Friday, April 19, 2024
Breaking News

युवा पीढ़ी देश के नेशन बिल्डर्स

युवा पीढ़ी को शिक्षाए कौशलता विकास अस्त्र से सशक्त करना भारत के भविष्य को सशक्त करना है

शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता के साथ युवाओं की क्षमता का विस्तार वैश्विक स्तर की उच्च शिक्षा के अनुरूप करना वर्तमान नए डिजिटल भारत की ज़रूरतः किशन भावनानी

गोंदियाः वैश्विक स्तरपर किसी भी देश की संपन्नता, सफलता, उच्चस्तरीय अर्थव्यवस्था और हर क्षेत्र में मज़बूत पकड़ रखने की नींव के पहियों में से एक सबसे मज़बूत और महत्वपूर्ण आधारस्तंभ शिक्षा व कौशलता विकास है। क्योंकि शिक्षा और कौशलता विकास सफलता, संपन्नता सहित सभी क्षेत्रों की एक ऐसी चाबी है। जिससे सफलता के द्वार खुलते हैं क्योंकि शिक्षा व कौशलता ग्रहण करने के बाद ही वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, अविष्कारक सहित नवोन्मेष, नवाचारों के प्रणेता बनने की और देश सेवा कर अपने देश के विकास करने का अवसर मिलता है।

Read More »

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शत -प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने फेसबुक पर प्रदेश के कर्मचारियों एवं इष्ट मित्रों से सीधा संवाद स्थापित कर मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रदेश में तीन चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। इन तीन चरणों में 60 से 64ः तक वोटिंग हुई है ।अभी चुनाव के चार चरण बाकी है। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को हो रहा है। जिसमें 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। जे एन तिवारी ने सभी कर्मचारियों से कहा है कि शत प्रतिशत मतदान करें। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें एवं एक साफ.सुथरी स्थिर सरकार बनाने में लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाएं। कर्मचारियों की मांगों के लिए प्रत्येक सरकार में संघर्ष होता रहा है और आगे भी होता रहेगा। मतदान के दौरान कर्मचारियों की समस्याएं पार्टियों के सामने शर्त के साथ उठाने का कोई औचित्य नहीं है। राजनीतिक पार्टियां घोषणा पत्र के अनुसार कभी भी काम नहीं करती हैं। विशेषकर कर्मचारी हितों की बात घोषणा पत्र के अनुसार कभी नहीं पूरी होती है।

Read More »

कशिश खान को मिलेगी 30,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा कशिश खान ने उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना ने 30,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। कशिश को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2022 में सी.एम.एस. के 50 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर कीर्तिमान बनाया है। यह जानकारी हरिओम शर्मा ने दी।

Read More »

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस सिलेंडर फटने से टीनशेड गिरा, एक श्रमिक घायल

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया में एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस लीक होने से टीनशेट गिरने से एक श्रमिक घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियाँ ने स्थिति पर काबू पाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ स्थित श्री सत्यनरायन कोल्डस्टोर में आज उसक समय अचानक हड़कंप मच गया। जब स्टोर में अमोनिया गैस का सिलेंडर लीकेज जोरदार आवाज के साथ फट गया। वही टीनेशेड भी गिर गया। जिससे उसमें काम कर रहा एक श्रमिक घायल हो गया। घटना के बाद कोल्डस्टोर में काम कर रहे श्रमिकों में भगदड मच गयी। आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गये। सूचना पर फायर बिग्रेट की गाडियां भी पहुंच गयी। समय रहते अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पा लिया। अन्यथा गंभीर हादसा होने की आशंका था। घायल श्रमिक को किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया।

Read More »

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान करने हेतु जनपद वासियों को भेजा निमंत्रण पत्र

पवन कुमार गुप्ता : रायबरेली : जनपद के समस्त सम्मानित मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 23 व 27 फरवरी को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील की है। इसके साथ ही मतदान करनेे हेतु जिलेे के सभी मतदाताओं को निमंत्रण पत्र भी भेजा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जनपद के गुरु नानक नगर वासियों को मतदान करने हेतु अपना निमंत्रण पत्र भेजते हुए लिखा कि आप सभी अवगत हैं जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु 23 फरवरी 2022 को मतदान किया जाना है। पिछले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में आपके बूथ में विधानसभा की सबसे कम वोटिंग दर्ज की गई है जो कि आपके मोहल्ले के प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं है। इस बार यह संकल्प लीजिए कि 23 फरवरी 2022 को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए आप अपने बूथ में ना सिर्फ जनपद अपितु प्रदेश में मतदान का सर्वाधिक प्रतिशत हासिल करेंगे।पुनः आपसे आग्रह है कि आप सभी बढ़-चढ़कर मतदान करें एवं लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करें।

