Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » Uncategorized

Uncategorized

“द कश्मीर फ़ाइल्स एक सत्य कथा”

‘द कश्मीर फाइल्स’ एक ऐसी फ़िल्म है, एक ऐसी सत्य कथा है जिसे हर हिन्दुस्तानी को देखनी चाहिए। देश की बहुत सारी जनता इस जघन्य कृत्य से अन्जान है। इस फ़िल्म को देखने वाले दर्शकों को फ़िल्म का कथानक सदियों तक याद रहेगा। 19 जनवरी 1990 के दिन कश्‍मीर के इतिहास का सबसे काला अध्‍याय लिखा गया। अपने ही घर से कश्‍मीरी पंडितों को बेदखल कर दिया। सड़कों पर नारे लग रहे थे, ‘कश्‍मीर में अगर रहना है, अल्‍लाहू अकबर कहना है’। और अफ़सोस की बात ये है की उस वक्त की स्‍थानीय सरकार पंगु थी। द कश्मीर फ़ाइल्स इसी कथानक पर आधारित फ़िल्म है जिसमें अनुपम खेर की एक्टिंग की तारीफ़ में शब्द ही नहीं। 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं के नरसंहार और पलायनवाद की कहानी को दर्शाया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे धुरंधर कलाकार के साथ फिल्म में पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे मंझे हुए कलाकारों ने एक छाप छोड़ी है।

Read More »

जिंदगी न मिलेगी दोबारा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। हमारे शरीर को सबसे ज्यादा खतरा सिर पर लगी चोट से होती है, अगर वो बहुत गहरा हो तो कोमा, पागलपन, याददाश्त या जान भी चली जाती है। दुर्घटना में शरीर के अंगो का नुकसान आपको भले ही जीने की मोहलत दे दे, पर सिर का गहरा जख्म इसकी कोई गारंटी नहीं देता।
हम जाने अनजाने हर रोज अपने सर की सुरक्षा के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ करते हैं, हेलमेट को मजबूरी, चालान काटने के डर, पसंद-नापसंद से जोड़कर देखते हैं, जोकि न आपके लिए और न आपके चाहने वालों के लिए अच्छा है।
हेलमेट आपके सिर की सुरक्षा के लिए बना है। इसे जरूर पहने। जान है तो जहान हैं, वरना कैसी भी कामयाबी आपके काम की नहीं। हेलमेट आपके सिर और दिमाग को चोट लगने से बचाता हैं।

Read More »

अमित के गीतों की ऑडियो रिकार्डिंग कम्पलीट

मुंबई, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा। नवोदित सिंगर अमित साहनी ने अपने गीतों की ऑडियो रिकार्डिंग एस. आर. स्टूडियो से कम्पलीट की। मधुर आवाज के धनी व यूपी-बिहार के युवा दिलों की धड़कन अमित साहनी मूल रुप से गोरखपुर के निवासी हैं और इस समय मुंबई में अपने कैरियर के लिए संघर्षरत हैं। इन्होंने गोरखपुर, चेन्नई और पुणे से अपनी शिक्षा को पूर्ण किया है। वहीं अब तक भोजपुरी व हिंदी के कई हिट गानों का रिकार्ड अमित अपने नाम कर चुके हैं।
उक्त ऑडियो अलबम में संगीत दिया है अमन श्लोक ने व गीत लिखें हैं शेखर मधुर और अशोक सिन्हा ने निर्माता दिनेश बसंत निषाद हैं और निर्देशक संजय आर निषाद।

Read More »