Thursday, March 28, 2024
Breaking News

हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैः महेश त्रिवेदी

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी एवं जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक एवं जिलाध्यक्ष दक्षिण डॉ0 वीना आर्या पटेल ने भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ आर्या ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद, मोदी-योगी जिंदाबाद। जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।
इसी क्रम में दिल्ली से प्रातः 10 बजे सांसदों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में एकत्र होकर एलईडी के माध्यम से सुना। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, पूर्व मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने जानकारी दी कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। श्री पाठक ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की नीव हैं। आज कार्यकर्ताओं के बदौलत ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।

Read More »

पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन करेगा जिला पत्रकार संघ

फतेहपुर। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने सूचना जारी करते हुए कहा कि जिले कार्यकारिणी सहित तीनों तहसीलों की समस्त पदाधिकारियों सदस्यों को 7 अप्रैल को संघ के कार्यालय आना है। बताते चलें कि बलिया में बोर्ड परीक्षा में नकल कराने को लेकर पत्रकारों ने सच्चाई दिखाई गई थी और नकल विहीन परीक्षा की पोल खुल गई थी जिससे नाराज होकर वहां जिला अधिकारी ने पत्रकारों के ऊपर मुकदमे दर्ज कराएं और उन्हें जेल में डाल दिया है। साथ ही साथ कई और ऐसे मामले हैं कि प्रशासन की नाकामी को उजागर करने के विरोध में पत्रकारों के ऊपर जो मुकदमे दर्ज कर वाहवाही लूटी गई। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जनपद का है जहां दो समुदायों के बीच हुए विवाद में लेकर एक पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने अपील की है कि इन सभी मामलों के खिलाफ सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि समय से जिला पत्रकार संघ कार्यालय पहुंचे जिसके बाद वहां से सभी लोग अनुशासन सहित विरोध जुलूस ले कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और 10ः30 बजे विरोध जुलूस का कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचेगा। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन सभा के साथ-साथ डीएम को एक ज्ञापन भी देंगे जिसमें की यह मामला उठाया जाएगा कि पत्रकारों के साथ बर्बरता किसी भी सूरत में न की जाए। पत्रकारिता करना बहुत कठिन है जान जोखिम में डालकर पत्रकार भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

Read More »

महाराज गुहराज निषाद की मनाई जयंती, निकाली शोभायात्रा

फिरोजाबाद। मंगलवार को महाराज गुहराज निषाद की शोभायात्रा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकली। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महाराज गुहराज निषाद राज की शोभायात्रा गढ़ी तिवारी से प्रारम्भ हुई। जो कि नगला चूरा, रहन की मढ़ैया, तोतलपुर, सोफीपुर होते हुए महाराज निषाद राज पार्क पर पहुँचकर विधिवत पूजन पाठ कर समापन किया। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Read More »

गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा ने सुनी समस्याएं

पेंशनरों, संभ्रांत नागरिको के अलावा उद्योगपतियों से की वार्ता, संबंधित को समस्या निस्तारण के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा पेंशनरों, संभ्रांत व्यक्तियों के अलावा उद्योगपतियों की समस्याओ को सुन संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की उपस्थिति में पेशनरों व जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों, उद्योगपतियों संग पुलिस लाइन स्थित सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें उनके द्वारा पेशनरों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं के संबंध में सुनकर संबंधित को निर्देशित किया गया।

Read More »

आग लगने से हुआ लाखों का हुआ नुकसान, मौके पर पहुंचे नगर विधायक

फिरोजाबाद। सुहाग नगर सेक्टर एक में एक घर में भीषण आग लग गई। जिसमे घर का सारा सामान जलकर राख गया हो गया। जिससे लाखो का नुकसान हो गया। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना पर नगर विधायक मौके पर पहुंचे। मामला सुहाग नगर सेक्टर नं. एक माता वाली गली का है। जहां शैलेश शर्मा के घर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पीड़ित के पैरो तले जमीन खिसक गई। आग इतनी भयंकर थी कि जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की जानकारी होते ही आस-पडोस के लोग भी मौके पर भागते देखे गए।लोग भी आग बुझाने में जुट गए। आग के विकराल रूप को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। जैसे ही नगर विधायक मनीष असीजा को जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए।

Read More »

सपाईयों ने महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य की मनाई जयंती

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल के नेतृत्व में महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। साथ ही उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, गुलाब सिंह यादव, चेयरमैन शिकोहाबाद अब्दुल वाहिद, वीरी सिंह प्रधान, कप्तान सिंह यादव, श्यामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सयुस केवी यादव, जि.पं.स. अशोक यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, सम्मी कपूर, चरन सिंह, राजू यादव, गौरव उपाध्याय, कान्हा यादव, राम श्याम, संजय मलिक, इरशाद अल्वी, उदय यादव, नरेंद्र, राहुल झा, कार्यालय प्रभारी नीरज यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

महापौर ने झलकारी व पीपल नगर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाऐं

फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर ने निगम अधिकारियों के संग मंगलवार को वार्ड नं. 12 के मौहल्ला झलकारी नगर, पीपल नगर आदि का औचक निरीक्षण कर सफाई कार्य का जायजा लिया। महापौर ने निरीक्षण के दौरान समस्त गलियों में मैलाथियान, ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा पाइरीथ्रम का छिड़काव, फॉगिंग, सफाई कार्य कराने के निर्देश जेडएसओ दलवीर सिंह को दिए। वहीं जल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत को खाली पड़े प्लॉटों में भरे हुए पानी को तत्काल निकलवाने, मुख्य अभियंता निर्माण संजय चौहान को टूटी पड़ी नालियों को मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर गली नं.6 में सफाई कर्मचारियों द्वारा खाली प्लाट की सफाई कराई। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रकाश सिंह, अरविंद भारती आदि मौजूद रहे।

Read More »

प्रा.वि. पचोखरा-2 में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। प्रा.वि. पचोखरा-2 में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर बच्चों में शिक्षा की अलख जगाई गई। साथ ही शत प्रतिशत नामांकन के लिय स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी एवं यूटा जिलाध्यक्ष जया शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रा.वि. पचोखरा-2 एवं प्रा.वि. गढ़ी जोरी के संयुक्त छात्रों ने रैली के माध्यम से बच्चों में शिक्षा की अलख जगाई।जागरूकता अभियान में बीएसए अंजली अग्रवाल ने सभी बच्चे व उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर बच्चों के नवीन नामांकन कराने की अपील की।

Read More »

वित्तविहीन शिक्षकों का सम्मान करें सरकार-उमेश यादव

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र चंद यादव ने स्ववित्तपोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक पद से हटाने पर आक्रोश व्यक्त किया है।उन्होंने कहा है कि यह पूरे शिक्षक समाज पर अपमानित करने का षड्यंत्र है। स्ववित्त पोषित अध्यापक एवं प्रधानाचार्य पूरे वर्ष पूरी लगन और निष्ठा के साथ जिस विद्यालय में कार्य करते हैं और परीक्षा के समय पर उनको अक्षम बताना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Read More »

नगर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा: उप जिलाधिकारी

सिकंदराराऊ। तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों के बीच में मंगलवार को अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।इस दौरान उन्होंने कहा है कि प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। क्षेत्र का कोई भी आम आदमी अपनी समस्या लेकर उनसे कभी भी मिल सकता है। तहसील पर आने वाले प्रत्येक किसान की समस्या का त्वरित निराकरण कराने का भरसक प्रयास किया जाएगा।

Read More »