Sunday, September 29, 2024
Breaking News

भागवत में सीता राम विवाह वर्णन

2017.09.04. 02 ssp newsकानपुर, जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बा स्थित रुचि गेस्ट हाउस में आज सातवें दिन कथावाचक कृष्णा आचार्य ने बताया कि जिस मनुष्य के भीतर संतोष धन होता है। वह मनुष्य जीवन में सुखी रहता है जिनको अपने संपूर्ण जीवन में राम नाम की जप करते हुए परमात्मा से जीवन रथ की डोरी जोड़े रखना चाहिए। आज उन्होंने राम सीता के साथ साथ तीनों भाइयों के विवाह संपन्न होने का वर्णन किया साथ ही गीता में भागवत कृष्ण द्वारा कही बातें बताई कि सामने वाले को देखकर हमें उसका सत्कार करना चाहिए।

Read More »

धूमधाम के साथ किया गया गणेश जी की प्रतिमा क विसर्जन

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। आज पतारा स्थित बाबा बैजनाथ धाम के सामने ग्राउंड में बीते दिनों गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई थीं जिसका आज धूमधाम से डीजे व मुस्करा के ढोल पार्टी के द्वारा कई करतब दिखये गये वही प्रतिमा को बाबा बैजनाथ धाम से उठाकर पुलिस चैकी के रास्ते तिलसडा रोड होते हुए सदर बाजार के रास्ते हाइवे होते हुए धरमपुर स्थित रिन्द नदी में प्रतिमा क विसर्जन किया गया। जुलूस में राधा कृष्ण की अदभुत झाँकी व शंकर पार्वती की अदभुत झाँकी निकली गयी। जिसमें सैकड़ो की तदाद में भक्तो के द्वारा गणपति बप्पा मौर्य अगली बरस तू जल्दी आ के नारे लगा रहे थे। वही जुलूस में रास्ते मे रूपम बर्तन भण्डार के द्वारा बूंदी क वितरण किया गया। वही डी एम एलेक्ट्रॉनिकस के सामने पतारा व्यापार मण्डल के द्वारा शर्बत क वितरण किया गया। वही पतारा बस्ती में भी शर्बत क वितरण किया गया व मा शारदा टेडर्स के द्वारा शर्बत क वितरण किया गया। जुलूस में कई लोगो के द्वारा प्रतिमा की आरती व पूजा अर्चना की गई वही गणेश महोत्सव कमेटी के द्वारा रिन्द नदी के किनारे स्थित मंदिर में भण्डार क आयोजन किया गया। वही सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए पतारा चैकी इंचार्ज योगेन्द्र सिंह सोलंकी पतारा चैकी स्टाप व घाटमपुर, भीतरगांव की पुलिस के साथ जुलूस में पैदल कस्बा भ्रमण कर रिन्द नदी में विसर्जन के दौरान लोगो को पुलिस ने नदी से करीब दो मीटर दूर रख्खा वही विसर्जन के लिए पांच लोगों को जाने दिया गया।

Read More »

तक्षशिला एकेडमी में गणेश विसर्जन संपन्न

कानपुर, जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बे के नगर पालिका रोड स्थित तक्षशिला अकैडमी में गणपति विसर्जन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिवाकांत त्रिवेदी प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य तथा समस्त तक्षशिला परिवार में पूजा-अर्चना करके भगवान से सदैव अपना आशीर्वाद समस्त क्षेत्र में बनाए रखने की प्रार्थना की। अंत में प्रबंधक शिवाकांत द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।

Read More »

मुख्य सचिव से प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने भेंट की

2017.09.04. 01 ssp newsलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। राजीव कुमार मुख्य सचिव ने आज उ0प्र0 सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) पी0सी0एस0 संवर्ग के 40 प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों से शास्त्री भवन स्थित सभाकक्ष में भंेट किया। वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित 2013, 2014 तथा 2015 बैच के कुल 40 परिवीक्षाधीन अधिकारी उ0प्र0 शासन एवं प्रबन्धक अकादमी लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में 15वां व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ््यक्रम गतिमान है, जो दिनांक 13 अक्टूबर, 2017 को पूर्ण होगा। सामान्य परिचय के उपरान्त मुख्य सचिव द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों की जिज्ञासाओं का विस्तारपूर्वक समाधान किया गया तथा जनता और जन-प्रतिनिधियों सभी के साथ विनम्रतापूर्ण व्यवहार करने एवं जनहितकारी योजनाओं का लाभ जन-सामान्य तक पहुंचाने हेतु भरसक प्रयत्न करने का आह््वान किया।
मुख्य सचिव राजीव कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि अधिकारियों को नियमों, अधिनियमों तथा शासनादेशों से भली-भाँति विज्ञ होना चाहिए तथा टीम भावना से जुनून के साथ कार्य करना चाहिए। विनम्र व्यवहार के साथ-साथ निष्पक्षता तथा व्यक्तित्व में दृृढ़ता भी होना आवश्यक है। अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कुशल मार्गदर्शन करना चाहिए किन्तु इस हेतु विषय की स्पष्ट जानकारी होना अपेक्षित है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपने उद्बोधन में जन-सामान्य की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिये।

Read More »

भाजपा ने दिया पिछडा वर्ग को सम्मान व प्रतिनिधित्व :देवेद्र

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने देश में पिछडा वर्ग को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है। भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं। यह बात भाजपा के संगठन मंत्री देवेद्र चौधरी ने होटल तुलसी पैलेस में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान कहीं।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में भाजपा की महानगर शाखा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पिछडा वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे देवेद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में वंशवाद और जातिवाद की राजनीति को समाप्त करने का कार्य किया है। वहीं अति दलित और पिछडा वर्ग के सम्मान और प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं।

