Tuesday, April 23, 2024
Breaking News

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पोलिंग पार्टियां रवाना,जनपद में 1403 पोलिंग बूथों पर कल होगा मतदान

हाथरस। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तहत आज तीसरे चरण में 20 फरवरी को जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर आयोजित होने वाले चुनाव मतदान से पूर्व आज जनपद के सभी 1403 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना की गईं और पोलिंग पार्टी रवानागी के दौरान एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज पर भारी भीड़भाड़ रही तथा सुबह 7 बजे से मतदान जहां प्रारंभ हो जाएगा वहीं जनपद के 3 विधायकों की किस्मत का फैसला भी मतदाताओं द्वारा किया जाएगा।

Read More »

क्रिकेट टूर्नामेंट में एमएलडीवी के खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा

हाथरस। श्याम कुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत टी-20 क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने किकेट खेलकर एवं आकर्षक मैच को देखकर लुफ्त उठाया।छात्राओ में प्रांशु ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। बेटिंग करते हुए सी 8 ने 41 रन का लक्ष्य सी 7 को दिया। खुशबू ने पारी को संभाला अन्यथा सी 8 शीघ्र ही आउट हो जाती। छात्राओं की दूसरी टीम बी 7 ने 5.2 ओवर में एक विकिट खो कर 41 रन का लक्ष्य पूरा करके मैच जीत लिया। उससे पूर्व बी 1 तथा बी 2 क्रिकेट मैच का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष कुमुद कुमार गुप्ता ने टॉस करके कराया। इसमें बी 2 के कप्तान भवतेश ने टॉस जीत कर फिल्ड़िंग करने का फैसला लिया। बी 1 ने बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 7 विकिट लेकर 96 रन बनायें। आदित्य एवं सचिन की शानदार बल्ले वाजी की बदौलत बी 1 ने बी 2 को 97 रन का लक्ष्य दिया। बी 2 ने 10.3 ओवर में 97 रन का लक्ष्य पूरा कर दिया और विजय हांसिल की। अंतिम मुकाबला बी 3 एवं बी 4 के बीच हुआ। जिसमें समयाभाव के कारण मैच को 6 ओवर का कर दिया गया। बी 3 ने बैटिंग करते हुए 6 ओवर में 74 रन बनाये। जिसमे शिवम् समाधिया ने 46 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बी 4 उक्त लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका और 6 ओवर में 69 रन ही बना सकी और बी 4 बी 3 से 5 रन से हार गयी।
मैच की एम्पाइयरिंग राजेंद्र प्रसाद, मनीष कुमार, राधे एवं अर्चित ने की। कमेंट्री लव वार्ष्णेय एवं स्कोरिंग देव वर्मा ने की। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, हर्षित गुप्ता एडवोकेट, कमल दुबे, शाजिया रफीक खान, रविकांत वार्ष्णेय, संजीव अग्निहोत्री, शेफाली वार्ष्णेय, सारिका सोनी, मेघा वार्ष्णेय, निकिता गर्ग, शिवानी शर्मा,संजय मिश्रा, विशाल वर्मा, श्याम सिंह, प्राधानचार्या पूनम वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।

Read More »

स्वतंत्रता सेनानी पं. शिवशंकर शर्मा को पुण्यतिथि पर किया याद

सिकंदराराऊ। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय पंडित शिव शंकर शर्मा की 24 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पंत चौराहा स्थित परशुराम वाटिका में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक पर एक शाम शहीदों के नाम जरा याद करो कुर्बानी संगोष्ठी वयोवृद्ध समाजसेवी भाई कामता प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसका संचालन कवि एवं अधिवक्ता देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय , राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ सुभाष चन्द्र शर्मा, समाजसेवी चक्रवर्ती पाठक, प्रधान संघठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने संयुक्त रुप से स्वर्गीय पंडित शिवशंकर शर्मा की प्रतिमा पर शाल उढाकर व साफा बांधकर तथा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में घायल हुए कार्यकर्ता का हाल जानने सीएचसी पहुंचे भाजपा प्रत्याशी 

भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य के अंदर अपने कार्यकर्ता के प्रति इतनी भावुकता और प्रेम देखकर अन्य कार्यकर्ताओं का भी उत्साह और जोश हुआ दोगुना
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । किसी भी पार्टी या संगठन का हर एक कार्यकर्ता उस पार्टी/संगठन के लिए रीढ़ की हड्डी जैसा होता है। जिस प्रकार मनुष्य के शरीर की रीढ़ की हड्डी के क्षतिग्रस्त होने से वह ठीक से उठ बैठ नहीं सकता है उसी प्रकार यदि पार्टी का संगठन का कार्यकर्ता किसी भी प्रकार से परेशान है और उसे अपने वरिष्ठ लोगों का पार्टी के बड़े नेताओं का सहारा नहीं मिलता तो वह किसी भी समय संगठन को छोड़कर विपरीत दिशा में जा सकता है और इसका प्रभाव संगठन अथवा पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं पर भी पड़ता है। लेकिन आज की इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह दोगुना हो गया है,उन्हें अपने पार्टी प्रत्याशी पर उनका भरोसा और मजबूत हो गया है।
बताते चलें कि आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऊंचाहार विधानसभा के कमोली गांव के पास आयोजित चुनावी जन सभा को संबोधित कर रहे थे। जिसमें विधानसभा ऊंचाहार के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दूरदराज से भी लोग आए हुए थे। यहां पर भाजपा उम्मीदवार अमरपाल मौर्य के समर्थन में आयोजित सभा में गृह मंत्री ने विधानसभा ऊंचाहार की जनता से वोट मांगा और भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादों को भी दोहराया। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्रीय मंत्री की जनसभा में लाखों की भीड़ इकट्ठी हुई लेकिन इसी बीच क्षेत्र में एक घटना घटी चुनावी जनसभा के समाप्त होते ही जब कार्यकर्ता अपने अपने घरों को रवाना हुए, तभी मार्ग दुर्घटना में भाजपा का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्रशासन और कार्यकर्ताओं द्वारा ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मार्ग दुर्घटना में अपने कार्यकर्ता के घायल होने की सूचना मिलते ही भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य बिना देरी किए हुए ऊंचाहार सीएचसी पहुंचे और कार्यकर्ता का हाल जाना और उसके दुख को हल्का किया। इसके साथ ही उसकी चिकित्सा व्यवस्था में कोई कमी ना आए इसके लिए चिकित्सकों को निर्देश भी दिया। बात केवल इतनी सी है कि अपनी पार्टी के कार्यकर्ता के लिए भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य के अंदर इतनी भावुकता और इतना प्रेम देखकर अन्य कार्यकर्ताओं का भी उत्साह दोगुना हो गया और सोशल मीडिया पर चल रही उनकी पोस्ट की हेडलाइन “ऊंचाहार के लाल, मेरे अमरपाल” भी आज हकीकत साबित हो रही है। विधानसभा ऊंचाहार क्षेत्र की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी की इस भाव विभोर कर देने वाले क्षण से लगाव हो गया है।
किसी भी संगठन/पार्टी के निष्ठावान, समर्पित व सच्चे सिपाही का पार्टी के वरिष्ठ लोगों द्वारा ऐसा लगाव उनके उत्साह और जोश को दोगुना कर देता है। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को और शुभचिंतकों को भी घायल हुए कार्यकर्ता के स्वास्थ्य से अवगत कराते हुए उन्होंने लिखा कि आज कार्यक्रम के बाद एक्सीडेंट होने के कारण मेरे कार्यकर्ता भाई सूरज को काफी चोट आयी,
मेरे साथ ही CHC ऊंचाहार में प्राथमिक जाँच के लिए ले जाया गया और आगे की जाँच और बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायबरेली के लिए रेफर कराया। मार्ग दुर्घटना में घायल हुए कार्यकर्ता भाई सूरज के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर कामना करता हूं।

 

 

 

Read More »

 मतदाता अपने घरों से निकलकर शत.प्रतिशत मताधिकार का करें प्रयोगःमुख्य सचिव

मीरजापुर,लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा प्रातः मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुॅचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया गया। तदुपरान्त मुख्य सचिव द्वारा मां काली खोह एवं अष्टभुजा देवी का त्रिकोण दर्शन भी किया गया। त्रिकोण दर्शन से पूर्व उन्होंने मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक आर0 के0 भरद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के साथ विन्ध्याचल में निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर का निरीक्षण किया तथा कारीडोर के ले आउट नक्शा के द्वारा अधिकारियों से कारीडोर के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्य सचिव ने विन्ध्यांचल के गंगा घाट पर जाकर निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण एवं मां गंगा का दर्शन किये। उन्होंने कहा कि मां विन्ध्यवासिनी हमारी कुल देवी हैं।

