Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 859)

JAN SAAMNA DESK

सफाई,जल व विद्युत सप्लाई का डीएम ने लिया जायजा

⇒गन्दगी पर जताई नाराजगीः विद्युत आपूर्ति के निर्देश
हाथरस। शहर में साफ-सफाई, जलापूर्ति तथा विद्युत आपूर्ति की यथा स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने आज मधूगढ़ी, गांधीपार्क, तालाब चौराहा आदि स्थलों का निरीक्षण कर नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न होने एवं नालियों में जलभराव की स्थिति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई कर्मचारियों को लगाते हुए अभियान चलाकर साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से कराने, जगह-जगह एकत्र कूड़े के ढेरों को हटवाने एवं नालियों में जल भराव की स्थिति को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, जिससे कि कूड़ा चौराहों एवं गलियों में नहीं फैलेगा। उन्होंने सड़क के किनारे पर लगी हुई अनाधिकृत होर्डिंग को हटवाने के निर्देश दिए।

Read More »

ग्रामीणों की शिकायत पर हुई हैंडपंप रिबोरिंग की जांच

सासनी, हाथरस। ग्रामीण अंचलों में विकास कार्राे को लेकर सरकार पैसे को पानी की तरह बहा रही हैं मगर फिर भी ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। गांव अजरोई में खराब पडे हैंडपंपों की रिबोरिंग को लेकर हो रही धांधली को लेकर ग्रामीणों ने डीम श्रीमती अर्चना वर्मा से की। जिसे डीएम ने गंभीरता से लिया और टीम का गठन कर जांच के लिए गांव भेजा।
ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि जुलाई 2021 से मई 2022 तक मात्र ग्यारह माह में ग्राम प्रधान अजरोई द्वारा नियम विरूद्ध और मनमाने ढंग से हैंडपंप रिबोर व मरम्मद कार्राे के नाम पर व्य धनराशि का दुरपयोग किया गया है। क्यों कि इससे पूर्व पंचवर्षीय योजना में भी हैंडपंप रिबोर एवं मरम्मत का कार्र प्रत्येक वर्ष कराया गया था तोइतने कम समय मे अधिकतम बजट हैंडपंप रिबोर एवं मरम्मत कार्र पर खर्च किया जाना बडे ही घोटाले की तरफ इशारा करता है। क्योंकि आस-पास की अन्य ग्राम सभा जैसे बिजहारी एवं भोजगढी जो कि ग्राम सभा अजरोई के काफी बडी हैं उसमें भी इतना बजट हैंडपंप रिबोर एवं मरम्मत कार्र पर खर्च नहीं किया गया है।

Read More »

न्याय चक्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय कार्यक्रम पांच अप्रैल को

सासनी, हाथरस। न्याय चक्र फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो हमेशा मजलूमों की सहायता में तत्पर रहती है। कहीं भी किसी भी हाल में यदि कोई पीडित है तो उसे न्याय दिलाने के लिए तैयार रहती है।
यह जानकारी देते हुए न्याय चक्र फाउंडेशन राष्ट्रीय संगठन प्रमुख विष्णु मिश्रा ने बताया कि फाउण्डेशन का एक राष्ट्रीय स्तर का कार्रक्रम 5 अप्रैल दिन बुधवार को सासनी विजयगढ़ मार्ग स्थित राठी गेस्ट हाउस में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्याय चक्र फाउंडेशन का यह कार्यक्रम लोगों के लिए अन्याय के विरुद्ध और न्याय के हित में जागरूक करना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को आगे और अधिक सशक्त करना तथा शिक्षा का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करना है।

Read More »

भार्गव महिला सभा ने मनाया होली कार्यक्रम

मथुरा । भार्गव महिला सभा, मथुरा ने होली मिलन समारोह श्री गोपाल गार्डन ( आकाश वाणी के सामने ) वृन्दावन रोड पर दीपा भार्गव की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मालती भार्गव, सुशील भार्गव, नूतन भार्गव, गीता भार्गव, श्री मती विजय भार्गव द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
उसके पश्चात कुव यशिका द्वारा गणेश वंदना की सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। अनेक बहिनों ने होली नृत्य एवं सामूहिक होली के गायन से कार्यक्रम में समां बांध दिया। महिला सभा की संरक्षिका आशू भार्गव, अध्यक्षा पूनम भार्गव एवं सचिव नीतू भार्गव जी सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये धन्यवाद दिया।

