Monday, September 30, 2024
Breaking News
Home » Newspage 38

News

पत्रकार अवनीश दीक्षित को जेल भेजने पर ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कानपुर में एक न्यूज चैनल के पत्रकार अवनीश दीक्षित को फर्जी मुकदमा लगाकर, जेल भेजे जाने की निंदा की गई। पंडित अखिलेश शर्मा ने कहा कि इस समय ब्राह्मणों को पूरे प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। कई जगह हमले भी किए गए और पुलिस द्वारा उन्ही पर मुकदमे लिखे गए, अगर ब्राह्मणों का उत्पीड़न बंद नही हुआ तो अति शीघ्र प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सौरव लहरी, चेतन दीक्षित, अंकुर शर्मा, बॉबी शर्मा, अंकित तैलंग, आशीष शर्मा, गोलू पंडित, रंजीत शर्मा, सोवित भारद्वाज, मोहित शर्मा, राहुल मिश्रा, राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Read More »

कानपुर में पत्रकार को जेल भेजने पर पत्रकारों ने किया रोष प्रकट

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद प्रेस क्लब द्वारा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें कानुपर में एक न्यूज चैनल के पत्रकार अवनीश दीक्षित को पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमें में जेल भेजने पर रोष प्रकट कर न्याय दिलाने की मांग की है।
मंगलवार को देर शाम फिरोजाबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ो मीडिया कर्मी गांधी पार्क पर एकत्रित हुए। जिसमें कानपुर में न्यूज चैनल के पत्रकार के खिलाफ पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमें में जेल भेजने पर रोष प्रकट कर, राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें पत्रकार अवनीश दीक्षित फर्जी मुकदमें में जेल भेजने की निंदा कर, न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही सरकारी अधिकारियों द्वारा पत्रकारों का उत्पीड़न किये जाने का विरोध किया गया। ऐसे अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग की है।

Read More »

मक्खनपुर स्टेशन पर सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। मक्खनपुर स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सलाहकार समिति के पदाधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही स्टेशन प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य पं. निर्मल शर्मा, हरिओम गुर्जर, आशीष यादव ने मक्खनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म दो व तीन को पक्का कराने, यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था कराने, प्लेट फार्म पर पेयजल की व्यवस्था के साथ टीनशेड डलवाने की बात कही। इसके बाद सभी लोगों ने स्टेशन प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

Read More »

डीएम को रामदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिली खामियां, नाराजगी की प्रकट

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सिरसागंज स्थित रामदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में काफी अनियमिताएं मिली। मरीजों का सीटिंग अरेंजमेंट, दवा काउंटर पर बैठने की व्यवस्था ठीक नहीं मिली, वहीं स्टॉक रजिस्टर का कंप्यूटर पर कोई ऑनलाइन डाटा फीड नहीं था, टेस्ट रिपोर्ट की हार्ड कॉपी मरीज को उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। जिस पर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए जल्द से जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामबदन राम सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेसियों ने शहरी क्षेत्र के सभी वार्डाे में वृक्षारोपण अभियान चलाया

रायबरेली। राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत अभय त्रिवेदी के संयोजन में आर.के. पुरम न्यू राना नगर में वृक्षारोपण किया गया। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव की अगुवाई में शहरी क्षेत्र के सभी वार्डाे में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे, जिस गति से पेड़ों की कटाई हो रही है, उससे दुगना गति से हमें पेड़ो को लगाना होगा, तभी हम अपने जीवन को बचा सकते है।

Read More »

आगरा किला स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा, तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा, अमित आनंद के निर्देशन में बिना टिकट और अनधिकृत यात्रा करने वालों के विरुद्ध आगरा किला स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आगरा किला स्टेशन से गुजरने वाली 12180, 19038, 14853, 09111, 03008, 01914, 09277, 14313 और 15056 गाड़ियों की जाँच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 35 यात्रियों से कुल ₹14,565/- का जुर्माना वसूला गया। अनधिकृत यात्रा करने वाले 16 यात्रियों से ₹6,015/- और गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वाले 10 यात्रियों से ₹1,200/- वसूल किए गए। इस प्रकार कुल 61 यात्रियों से ₹21,780/- का जुर्माना वसूल किया गया।
इस चेकिंग अभियान में घनश्याम मीना, मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा किला, लहरी राम मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक/सामान्य/आगरा किला, चरण सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक/आगरा किला और अन्य टिकट जांच कर्मचारी शामिल थे।