Read More »

एक बड़ा आत्मविश्वास लेकर संघर्ष पथ पर हूं-अंजली मौर्या

पवन कुमार गुप्ता रायबरेली : ऊंचाहार क्षेत्र की सियासत में एक नया युवा चेहरा जो कि हर गांव गली में उम्मीदों की अलख जगा रही है। गरीबों के साथ मिलकर उनकी मूलभूत जरूरतों और समस्याओं से विकास की हकीकत को परख रही है। इस मामूली सी चिंगारी ने बड़े सियासी धुरंधरों की नींद को हराम कर दिया है। जिनका परिचय है ऊंचाहार ब्लाक प्रमुख सत्यभामा की सुपुत्री अंजलि मौर्या। इस विधानसभा चुनाव २०२२ में एक मजबूत दावेदारी ठोंक कर उन्होंने सियासी गलियारों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है।
बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों से अंजली गांव-गांव भ्रमण कर क्षेत्र के लोगों की स्थिति का आंकलन कर रहीं थी।उन्होंने क्षेत्र के करीब करीब सभी गांव की गलियों का भ्रमण करके जनसमस्या को जाना है। इस दौरान कोरोना कल जैसी अन्य आपदाओं का भी शिकार हुए लोगों की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने क्षेत्र के तमाम गांवों में बैठक कर जनता जनार्दन का हमेशा कुशलक्षेम जाना है एवं बडे़ बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया है। जिसका परिणाम यह हुआ कि विधानसभा के चुनाव में जनता की ही प्रेरणा से उन्होंने चुनावी ताल ठोकी और ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र का हर वर्ग हर समाज हर मतदाता अंजलि के साथ बसपा पार्टी में निस्वार्थ भाव से जुड़ा हुआ है और लोग उन्हें जीत दिलाने का संकल्प भी ले चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं एक बड़ा आत्मविश्वास लेकर जनसेवा के लिए संघर्ष के पथ पर हूं। आजादी के सात दशक बीत चुके है किन्तु आज भी ऊंचाहार क्षेत्र के कई गांव और बहुत बड़ी आबादी मूलभूत जरूरतों से वंचित है। समाज का बड़ा वर्ग बुनियादी शिक्षा से वंचित है। उच्च शिक्षा के लिए आज भी गरीबों के बच्चो को सुविधाएं सुलभ नहीं है। यहां पर सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि पंचशील पोस्ट ग्रेजुएट कालेज की प्रबंधक अंजलि मौर्या है।इस स्कूल में उनके द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा की भी व्यवस्था है। साथ ही अब तक समाज सेवा के प्रति लोगों का नजरिया बदलने के लिए महिलाओं को समाज सेवा के प्रति जागरूक भी किया है। वहीं काफी समय से अंजली मौर्या ग्रामीण स्तर पर गांव की गलियों में सभी वर्ग के लोगों से मिलकर राजनीति में अपनी एक अहम भूमिका तैयार कर रही थी।

Read More »

सतीश तिवारी के नेतृत्व में हुआ प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन

ऊंचाहार, रायबरेली: विधानसभा चुनाव के दरमियान सतीश तिवारी के नेतृत्व में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन कर भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य को जिताने का संकल्प लिया गया। बताते चलें बीती शाम को तहसील मुख्यालय के सामने भाजपा कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र से ब्रह्मण समाज के लोगों को एकत्रित कर एक जुटता के साथ भाजपा को समर्थन देने की बात कही गई। ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और एमएलसी शिक्षक नोएडा चंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि के आगमन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज सिर्फ सम्मान के लिए जाना जाता है और ब्राह्मण को सम्मान केवल भाजपा में ही मिला है। ब्रह्मण समाज को एक जुटता के साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए। पत्रकारों के सवाल जवाब में बताया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। हम सबको भयमुक्त होकर मतदान करना है। सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और आने वाले पांच वर्षों के लिए भाजपा ने विकास का रोड मैप पहले से तैयार कर लिया है। ऊंचाहार से भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य को जिता कर मोदी और योगी को मजबूत करने का यही सही समय है। भारत वर्ष को फिर से विश्व गुरु बनाने की तैयारी हो रही है।

Read More »

चुनाव प्रचार के दौरान विकास के मुद्दे से भटके रहे नेता, प्रचारकों की लगी रही झड़ी

