Monday, September 30, 2024
Breaking News
Home » Newspage 44

News

एक वृक्ष गुरु और गौमाता के नाम

फिरोजाबाद। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर रविवार को गौशाला यमुना किनारे गौ-सेवक और गौशाला समिति के लोगों ने मिलकर गौ सेवा और गौ पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर एक वृक्ष गुरु और गौ-माता के नाम लगाए जाने का भी शुभारंभ किया गया। ‌
गौशाला प्रबंधन समिति के सचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में गुरु के साथ-साथ गौ सेवा का भी विशेष महत्व है, गाय को गौ-माता का दर्जा दिया गया है और हम लोगों का कर्तव्य है उसके संरक्षण के लिए भी पेड़ लगाए और क्षेत्र को धरती मां को हरा भरा बनाकर प्रदुषण मुक्त कराये। इस अवसर पर गौ-माता का पूजन करने के साथ ही सभी को हरा चारा, गुड़ और चना खिलाये गए।‌‌ गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया। एक वृक्ष गौ माता के नाम वृक्षारोपण अभियान वृह्द स्तर पर जारी रहेगा।

Read More »

महाराजा दक्ष प्रजापति की मनाई जन्म जयंती

फिरोजाबाद। ठारपूठा जहारवीर मंदिर पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा के बैनर तले ब्रह्मा के मानस पुत्र महाराजा दक्ष प्रजापति की जन्म जयंती मनाई गई। सबसे पहले अतिथियों द्वारा महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विश्व हिंदू महासंघ के ब्रजक्षेत्र प्रभारी शरद प्रजापति ने दक्ष प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दक्ष प्रजापति की दो पत्नियां थी।ं पहली प्रसूति और दूसरी बीडनी प्रसूति से 20 कन्याएं और 10 पुत्र थे। जो 16 वीं कन्या थी, वो माता सती थी।

Read More »

गुरु पूर्णिमा पर्व पर भक्तों ने गुरू चरणों की वंदना कर लिया आशीर्वाद

फिरोजाबाद। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर रविवार का दिन गुरु और शिष्यों के नाम रहा। सुबह से ही मंदिरों और आश्रमों में हवन पूजन शुरू हो गए। शिष्यों ने अपने आध्यात्मिक गुरुओं का तिलक एवं माल्यार्पण कर पूजन किया। इसके बाद उनकी चरण वंदना करते हुए उपहार स्वरूप अंग वस्त्र, फल, मिठाई भेंटकर आशीर्वाद लिया।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपाइयों ने गुरू पूर्णिमा पर्व संत सेवा आश्रम कोटकी पर मनाया। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा समेत अन्य भाजपाइयों ने युवा संत आचार्य सुशील शास्त्री की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अभिषेक पचौरी, उमेश कुमार, जीतू चौधरी, सुनील चौधरी, विशाल भारद्वाज, मोहित चौहान, अश्वनी तिवारी, विवेक भारद्वाज, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Read More »

संसद के मानसून सत्र से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

कमल नैन नारंगः नई दिल्ली। 22 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में बीजेपी समेत 44 पार्टियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। विपक्ष की तरफ से कांग्रेस, आप, AIMIM, YSRCP व अन्य पार्टियों ने हिस्सा लिया।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठी
बैठक के बारे में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज हुई सर्वदलीय बैठक में जदयू नेता ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है।

Read More »

जवाहर नवोदय विद्यालय चंदौली में संकुल स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन

चंदौली। जवाहर नवोदय वि‌द्यालय बैराठ, चंदौली के प्राचार्य एस के मिश्र ने बताया कि विद्यालय में संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 जुलाई से 20 जुलाई तक किया गया। इस प्रतियोगिता में संकुल के जवाहर नवोदय वि‌द्यालय कौशांबी, मिर्जापुर, भदोही, प्रतापगढ़, जौनपुर एवम चंदौली के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर 14,17 एवं 19 आयु वर्ग के 55 बालक एवम 46 बालिकाओं ने अपने पूरे मनोभाव एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। बालक वर्ग से क्षेत्रीय स्तर कबड्‌डी प्रतियोगिता (जेएनवी हरि‌द्वार) के लिए 36 को एवं बालिका वर्ग से क्षेत्रीय स्तर कबड्‌डी प्रतियोगिता (कानपुर नगर) के लिए 36 प्रतिभागियों को चयनित किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 19 जुलाई, 2024 को प्राचार्य, जेएनवी चंदौली, एस के मिश्रा ‌द्वारा किया गया।

Read More »

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रायबरेली जिले के प्रसिद्ध गंगा घाटों गोकना, गेंगासो व डलमऊ पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा के घाट पर परिवार के साथ आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और दान आदि कर पुण्य कमाया। घाट पर स्थित मंदिरों में दर्शन किया और वहां लगे मेला का आनंद लिया और खरीददारी की। गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना गंगा घाट के पुजारी वरिष्ठ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की रात से ही श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचने शुरू हो गए थे और रविवार को भोर के 4 बजे से घंटा घड़ियालों की आवाज से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भोर से ही स्नान ध्यान करना शुरू कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं से मां गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की गई।

Read More »

विधायक मनोज पांडेय ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों से पूंछी कुशल क्षेम

ऊंचाहार, रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पांडेय भी आज वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बने। वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने अपनी विधानसभा ऊंचाहार क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृक्षारोपण किया। इसके साथ सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। मरीजों में फल वितरण के साथ ही उनकी कुशल क्षेम जानी। प्रत्येक मरीज से उनके इलाज के बारे में बात की और मौजूद डॉक्टर व स्टॉफ को मरीजों व तीमारदारों से अच्छे बर्ताव का सुझाव दिया। वहीं सीएचसी में मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सक और चिकित्सा संबंधी सहयोगियों को सम्मानित किया।

Read More »

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ऊंचाहार में किया गया वृक्षारोपण

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ शुरु किया गया अभियान अब देश के कोने-कोने में शुरू हो गया है। जिला प्रशासन भी तेजी से इस अभियान को बढ़ावा दे रहा है ताकि अधिक से अधिक वृक्ष का रोपण किया जा सके।
इसी क्रम में शनिवार को रायबरेली जिले की नगर पंचायत ऊंचाहार में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। नगर पंचायत ऊंचाहार के अधिशासी अधिकारी सिकंदरदित्य सहित नगर के लोगों ने इस अभियान की सराहना की और अभियान का हिस्सा बने रहे।

Read More »

इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की प्रमुख डॉ नमिता गुप्ता ने अश्वनी जैन को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के पंच दिवसीय इन्सपायर विज्ञान कैम्प का समापन जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा में किया गया। जिसमें जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के साथ प्रथम दिवस पर एमडी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के मेधावियों ने प्रतिभाग किया गया था।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की प्रमुख डॉ नमिता गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की वैज्ञानिक सी डॉ तमन्ना अरोड़ा ने कैम्प के प्रतिभागियों एवं विभिन्न प्रतियोगिता जैसे क्विज, रेस, क्रिकेट, निबंध आदि के विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

Read More »

शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसवेंकों के अलावा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक पेड़ मॉ के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं जिला मुख्यालय पर राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
शनिवार को एस.आर.के पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार सीरौठिया के निर्देशन में शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों को सम्पूर्ण परिसर में रोपित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब का कर्तव्य है।

Read More »