Read More »

ऊंचाहार के विकास के लिए भाजपा को जिताना होगा- अमित शाह

दो चरणों में तीन सौ पार की नींव तैयार हो चुकी है,यूपी में अब बाहुबली नहीं बजरंग बली हैं

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता । गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार ने कानून व्यवस्था को ठीक किया हैं। अब यूपी में कोई बाहुबली भी है, यहां अब बजरंग बली है। गृह मंत्री ने जहां भाजपा की उपलब्धियां गिनाई वही विपक्ष पर भी हमला बोला। अमित शाह ऊंचाहार विधानसभा के कमोली गांव के पास आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा उम्मीदवार अमर पाल मौर्य के समर्थन में आयोजित सभा में गृह मंत्री ने कहा कि यूपी में दो चरणों का मतदान हो चुका हैं, जिसमें भाजपा की तीन सौ पार की सरकार बनने की नींव पड़ चुकी हैं। अब रायबरेली को इस नींव पर बुलंद इमारत बनाने का काम करना है।

Read More »

विकास कांग्रेस ने किया,बाकी ने केवल जनता को छला – प्रमोद तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर कुसमी गांव में कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने ऊंचाहार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह को कर्मठ ईमानदार जुझारू जमीन पर काम करने वाला नेता बताया। उन्होंने ऊँचाहार विधानसभा प्रत्याशी से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह को जिताने की अपील की। प्रमोद तिवारी ने कहा कि एनटीपीसी कांग्रेस की ही देन है। इसमें हजारों व्यक्ति को रोजगार मिल रहा है। कई सालों से उत्तर प्रदेश का विकास रुका हुआ है। महंगाई से आम आदमी परेशान है भाजपा को अडानी अंबानी चलाते हैं। योगी सरकार से किसान बहुत परेशान है। किसानों की फसल छुट्टा जानवर नष्ट कर रहे हैं और सरकार सो रही है और जो भी गौशाला बने हैं।

Read More »

ब्लॉक कर्मियों ने निकाली भव्य मतदाता रैली,ली मतदान करने की शपथ

जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर वर्ग को दिलाई जा रही है मतदान की शपथ

चहनियां,चन्दौली। जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली संजीव सिंह के निर्देश पर स्वीप के तहत जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में शनिवार को ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक और बीडीओ संतीश चंद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ब्लॉक परिसर से निकलकर खंडवारी होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान ब्लॉककर्मी ‘खाना बाद में खाएंगे, पहले वोट देने जाएंगे, जो दे दारू साड़ी नोट, उसको कभी न देना वोट, युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा सेवा और मतदान’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके पूर्व बीडीओ चहनियां द्वारा सभी को आगामी 07 मार्च को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।

Read More »

राजमार्ग पर कंटेनर व डंफर की आमने-सामने हुई भिड़ंत,एक की मौत अन्य घायल

ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।  कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ- प्रयागराज मार्ग पर पूरे छीटू सिंह गांव के निकट कंटेनर व डंफर में आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में कंटेनर के खलासी की मौत हो गई। जबकि डंफर चालक को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना स्थल पर काफी वक्त तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसे पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद हटवाया गया।
बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह एक कंटेनर लखनऊ की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रहा था, तभी पूरे छीटू सिंह गांव के निकट प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रहे डंफर से उसकी सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का खलासी व डंफर चालक गाड़ी में फंस गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर के खलासी मो. समीर 25 वर्ष पुत्र मो. शमीम निवासी काशीराम मुहल्ला थाना मझोला जनपद मुरादाबाद व डंफर चालक संजय कुशवाहा 35 निवासी मेजा जनपद, प्रयागराज जो कि घटना में घायल हुए थे। उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहाँ मो. समीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि संजय कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दोनों वाहनों के सड़क के बीचोंबीच भिड़ने की वजह से लंबा जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन के माध्यम से दोनों वाहनों को बाहर हटवाया, तब जाकर आवागमन बहाल हुआ।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था, जबकि एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

प्रेक्षक ने नगर समेत क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रेक्षक ने नगर समेत क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, और मतदान के दिन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। प्रेक्षक विशाल गुप्ता ने नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय समेत क्षेत्र के 30 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

Read More »