कानपुर, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से आज प्रातः 7.00 बजे गंगा बैराज से चिड़ियाघर तक रैली का आयोजन किया गया। रैली आयोजन में महापौर कानपुर द्वारा झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया। रैली में महापौर कानपुर के अतिरिक्त अरविन्द कुमार यादव, आई0एफ0एस0, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कानपुर, सन्तोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त, कानपुर गंगा विचार मंच के सदस्य अनिल सिंह उर्फ बाबा एवं उमेश निगम, गायत्री परिवार के सदस्य, गणमान्य नागरिक तथा पी0एस0आई0टी0 के छात्र तथा आर0बी0आर0डी0 इण्टर कालेज नबाबगंज की छात्रायें, गंगा जल संरक्षण एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान का संकल्प लेकर राष्ट्रीय स्वच्द गंगा मिशन, स्वच्छता ही सेवा है, अविरल गंगा, निर्मल गंगा, वनों की रक्षा करे, वनमित्र बने, वृक्ष लगाओं पर्यावरण बचाओ, तीरथ हज कर वापस आओं भोज के बदले वृक्ष लगाओं आदि तख्ती पर लिखे स्लोगन को हाथ में लेकर प्रफुल्लित मन से रैली में शामिल हुए। रैली में सम्मिलित पी0एस0आई0टी0 के छात्रों द्वारा गंगा की सफाई भी गंगा की पूजा है, आइये गंगा को स्वच्छ बनाने के इस अभियान से जुड़े सम्बन्धी बैनर लेकर छात्र छात्राओं द्वारा निरमल गंगा, अविरल गंगा के नारे लगाते हुए रैली में चल रहे थे। रैली में सम्मिलित बच्चे एवं गणमान्य नागरिको द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत अविरल गंगा, निर्मल गंगा के संकल्प को देखते हुए रैली मार्ग के आस-पास जनमानस द्वारा भी इस रैली में प्रफुल्लित मन से शामिल होकर निर्मल गंगा, अविरल गंगा के नारे लगाते हुए रैली समापन स्थल तक आये। रैली का समापन कानपुर प्राणि उद्यान कानपुर में किया गया।
Read More »
Jansaamna
हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। कस्बा में चोरों का आतंक बदस्तूर जारी है। पुलिस चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चारों ने बीती रात कई जगह चोरों ने धाबा बोलकर मकान और दुकानों को निशाना बनाकर उनसे लाखों रूपये का माल पार कर दिया। पीडितों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। शनिवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए सूरज वाष्र्णेय पुत्र जय नारायण वाष्र्णेय मोहल्ला बारहसैनी ने कहा है कि उसकी दुकान पथवारी मंदिर के निकट गुप्ता ऐंजेंसी के नाम से है। जहां चोरों ने शुक्रवार की देर रात सीसीटीवी कैमरा के तार काट दिए, फिर किबाड तोडकर उसमें प्रवेश कर गये। दुकान के भीतर से पांच हजार की खेरीज, एलईडी, चांदी के सिक्के, जरूरी कागजात तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। उसके बाद चोरों ने जूही ऐजेंसी ब्राह्मणपुरी गोमती गेस्ट हाऊस को अपना निशाना बनाकर उसके गोदाम के ताले तोडे मगर जगार होने के कारण चोर भाग गये। इसके बाद चोरों ने पथवारी मंदिर में प्रवेश किया और वहां रखे डेक आदि को चोरी कर लिया मगर चोरी के सामान को मंदिर के बाहर ही छोडकर भाग गये। बता दें कि पूर्व में भी चोरों ने नलकूप से केबिल समरसिवल एवं एक अन्य दुकान की चोरी की थी। जिसे लेकर आज तक पुलिस किसी चोर को नहीं पकड सकी है। फिलहाल पीडितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
जिला व शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ने किया भ्रमण