Read More »

भारतीय मजदूर संघ ने समाजसेवी महिलाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ द्वारा आईवे इंटरनेशनल स्कूल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृर्ष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
गुरूवार को भारतीय मजदूर संघ ने बेसहारा गोवंशो के बेहतरीन पालन पोषण के लिए सुझाव देने एवं उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुंचाने वाली समाजसेवी रीनू यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

Read More »

फिरोजाबाद की शिवांशी और अक्षिता राज्य स्तर पर चयनित

फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र आगरा के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन एम.डी. जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत आगरा में संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा के संयोजन में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक आर पी शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा मनोज कुमार, क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ देवेन्द्र शाह, डॉ विवेक सुदर्शन, डॉ निखिल जैन, अश्वनी जैन ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। जिला समन्वयक अश्वनी जैन ने बताया कि इस मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में आगरा मण्डल के जनपद फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा एवं मैनपुरी के कक्षा 9 एवं 11 के 120 प्रतिभागियों ने 60 मॉडल एवं इंजीनियरिंग वर्ग के 06 विद्यार्थियों ने 06 मॉडल प्रस्तुत किए। जिनमें जनपद फिरोजाबाद से जनपद स्तर पर चयनित 26 विद्यार्थियों ने 14 मॉडल एवं इंजीनियरिंग वर्ग में 02 विद्यार्थियों ने 02 मॉडल प्रस्तुत किए।

Read More »

जनपद में 23 मार्च को व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का होगा जोरदार स्वागत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल टापा पेट बाजार समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा 23 मार्च को व्यापारी स्वाभिमान यात्रा फिरोजाबाद में आयेगी। जिसका हम सबको मिलकर अभूतपूर्व स्वागत करना है। रथ यात्रा का व्यापारियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Read More »

दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई संगोष्ठी

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो. विनीता गुप्ता के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बीए प्रथम वर्ष की 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें छात्राओं ने अपने-अपने विषय पर शोध प्रस्तुत किये। संगोष्ठी में उमरा ने उच्च शिक्षा, सोनम और आरती ने एनसीईआरटी, शिवानी ने नाक, शिवानी और शिवांगी ने सीबीएसई बोर्ड के बारे में जानकारी देते हुए अपने प्रपत्र प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त कुछ छात्राओं ने संविधान, माध्यमिक शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान किया।

Read More »

योग शिविर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग द्वारा नगर निगम के अटल पार्क में नियमित योग शिविर लगाया जा रहा है। जो प्रातः 6.30 से 7.30 बजे तक रहता है।
गुरूवार को शिविर के 16 में दिन आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगला चूरा योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी डॉक्टर पीएस राणा ने योगाभ्यास कराया। योग और प्राणायाम से होने वाले लाभ से लोगों को अवगत कराया। आयुर्वेदिक चिकित्सालय बुर्ज नत्थू टूंडला के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह ने लोगों से जीवन में आयुर्वेद को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हैं, यह योग शिविर सरकार की सजगता के परिचायक हैं। शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहां कि योग का अर्थ है जोड़ना।

Read More »

पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

-आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद किये बने और अधबने तमंचे
फिरोजाबाद। नवरात्रों से पहले पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां से बने और अधबने तमंचे भी पुलिस ने बरामद किये हैं।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अवैध शस्त्र व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात्रि को मुखबिर की सूचना पर थाना मटसेना पुलिस ने यमुना के बीहड़ में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। जहां पर मौजूद लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल हो गये। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम राजेन्द्र सिंह पुत्र रेवती सिंह और भगवान दास पुत्र लोटन सिंह निवासी अगरूपुरा थाना मटसेना फिरोजाबाद बताये है।

Read More »