Read More »

हरियाली तीज मेला के अवसर पर छोटे बच्चें, दिव्यांगजन, बुर्जुग एवं गर्भवती महिलाएं दर्शन हेतु आने से करें परहेज

मथुरा। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर के प्रबंधक ने सभी दर्शनार्थियों को अवगत कराया है कि हरियाली तीज मेला के अवसर पर श्री बाँके बिहारी मंदिर वृन्दावन में भीड़ का अत्यधिक दबाव रहेगा, जैसा किसभी को विदित है कि इस भीषण व उमस भरी गर्मी एवं बारिश के मौसम के कारण बीमार व्यक्तियों, बुर्जगों दिव्यांगजनों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बी पी, शुगर के मरीजों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस हेतु सभी दर्शनार्थियों से अनुरोध है कि वे अपने व अपने परिवारिजनों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु हरियाली तीज मेला के अवसर पर छोटे बच्चें, दिव्यांगजन, बुर्जुग एवं गर्भवती महिलाएं इस अवसर पर दर्शन हेतु आने से परहेज करें, अत्याधिक भीड़ एवं ट्रैफिक जाम की समस्याओं से बचने हेतु मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सही स्थिति की जानकारी एवं आकलन करने के उपरांत यात्रा का कार्यक्रम बनावें।

Read More »

शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर स्थगित किया धरना

रायबरेली। शिक्षकों का एरियर निकालने व बीईओ बछरावां के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों पर सहमति बन गई है। चौथे दिन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की सहमति के बाद आरएसएम ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 1500 से अधिक शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के अवशेष देयकों का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जिले में अंतर्जनपदीय शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि, डीए, बोनस बाधित वेतन का भुगतान, एमआरसी शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान बकाया है।

Read More »

ऊंचाहार के रोजगार मेले में 125 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

रायबरेली। आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचाहार रायबरेली में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें रायबरेली की पुखराज हेल्थ केयर एवं धुत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसमें क्रमशः पुखराज हेल्थ केयर में 125 प्रशिक्षार्थी उपस्थित हुए, जिनमें 40 लोगो को चयनित किया गया। जिनको 11000 रुपये मानदेय मिलेगा। धूत ट्रांसमिशन में 56 ट्रेनीज उपस्थित हुए, जिनमें 50 लोग सफल हुए जिनको 13500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। चयनित लोगों को पवन कुमार मिश्र प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Read More »

बंगाली घाट से कंस किला तक जोड़े जाएंगे 20 घाट

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी कहे जाने वाली यमुना के घाटों का श्रृंगार करने जा रहा है। इसकी शुरुआत बंगाली घाट से कंस किला तक सभी 20 घाटों को जोड़ते हुए होगी। इसे रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा।
मथुरा में यमुना का एक विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। करोड़ों श्रद्धालु प्रति वर्ष यमुना पूजन के लिए मथुरा आते हैं। इसमें यम द्वितीया का त्योहार प्रमुख है। यमुना पूजन के लिए वर्ष भर आने वालों में गुजरातियों की संख्या सर्वाधिक है। दो दशक पहले प्रदेश सरकार ने विश्राम घाट से बंगाली घाट तक यमुना के घाटों का नवीन निर्माण किया था। अब इस प्रकिया को ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद विश्राम घाट से कंस किला तक के सभी घाटों को जोड़ने का काम करने जा रहा है। वर्तमान में विश्राम घाट से कंस किला तक पहुंचने का कोई घाटों का रास्ता नहीं है। यहां तक नाव द्वारा या फिर सड़क मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अब यमुना किनारे के इन सभी घाटों को कंस किला से विश्राम घाट तक जोड़ने का फैसला किया है। बंगाली घाट तक इनकी संख्या करीब 20 है।

Read More »