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली: उत्तर प्रदेश में चुनाव के नजदीक आते ही आसमान में हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट गूंजने लगती है लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश में कुछ नेताओं की कमी राजनीतिक दलों और जनता को जरूर खलती रही। यह राजनेता अपने भाषणों के लिए मशहूर थे और इनकी प्रदेश की जनता के बीच अच्छी पकड़ थी।जैसे कल्याण सिंह,अमर सिंह,आजम खान इत्यादि। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारकों की झड़ी लगी रही खासकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी केंद्रीय मंत्रियों को मुख्यमंत्रियों को उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में प्रचार के लिए उतार दिया। अब गठन किस सरकार का होता है उत्तर प्रदेश का मतदाता ही तय करेगा। लेकिन भाजपा द्वारा अपने केंद्रीय मंत्रियों तक को विधानसभा के चुनाव में प्रचार करने के लिए उतार देने से यह मालूम पड़ता है कि जरूर उन्होंने जनपद के विकास में हिस्सा नहीं लिया और जनता के बीच काम नहीं किया। रायबरेली जनपद की तो प्रदेश भर में विख्यात विधानसभा ऊंचाहार 183 की सीट पर केवल और केवल पूर्व में दो बार के विधायक रह चुके सपा प्रत्याशी को हराने के लिए भाजपा द्वारा प्रदेश के मंत्री, मुख्यमंत्रियों से लेकर केंद्र के तमाम मंत्रियों तक को इस सीट पर प्रचार के लिए भेजा गया। हालांकि सभी पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशी की जीत दर्ज कराने के लिए स्टार प्रचारक के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष भी विधानसभा में कूदे और अपनी पक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान मंत्रियों द्वारा जनसभा के मंच से मनमाने भाषण दिए गए। किसी ने बोला कि उत्तर प्रदेश में गुंडा और बाहुबलियों का खात्मा हो चुका है तो किसी ने कहा कि हम यहां से गुंडाराज को खत्म करेंगे।

Read More »

स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस कप्तान ने लिया जायजा

हाथरस। जनपद में कल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हो जाने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा आज एम0जी0 पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित ई0वी0एम0 सुरक्षा निमित्त स्ट्रॉन्ग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी उपकरण व सुरक्षा बलों की ड्यूटी आदि को चौक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा एम0जी0 पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित ई0वी0एम0 सुरक्षा निमित्त स्ट्रॉन्ग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एम0जी0 पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था करते हुये पर्याप्त मात्रा में पैरामिलिट्री व पुलिस की ड्यूटी लगायी गई है। जिसमें सर्वप्रथम आइसोलेशन कार्डन का क्षेत्र एम0जी0पॉलिटेक्निक कॉलेज के अन्दर होगा। जहाँ पर स्ट्रांग रुम स्थापित है। जहां पर पर्याप्त मात्रा में पैरामिलिट्री बल की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके उपरान्त स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु इनर कार्डन का क्षेत्र बनाया गया है जहाँ पर पर्याप्त संख्या में आर्म्ड पुलिस गार्द की ड्यूटी लगायी गयी है। साथ ही स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु आउटर कार्डन का क्षेत्र बनाया गया है जहाँ पर पर्याप्त मात्रा में सिविल पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है तथा पॉलिटेक्निक भवन से मेन रोड बाउण्ड्री तक बैरिकेडिंग की गयी है व भवन के तीनो गेटों पर पर्याप्त पुलिस बल व्यवस्थापित किया गया है। स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में पैरामिलिट्री व पुलिस बल की ड्यूटी शिफ्टवार लगायी गयी है।

Read More »

जब छोड़ेंगे पाँच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी के सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा एक पक्ष तक चलने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत गाँव सोनई में शोभायात्रा, शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
शोभायात्रा का शुभारम्भ शिवध्वज लहरा कर इगलास ब्रह्माकुमारी केन्द्र प्रभारी बीके हेमलता दीदी एवं हाथरस की बीके शान्ता बहिन ने किया। शोभायात्रा में शिव और शंकर में महान अन्तर की चौतन्य झाँकी चल रही थी तथा ब्रह्मावत्सों द्वारा शान्ति मार्च निकाला गया। शोभायात्रा में पंक्तिबद्ध कलश लेकर चल रहीं माताओं बहिनों द्वारा ‘‘शिव आये करने कल्याण व्यसनों का अब कर लो दान, जीवन मुक्ति दाता कौन एक शिव परमात्मा, सबका सद्गति दाता कौन, एक शिव परमात्मा’’ आदि सत्यम शिवम सुन्दरम की महिमा में लगाये जा रहे नारों और भजनों के बीच सोनई महाशिवरात्रि पर्व का आगाज हो गया। शोभायात्रा के पश्चात परमात्मा शिव का ध्वजारोहण थोककमल में स्थानीय ब्रह्माकुमारीज पाठशाला पर किया गया। जिसमें सोनई के थानाध्यक्ष विनय कुमार ने भी सहभागिता की।

Read More »