Monday, September 30, 2024
Breaking News
Home » Newspage 43

News

नई पीढ़ी को श्रीराम के जीवन दर्शन से जोड़ने की अनूठी पहल

कानपुर। अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) तथा जिला प्रशासन, कानपुर नगर के तत्वावधान में शहर के नौबस्ता हनुमन्त विहार स्थित विमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय रामायण बालरंग उत्सव के प्रथम दिन रामायण आधारित चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इसके बाद बच्चों को ख्यातिलब्ध रामलीला कलाकारों द्वारा ताड़का एवं सुबाहु वध की लीला भी दिखाई गयी। इसे नई पीढ़ी को श्रीराम के जीवन दर्शन से जोड़ने की अनूठी पहल बताया जा रहा है।

Read More »

अभविप जिले में चलायेगा सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन संघ कार्यालय पर किया गया। जिसमें जिले मेें 17500 सदस्य बनाएं जाने को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी माँ शारदे, स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर प्रांत उपाध्यक्ष तेजवंत ने परिषद का विषय सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। सत्र 2024-25 की सदस्यता अभियान के निमित्त इस बार जिले में 17500 सदस्य बनाये जाएंगे। जिसके लिए पूरे जिले में सदस्यता की योजना बनायी गयी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह ने सदस्यता अभियान के निमित्त किस तरह से हम विद्यालय में सम्पर्क करेंगे, और सदस्यता विस्तारक भी बनाये जाएंगे, वो पूरे जिले सदस्यता के समय मे नगरों में रहेंगे।

Read More »

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारें

फिरोजाबाद। सावन के प्रथम सोमवार को शिवालयों में प्रातः से ही ओम नमः शिवाय के जयकारें गुजायमान होने लगे। शहर के विभिन्न मंदिरों में शिवभक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक कर पुण्य लाभ लिया। दूर-दराज से आए कावड़ियों ने गंगा जल से भोले बाबा को जल अर्पित किया। वहीं महापौर कामिनी राठौर ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा संग शहर के मंदिरों में भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखाई दिया।
नगर में प्रातः काल से ही सावन मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में हर महादेव के जयकारों गुजायमान होने लगे।

Read More »

धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा

फिरोजाबाद। बाबा महाकाल मित्र मंडल समिति द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को बाबा महाकाल की छठवीं पालकी शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से धूमधाम के साथ निकाली गई। बाबा की पालकी में शिवभक्त उनके भजनों पर भूमते हुए चल रहे थे। शहर की राहें भगवान भोले की भक्ति के सरोबर में डूबी दिखाई दिए। शोभायात्रा मार्ग में पालकी यात्रा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
बाबा महाकाल का पालकी यात्रा का शुभारम्भ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बाबा महाकाल की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि जो कि घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा होते हुए सिद्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में मध्य प्रदेश उज्जैन नगरी के राजाधिराज बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर चल रहे थे।

Read More »

आरएसएस के पदाधिकारियों की चार दिवसीय ब्रज यात्रा हुई प्रारंभ

वृंदावन। ब्रज चौरासी कोस अंतर्वेदी परिक्रमा के अंदर आने वाले मंदिरों के विकास के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में 4 दिवसीय यात्रा पर मथुरा पहुंचा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के साथ इस दल में बांके बिहारी के दर्शन कर अपनी यात्रा शुरू की। यह दल 4 दिनों तक अलग-अलग मंदिरों में दर्शन कर वहां की स्थिति की जानकारी लेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में स्वयं सेवक और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के साथ ब्रज चौरासी कोस की यात्रा कर रहे हैं। यह दल ब्रज के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करेगा और वहां की स्थति का जायजा लेगा।

Read More »

श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तो की भीड़

हाथरस। पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार पर आज पूजा अर्चना के लिए शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हो गया। जिसके चलते शिवालयों पर भारी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवालयों पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने को भक्तो का तांता भोर से ही लग गया। भक्तों ने दूध और गंगाजल से अपने आराध्य भगवान आशुतोष का आस्था के साथ जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शहर एवं पूरे जिले भर में शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। सावन माह का आज पहला सोमवार होने पर भोर से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भारी आस्था एवं श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया। मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतार लग गई। महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। तमाम भक्त गंगा घाटों से कांवड़ भी लेकर आए और बाबा भोलेनाथ का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया।

Read More »

बैराठ फॉर्म की जमीन के सवाल को हल करे तहसील प्रशासन अन्यथा जारी रहेगा आंदोलनः भाकपा (माले)

चकिया, चन्दौली। बैराठ की भूमि पर बसे तथा खेती कर जीविका चलाने वाले गरीबों सहित चकिया जिला पंचायत सेक्टर नंबर- 3 के तमाम गांव में पुस्तों से बसे व खेती कर परिवार चलाने वाले सभी गरीबों को उक्त भूमि का प्रमाण पत्र जारी किए जाने, खाली पड़ी बैराठ की जमीन पर इलाके के गरीबों भूमिहीनों को कब्जा दिलाकर बैराठ फॉर्म के विवाद को हमेशा के लिए हल किए जाने, बैराठ फॉर्म की भूमि का फर्जी मालिक बनकर दूसरे की खेती को जबरन जोतने वालों के खिलाफ धारा 420 का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने, बैराठ की भूमि से अधिया व पटवन द्वारा इकट्ठा हुई धनराशि की वसूली की जाए, गणवा आंदोलन पर आए तत्कालीन उपजिलाधिकारी चकिया व अन्य अधिकारियों द्वारा दिए गए

Read More »

सावन के पहले सोमवार को पुरा महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बागपतः विश्व बंधु शास्त्री। उत्तर प्रदेश में बागपत के पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 8 बजे तक ही 40 हजार से अधिक श्रदालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर परिवार में सुख शांति की कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर और अंदर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।
आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि सावन के पहले सोमवार को ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ जुटी। मंदिर बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुँचना शुरू हो गया और मंदिर के बाहर लंबी लाइनें लग गई। इसके चलते श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार के बाद भगवान आशुतोष का शहद भांग, दूध, धतुरा, बिल्व पत्र चढ़ाकर जलाभिषेक कर मन्नते मांगी।

Read More »

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा संसद सत्र आज से शुरू

नई दिल्लीः कमल नैन नारंग। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा संसद सत्र आज से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले संसद के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए करते हुए पीएम मोदी ने सत्र को एक महत्वपूर्ण सत्र बताते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक सत्र होना चाहिए। कल से देश का बजट सत्र शुरू होने वाला है। मगर आज से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले पीएम मोदी ने संसद के बाहर से कई बातें कहीं। उनका कहना है कि दल की लड़ाई खत्म हो चुकी है। अब वो देश की लड़ाई लड़ेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 60 साल के बाद कोई सरकार तीसरी बार वापस आई है और तीसरी पारी के पहले बजट को पेश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ये भारत के लोकतंत्र की गौरवपूर्ण घटना है कि लगातार तीसरी बार कोई सरकार बजट पेश कर रही है।

Read More »

उ.प्र. ठेका सफाई कर्मचारी संघ का हुआ विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (रजिस्टर्ड) का विस्तार करते हुए जनपद की जिला व महानगर टीम का गठन किया गया। इसी के साथ प्रदेश कमेटी का भी गठन किया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि ने संगठन का विस्तार करते हुए उ.प्र. सफाई कर्मचारी संघ का अनुराग चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन चौहान, तरुण पाराशर को प्रदेश सचिव, अनिकेत वाल्मीकि (अन्नू) को जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, सरवन चौधरी

Read More »