Monday, September 30, 2024
Breaking News
Home » Newspage 88

News

कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस द्वारा एक दिवसीय महिला प्रशिक्षण का आयोजन

सिकंदराराऊ। ग्राम बाबस, विकास खंड हसायन में कृषि विज्ञान केंद्र, हाथरस द्वारा एक दिवसीय महिला प्रशिक्षण का अयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन केंद्र की महिला वैज्ञानिक (गृहविज्ञान विशेषज्ञ) डा. पुष्पा देवी द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण विषय मौसमी फलों में इस समय कच्चा और पका आम को संरक्षित कर प्रसंस्करण तकनीक द्वारा वर्ष भर इनकी उपलब्धता को भोजन मे सम्मिलित किया जा सकता है। साथ ही प्रसंस्करण तकनीकी द्वारा मौसमी फल और सब्जियों में प्राप्त पोषक तत्वों की पूर्ति को बेमौसम भी पूरा किया जा सकता है। ग्रामीण महिलाओं को इस तकनीकी को अपनाने के साथ लघु उद्योग में बदलने के साथ आमदनी बढ़ाने की सलाह दी गई। केन्द्र के अध्यक्ष डा. ए.के. सिंह ने केन्द्र पर हो रही गतिविधियों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। केन्द्र के फसल सुरक्षा के वैज्ञानिक डा. श्योराज सिंह ने फल एवं अब्जियो में लगने वाले कीटों और बीमारियों से बचाव के बारे में विधिवत जानकारी दी।

Read More »

दिनेश शर्मा पर लगाये गये गुंडा एक्ट के विरोध में सेवायतो ने किया विरोध

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि ईदगाह केस के मुख्य हिंदू पक्षकर कृष्ण भक्त दिनेश शर्मा पर लगाए गए गुंडा एक्ट के विरोध में बलदेव दाऊजी महाराज मंदिर के सेवायतों ने विरोध किया। मथुरा से श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के महानगर अध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेश शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद नेता पंडित जयराम शमार्, महानगर महामंत्री राहुल गौतम ने मुलाकात की। सेवायत महंत विष्णु पांडे ने कहा कि सनातनी कृष्ण भक्त जो भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि को मुक्त कराने के लिए मथुरा न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष कर रहा है। ऐसे कृष्ण भक्तों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई को सही नहीं ठहराया जा सकता। हम सभी सेवायत इसका कड़ा विरोध करते हैं पंडित चिराग पांडे मंदिर ट्रस्टी बलदेव पांडे ठेकेदार रामबाबू पांडे ने कहा कि योगी मोदी सरकार सनातनी सरकार है।

Read More »

महिलाओं को जिला स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन ने किया जागरूक

चन्दौली। जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद की महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी बढ़ाने और उनको आगामी 01 जून को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से क्षेत्र के नदेसर गांव स्थित बाँसफोड़वा बस्ती की महिलाओं को जिला स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन के द्वारा जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला स्वीप आइकॉन राकेश रौशन ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में महिलाएं मतदान करने से कतराती हैं। जिससे जिले में महिलाओं का मतदान ज्यादा नहीं हो पाता। आज महिलाओं ने हाथ उठाकर शपथ ली है कि 01 जून को खाना बाद में बनाएंगे, पहले वोट देने जाएंगे। श्री रौशन ने आगे कहा कि लोकतंत्र में महिला और पुरुष को समान अधिकार प्राप्त हैं। यह सबका एक संवैधानिक अधिकार भी है।। 05 साल में एक बार आने वाले लोकतंत्र के महापर्व मतदान के दिन 01 जून को सभी वयस्क स्त्री पुरुष मतदान जरूर करें।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार ने स्वच्छता पखवाड़े में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत अक्षत ग्रुप प्रयागराज द्वारा एनटीपीसी ऊंचाहार के सौजन्य से उमरन गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया और ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।उमरन गांव के निवासियों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया और कलाकारों की सराहना की। नाटक ने स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नुक्कड़ नाटक के बाद ग्रामीणों को 120 लीटर के बड़े कूड़ेदान का वितरण किया गया। इसके अलावा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 125 मच्छरदानियों का भी वितरण किया गया। परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने कहा, यह नुक्कड़ नाटक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक उत्कृष्ट माध्यम है।

Read More »

