Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 707)

JAN SAAMNA DESK

शहर को पॉलीथीन मुक्त बनाने में करें सहयोगः डीएम

⇒जिलाधिकारी ने बैठक में सुनी उद्योग बंधुओ एव व्यापारियों की समस्याऐं
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग व व्यापार बंधुओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने उद्योग बंधुओं की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने शहर में बिजली कटौती पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अनावश्यक बिजली कटौती नही की जाए। यदि कटौती आवश्यक हो तो उसका समय पहले से निर्धारित किया जाए।

Read More »

कुबेर महादेव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शिव पुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को राधाकृष्ण की तस्वीर की भेंट

फिरोजाबाद। कुबेर महादेव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मैनपुरी में विश्व विख्यात शिव पुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में 18 नवम्बर को शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में भी शिव पुराण कथा का बहुत ही सुंदरता के साथ आयोजन किया जायेगा।

Read More »

अज्ञात हमलावरो ने बाइक सवार युवक की गोली मार की हत्या

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव गुदाऊ के समीप बाइक सवार युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर एसपी सिटी, सीओ सिटी के अलावा पुलिस बल पहुंच गया। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव गुदाऊ निवासी लगभग 26 वर्षीय नीरज उर्फ नीरू पुत्र जगत सिंह अपने घर से बाइक द्वारा कहीं जा रहा था। उसी दौरान गांव के समीप एक दुकान के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read More »

नगर आयुक्त ने दो वार्डो का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था मिली खराब

फिरोजाबाद। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने दो वार्डो औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त को सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रीय इस्पेक्टर और सुपरवाइजरों के वेतन रोकने के निर्देश जेडएसओ को दिए। शुक्रवार सुबह सात बजे नगर आयुक्त घनश्याम मीणा अधिकारियों के संग वार्ड संख्या 63 के छपरिया क्षेत्र में पहुंचे। जहॉ उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

Read More »

महंत पीडी आचार्य सम्मान से डॉक्टर घनश्याम पांडे सम्मानित, तीन मेधावी छात्रों को दिये स्मार्टफोन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा महंत जी आचार्य स्मृति सम्मान समारोह पूर्व विधायक वरिष्ठ अधिवक्ता हुकम चंद तिवारी की अध्यक्षता में बाटी वाली कुंज लाल दरवाजा पर संपन्न हुआ। इससे पूर्व संस्थान के अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, अजय शर्मा, दिवाकर आचार्य, विधायक प्रतिनिधि सूर्यकांत शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से महंत जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि दी गई।

Read More »

अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी का ध्येय लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि सर्वाेच्च न्यायलय जल्द ही हमारे पक्ष में बैज्ञानिक सर्वे का फैसला देगा। आज श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह आदि मुकदमा की पैरवी देश के सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली में जोरो पर की जा रहीं है। सर्वाेच्च न्यायालय ने तीन सप्ताह में इलाहबाद हाईकोर्ट से केस की सभी जानकारी मांगी है।

Read More »

विद्यालय में छात्र संसद के पदाधिकारियों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, पौधरोपण भी किया

ऊंचाहार, रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर एनटीपीसी ऊंचाहार में छात्र संसद एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ऊंचाहार सिद्धार्थ चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हमेशा से ज्ञान का केंद्र रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी अवसर मिले अवश्य सीखें और पूरे मन से सीखें।

Read More »

एस. एम. सी. अध्यक्ष व समाजसेवी अरविन्द मौर्या के कार्य की बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की सराहना

महराजगंज, रायबरेली। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने स्कूल के बच्चों को बैठने के लिए निःशुल्क 90 सेट डेस्क बेंच उपलब्ध कराए हैं।
शुक्रवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राघवपुर में एसएमसी अध्यक्ष अरविन्द मौर्या के द्वारा बच्चों की बैठक व्यवस्था व विद्यालय को निपुण बनाने के लिए 90 सेट डेस्क, बेंच प्रदान की गई। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए उनके कार्य की प्रसंशा की।

Read More »

इंटक यूनियन पुर्नगठितः वरिष्ठ नेता आज्ञा शरण सिंह पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, राहुल कन्नौजिया बने महामंत्री

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की इंटक यूनियन की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें इंटक के वरिष्ठ नेता आज्ञा शरण सिंह पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा रिहंद परियोजना से स्थानांतरित होकर आए राहुल कनौजिया को इंटक यूनियन का सर्वसम्मति से महामंत्री के रूप में चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी अरुण कुमार वैश्य ने बताया कि इंटक कार्यालय में संपन्न आम सभा में उत्तर प्रदेश इंटक के अध्यक्ष अशोक सिंह को संरक्षक तथा अनिल मिश्रा, लाल बहादुर मौर्या को संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया।

Read More »

उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को किसान समझें और उसका लाभ उठाएंः दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आज जनपद रायबरेली में विभन्न विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Read More »