूपये व दो मोबाइल लूट लिये गये थे।

Read More »

शादी में तीन दिन पहले लापता हुई बच्ची का तालाब में मिला शव

परिजनों ने गला दबाकर मारने की जतायी आशंका, शव का कराया पोस्टमार्टम
फिरोजाबाद। थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र पहाड़पुर में तीन दिन से लापता एक बालिका का शव सुबह तालाब में मिलने से परिजनों में हड़कम्प मच गया, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया है।बताते चलें थाना रामगढ क्षेत्र रैपुरा निवासी साढे पांच वर्षीय तान्या परिजनों संग तीन दिन पूर्व 19 अप्रैल 2022 को थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र पहाड़पुर में शादी में गई थी, जहां से वह लापता हो गयी, परिजनों ने काफी तलाश किया, पर पता नहीं चला, फिर पुलिस को सूचना दी, लापता बच्ची के परिजनों में संजना ने बताया कि बच्ची उसकी भतीजी है।

Read More »

गजरथ यात्रा के साथ हुआ पंचकल्याणक महामहोत्सव का समापन

फिरोजाबाद। दिगंबर जैन रत्नत्रय नसिया मंदिर में आचार्य विवेक सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में पांच दिन से चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इंद्र-इंद्राणी द्वारा अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और हवन किया गया। उसके बाद एक भव्य गजरथ शोभायात्रा सेठ छदामीलाल जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बाईपास रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। वहीं प्रसाद वितरण किया गया। स्वर्ण रथ पर सवार श्रीजी का कार्यक्रम स्थल पर अभिषेक, शांतिधारा और पूजन करके नवीन वेदिका में विराजमान किया गया।

Read More »

नमाज अदाकर मांगी देश में अमन-चौन कायम रखने की दुआ

पुलिस प्रशासन दिखा सक्रिय, नगर में भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं
फिरोजाबाद। रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई। जिसमें नमाजियों ने अपने गुनाह की माफी मांगी। वहीं देश में आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ की। इस दौरान प्रशासन व पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया। शहर की प्रमुख जामा मस्जिद में इमाम मौलाना असद शमशी अलीम, मस्जिद मेवा फरोशान में मौलाना शफी कासमी, आगा साहब मस्जिद में मौलाना फारुख, शाही मस्जिद में मोहम्मद आरिफ, शेख लतीफ मुफ्ती तनवीर, आयशा मस्जिद में मौलाना आलम मुस्तफा याकोबी, साबरी मस्जिद में मौलाना तनवीर उल कादरी, खजूरी मस्जिद मुफ्ती कासिम रजी, मक्का मस्जिद मौलाना अमीन अख्तर, हैदरी मस्जिद में मौलाना अरशद रजवी, कारी नईम सिद्दीकी आदि ने जुमे की नमाज अदा कराई। जुमे की नमाज में मस्जिदों में व घरों में महिलाओं ने नमाज पढ़ के अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी और जितने भी लोग इस दुनिया से चले गए हैं उन सब की मगफिरत की दुआ की।

Read More »