“लव पर स्क्वायर फुट” के बाद अलंकृता अब अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ
मुंबई, जन सामना ब्यूरो। अत्यंत सुन्दर और सौम्य अलंकृता सहाय विपुल शाह की आगामी फिल्म ’नमस्ते इंग्लैंड’ में चमकने के लिए तैयार है। इस फिल्म में वे अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखेंगी। आज फिल्म ट्रेलर लॉन्च होने के साथ ही इस साल अलंकृता की दो फिल्में रिलीज हो जाऐगी। इस फिल्म में अलंकृता की भूमिका कहानी में एक महत्वपूर्ण ट्विस्ट लाती है।
अलंकृता ने कहा, मैं आज ट्रेलर लांच को लेकर वाकई बहुत उत्साहित हूं। परिणीति और अर्जुन के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है। हमने सेट पर धूम मचा दी थी। मुझे यकीन है कि लोग फिल्म को काफी पसन्द करेंगे।
फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए अलंकृता कहती हैं, मैं फिल्म में ’अलीशा’ नाम का चरित्र निभा रही हूं, जो लंदन से आने वाली एक पंजाबी लड़की है।
Read More »
Jansaamna
नई दिल्ली, जगदीश मीणा। इंडिया हेबिटेट सैंटर, लोधी रोड में कल शाम नवांकुर साहित्य सभा का षष्टम काव्यांकुर काव्य-संध्या एवं साझा संकलन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया समंच पर आसीन अतिथियों में बालस्वरूप राही, महेश चन्द्र शर्मा, दीक्षित दनकौरी, डा. बी एल गौड़, डा. देवेन्द्र प्रधान एवं राम अवतार बैरवा रहे। विशेष अतिथियों में विनय शील, सरोज शर्मा, कमलेश कौशिक व संध्या प्रहलाद रहीं ’नवान्कुर साहित्य सभा’ के अध्यक्ष, अशोक कश्यप, महासचिव, काली शंकर सौम्य एवं कोषाध्यक्ष इमरान अँसारी ने आये मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को चेकिंग के दौरान एक अवैध अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक मिला। आबकारी विभाग व इटावा पुलिस की संयुक्त चेकिंग चल रही थी तभी कचैरा रोड पर नगला बाबा चैराहे पर 1 ट्रक तेज रफ्तार से निकला, पुलिस को देख ट्रक ड्राइवर ने ट्रक की रफ्तार ओर बढ़ा दी। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाया व पूछताछ की। पूछताछ करने पर ड्राइवर घबराने लगा। तभी ट्रक पर ढकी त्रिपाल को हटवाया गया मामला कुछ और ही निकला। पूरा ट्रक अंग्रेजी शराब की पेटियों से चकाचक भरा था। शराब की बिल्टी व कागज मांगने पर ड्राइवर कुछ न दे सका। जांच में पता लगा कि पूरा का पूरा ट्रक अवैध शराब से भरा हुआ है। उसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारी व पुलिस ट्रक को थाने सिविल लाइन ले आये तथा ट्रक को अनलोड करवाया। ट्रक में से 802 पेटी अवैध शराब बरामद हुई जो कि लगभग 60 लाख की है। पुलिस व आबकारी विभाग उक्त मामले की जांच में जुट गया है।
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। रविवार को दोपहर दो बजे से अग्रवाल धर्मशाला में बेबी फेंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया। जिसमें सक्षम गोयल ने अपनी बेहतर परर्फोमेंस से सभी प्रतिभागियों को पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी 13 अक्टूबर को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाएंगे।
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। औषधि को भोजन नहीं, भोजन को बनाएं औषधि। सरकार की खुले में शौच मुक्ति मुहिम पर कड़े प्रहार किए। छात्र-छात्राओं से कहा कि अंग्रेजी पढ़ें, लेकिन अंग्रेजियत को त्याग दें। पाश्चात्य सभ्यता संस्कृति हमारे देश के युवक-युवतियों को बर्बाद करने में लगी है। जिंक फूड के बारे में बताते हुए उन्होंने बच्चों से जिंक फूड न खाने का आह्वान किया।
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सरकार ने महिलाओं की किचिन की दुनिया में उजाला भरने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की। इस योेजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना शुरू की गई। हाल ही में सरकार ने आयुष्मान योजना शुरू की है जो बीमार लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। सरकार की कई ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। हम विकास के रास्ते पर चल रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में विकास ही मुद्दा रहेगा। यह कहना है कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का।