अमेरिकी चुनाव विशेषज्ञ ने कहा-तीसरी बार सत्ता में लौट रही है मोदी सरकार

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। अमेरिका के मशहूर राजनीतिक विशेषज्ञ इयान ब्रेमर ने एक टेलीविजन चैनल को दिए खास इंटरव्यू में कहा कि भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगभग 305 सीटें जीत सकती है। ब्रेमर ने भविष्यवाणी की कि नरेंद्र मोदी निश्चित तौर पर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आज की तारीख में राजनीतिक तौर पर भारत सबसे ज्यादा स्थिर देश है। ब्रेमर यूरेशिया ग्रुप के फाउंडर हैं और दुनियाभर के चुनावों पर काफी करीब से नजर भी रखते हैं। अमेरिकी राजनैतिक विशेषज्ञ ने स्वतंत्र और निष्पक्ष व पारदर्शी भारतीय चुनावी प्रकिया की तारीफ भी की। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी लगभग निश्चित रूप से मजबूत आर्थिक प्रदर्शन और लगातार सुधार के दम पर तीसरा कार्यकाल जीतने जा रहे हैं, जो एक बहुत ही स्थिर संदेश है।”
ब्रेमर ने कहा कि भारत आज जमीन पर बहुत ही स्थिर व्यवस्था वाला संदेश है। मुझे लगता है कि भारत अगले साल तक विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वहीं 2028 तक यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

Read More »

दस दिनों पानी की समस्या से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा

» स्टेशन रोड पर लगाया जाम, नगर निगम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी न मिलने से नाराज लोगों ने मंगलवार को स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों ने काम शुरू कराया। तब जाकर लोग शांत हुए। पूरा मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले का है। जहां पर विगत 10 दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा था। पानी न मिलने से परेशान लोगों का धैर्य जवाब दे गया और वह एकत्रित होकर स्टेशन रोड पर आ गए। जहां उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नई पाइप लाइन डाली जा रही हैं, जिसके चलते विगत 10 दिन से उनके मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस

फिरोजाबाद। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सर्वप्रथम कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज मेें गांव को सशक्त बनाने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा देने का बड़ा फैसला लिया। नवोदय विद्यालय की स्थापना कराई। जिसके तहत आज देश के लगभग हर जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित है। मिजो शांति समझौता 30 जून 1986 को संपन्न, यह समझौता देश की अखंडता और अनेकता में एकता के सिद्धांत का एक स्वर्णिम अध्याय है। यह दुनिया के उन बड़े उदाहरणों में से एक है जो किसी सशस्त्र विद्रोह को कागज, कलम से सफलतापूर्वक हल करने की मिसाल पेश करता है।

Read More »

एसएसपी ने थाना उत्तर का किया औचक निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

» विवेचना में लापरवाही करने वाले उ.नि. ओंकार सिंह को किया लाइन हाजिर
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को थाना उत्तर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर एवं सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आईजीआरएस, यूपी कॉप एवं महिला अपराधों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। वहीं थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती वाहनों का समयबद्ध निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने विवेचना में लापरवाही करने वाले उ.नि. ओंकार सिंह को लाइन हाजिर किया है।

Read More »

बागपत में शातिर चोर गिरोह के पांच सदस्य सामान के साथ गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पुलिस एवं सर्विलांस सैल की संयुक्त टीम ने ट्यूवबेल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ट्यूवबेलों से चोरी किया गया काफी मात्रा में सामान व चोरी के काम में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च को थाना सिंघावली अहीर पर वादी बिजेन्द्र सिंह पुत्र भूले सिंह निवासी ग्राम कमाला ने सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों ने कमाला गांव के जंगलों से 10-11 ट्यूवबेलों से केबल व स्टार्टर का सामान आदि चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में तहरीर के आधार पर थाना सिंघावली अहीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके कुछ दिन बाद दिनांक 01 अप्रैल को वादी धर्मपाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम कमाला ने सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम कमाला के जंगल से ट्यूवबेलों के स्टार्टर की पत्ती, कट आउट व समरसैबिल की केबिल चोरी कर ली गयी है। इस संबंध में भी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Read More »

मौसम की गर्मी के साथ-साथ दिल्ली का सियासी पारा भी हाई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत झोंकी। इस दौरान दोनो पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिल्ली में चुनाव प्रचार किया और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- यहां की जनता एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को सभी सीटों पर विजयी बनाने जा रही है। देश में कोई “टॉप टू बॉटम” भ्रष्टाचार में लिप्त है तो वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी है।

Read More »