Read More »

ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ जी महाराज व ब्रह्मलीन महन्त अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रीराम-कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ

2017.09.03. 06 ssp newsगोरखपुर, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ जी महाराज व ब्रह्मलीन महन्त अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर गोरखनाथ मन्दिर में आयोजित साप्ताहिक श्रीराम-कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि धर्म से सदाचार की प्रेरणा मिलती है तथा धार्मिक कथाएं हमें सदाचार की भावना से जोड़ती हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में श्रीराम-कथा के विभिन्न प्रसंगों पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर गोरखपुर में आयी बाढ़ के सम्बन्ध में गोरखपुर के व्यापारियों और समाजसेवियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के लोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में खाद्य सामग्री के पैकेट बाढ़ पीड़ितों को भेजते थे, जिससे कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज व सिद्धार्थनगर के बाढ़ पीड़ितों को दुःख की घड़ी में सहायता मिली। यह एक धर्म कार्य है, जो बाढ़ की विभीषिका के दौरान देखने को मिला।

Read More »

डॉक्टर की हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर दिया धरना

2017.09.03. 05 ssp newsकानपुर, जन सामना संवाददाता। इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने दिल्ली हुई डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा अधियुक्तो की गिरफ्तारी न किये जाने के विरोध में दिया धरना और दिवंगत डॉक्टर शाश्वत पांडे के लिए श्रद्धांजली सभा आयोजित किया। डॉ पांडे कानपुर की डॉ संजीवनी भल्ला के भाई थे जिनकी बर्बरतापूर्वक दिल्ली में हत्या उन्ही के सहपाठी डॉ सुयश गुप्ता के द्वारा विगत दिनों कर दी गयी और जो अब फरार हो चुका है। आई. डी. ए. कानपुर के संयुक्त सचिव डॉ अवधेश तिवारी ने बयान जारी कर कहा कि आई. डी. ए. कानपुर इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करता है और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया की मांग करता है। फूलबाग में आयोजित श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता डॉ राहुल तांगड़ी ने की। संचालन डा श्रवण सिंह ने किया।

Read More »

विकलांग एसोसिएशन व गुलाबी गैंग ने संयुक्त संघर्ष का लिया निर्णय

2017.09.03. 04 ssp newsकानपुर, जन सामना संवाददाता। भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के मामलों को लेकर शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क मैं विकलांग एसोसिएशन व गुलाबी गैंग की संयुक्त बैठक की बैठक में विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार व गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल, प्रोफेसर डॉ बीएन पाल की मौजूदगी में तय हुआ कि दिव्यांगजनों की योजनाओं में भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के मामलों में होने वाले आंदोलन में गुलाबी गैंग विकलांग एसोसिएशन का सहयोग करेगा। बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए वीरेंद्र कुमार में बताया दिव्यांगजनों की योजना में बड़े सर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। दिव्यांगजनों का उत्पीड़न भी बड़े पैमाने पर हो रहा है प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने पर भी नहीं मिलता है उन्होंने कहा कि गुलाबी गैंग का सहयोग मिलना हमारे लिए गर्व की बात है गुलाबी गैंग के सहयोग से हम और मजबूती से दिव्यांगजनों के हक की लड़ाई लड़ सकेंगे। गुलाबी गैंग मुखिया संपत पाल ने कहा कि हम विकलांग एसोसिएशन के साथ है उनके हर संघर्ष में गुलाबी अपना सहयोग प्रदान करेगा। संपत पाल में कहा कि समाज की सबसे कमजोर कड़ी दिव्यांगजनों को उनका हट दिलाने के लिए हर तरह का सहयोग किया जाएगा।

Read More »

गूँगा मार्च निकाल कर जताया विरोध

2017.09.03. 03 ssp newsकानपुर, जन सामना संवाददाता। सत्य बहुमत पार्टी उत्तर प्रदेश ने फूलबाग गांधी प्रतिमा जिलाधिकारी कार्यालय कचहरी मौन जलूस गूंगा मार्च निकाला जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन उमेश श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता पूनम चंद प्रदेश महासचिव डॉ अनवेश सिंह प्रदेश महासचिव रेखा पटेल सचिव अमित त्रिपाठी नागेंद्र मिश्रा दीपक तिवारी विनय त्रिपाठी सुमन यादव आदि किया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्षता करते हुए डॉ अनवेश ने कहा कि सच्चा प्रजातंत्र और बहुत उसे कहते हैं जिसमें किसी भी राजनीतिक दल को अन्य दलों की तुलना में वोट अधिक लाकर सरकार बनाने का अधिकार मिले ना कि अधिक सदस्य लेकर इलाहाबाद से आए सचिव विनय त्रिपाठी कहा कि जैसे सदस्यों का चुनाव एक ही चुनाव चिन्ह पर वोट के बहुमत से होता है। वैसे ही जिस भी दल या केवल एक चुनाव चिन्ह पर मतदाता अन्य दलों की तुलना में वोट अधिक दे वही राजनीतिक दल सरकार बनाने का अधिकारी हो।

Read More »

चाणक्य फाउडेंशन ने पौधे किये रोपित

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। चाणक्य फाउडेंशन एवं जनकल्याण समिति के द्वारा ग्राम चन्द्रवार में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चाणक्य फाउडेशन के सचिव डा. अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में ग्राम चन्द्रवाड़ में वृक्षरोपण कार्यक्रम में 40 पौधे रोपित किये गये। चाणक्य फाउडेंशन के सचिव ने बताया कि आमला,नीबू, अशोक और गुलमौहर के पौधे लगाये गये है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें प्राण वायु प्रदान करते है। जिससे हमारे शरीर में खून संचरण भी आक्सीजन के द्वारा होता है।

Read More »