रायबरेली। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड में चार माह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत संचालित किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, रायबरेली में होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
Read More »गंगा में डाली गई एक लाख मत्स्य अंगुलिकाएं, स्वच्छता और संरक्षण की दिलाई शपथ
रायबरेली। गंगा नदी की मत्स्य संपदा और जलीय पारिस्थितिकी को मजबूत करने के उद्देश्य से डलमऊ के रानी शिवाला घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गंगा नदी में भारतीय मेजर कार्प की एक लाख मत्स्य अंगुलिकाएं डाली गईं। इसके साथ ही लोगों को नदी की स्वच्छता और जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रिवर रैंचिंग का उद्देश्य गंगा में मत्स्य संपदा को बढ़ावा देना और जलीय पारिस्थितिकी को मजबूत करना है। इससे मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ मछुआरा समुदाय के लिए आय और आजीविका के अवसर बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
बाल सेवा योजना की अगली किस्त के लिए आधार से बैंक खाता लिंक कराना जरूरी
रायबरेली। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों को अब योजना की आगामी किस्त आधार आधारित डीबीटी के जरिए उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे आधार से लिंक कराना होगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने अभिभावकों से कहा है कि बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के साथ एनपीसीआई और डीबीटी की प्रक्रिया भी पूरी कर लें। उन्होंने यह प्रक्रिया अगले दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने की अपील की है। विभाग के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं होने की स्थिति में आगामी किस्त प्राप्त करने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए योजना के सभी लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों से समय सीमा के भीतर बैंक खाते से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है।
Read More »
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ब्रजजोन प्रभारी का हुआ जोरदार स्वागत
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के ब्रजजोन प्रभारी कुणाल चौधरी के प्रथम बार टूंडला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्रजजोन प्रभारी कुणाल चौधरी को साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कुणाल चौधरी ने कहा कि टूंडला में प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा जिस आत्मीयता एवं उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया, उसके लिए वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं को मिला लाभ
फिरोजाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर विधायक मनीष असीजा के निर्देशन में छोटेलाल इंटर कॉलेज में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में 39 प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, 65 आयुष्मान कार्ड (70 वर्ष), 44 जिला उद्योग केंद्र आवेदन, 50 राशन कार्ड, 121 नए लेबर कार्ड एवं संबंधित कार्य, 35 विधवा पेंशन, 27 वृद्धा पेंशन, 11 दिव्यांग विभाग, 2 राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, 5 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 5 नए वोटर कार्ड, 5 ईश्रम कार्ड, 111 आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के आवेदन हुए। शिविर में कुल 520 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, सहायक नगर आयुक्त निहाल सिंह, तहसीलदार सदर सुशील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामबदन राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी केशरी नंदन, समाज कल्याण अधिकारी राजमती सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी अदिति सक्सेना, सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार, नगर निगम से जूनियर इंजीनियर अभिषेक, गोविंद, अजीत, लेखपाल उमेश राठौर, प्रबल प्रताप सिंह, संजय बघेल, गौरव शाक्य, एलडीएम रमन कांत,
संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ
फिरोजाबाद। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार वाहनों एवं छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें जनसहभागिता एवं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में 01 से 31 अक्टूबर, तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर, तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा।
सिरसा नदी पुनरुद्धार परियोजना को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड
-सीडीओ ने सम्मान पत्र जिलाधिकारी को किया समर्पित
फिरोजाबाद। जल संरक्षण और नदी पुनरुद्धार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऐतिहासिक सिरसा नदी के कायाकल्प और पुनरुद्धार के लिए जिले को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। जिला मुख्यालय लौटने पर मुख्य विकास अधिकारी ने यह सम्मान जिलाधिकारी को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा सिरसा नदी पुनरुद्धार परियोजना को धरातल पर उतारने वाले सभी खंड विकास अधिकारियों, तकनीकी टीमों, पंचायत सचिवों और परियोजना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हत्या, लूट के आरोपित तीन बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
-तीनों पहले से हत्या-लूट के मामले में जेल में निरुद्ध
फिरोजाबाद। हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंग लीडर समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मक्खनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय से रिमांड की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपित वर्तमान में जिला कारागार फिरोजाबाद में निरुद्ध हैं।
एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में संगठित अपराध और अपराध से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गैंग लीडर आकाश उर्फ हनुमान पुत्र धर्मेंद्र उर्फ पप्पू निवासी सदर बाजार, मक्खनपुर के अलावा लक्की कुमार पुत्र संजय निवासी नगला रामबल, ट्रांस यमुना, आगरा और मोहित उर्फ रजत पुत्र उपनेश निवासी इटावा, हाल निवासी कहरई, आगरा के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 270/2026 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
शातिर अपराधी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई
कानपुर। पुलिस ने शातिर अपराधी राजेश यादव पुत्र स्व. लालता प्रसाद, निवासी ग्राम सुक्खा निवादा हरनू, थाना शिवराजपुर, कमिश्नरेट कानपुर नगर के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय/अपराध के न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्त को कानपुर नगर की सीमा से बाहर थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात क्षेत्र में छोड़ा।
पुलिस ने उसे जिला बदर की शर्तों से अवगत कराते हुए कड़ी हिदायत दी कि निर्धारित अवधि के दौरान वह कानपुर नगर की सीमा में प्रवेश न करे।
स्लोगन प्रतियोगिता में उमा रही प्रथम
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा शास्त्र विभाग की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की 25 छात्राओं ने प्रतिभा किया।
प्राचार्य प्रो. रेनू वर्मा ने मार्गदर्शन में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें एमए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा उमा प्रथम, द्वितीय कुमकुम और तृतीय स्थान प्रिया ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार अर्पि सागर ने प्राप्त किया। शिक्षा शास्त्र विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर विनीता गुप्ता ने कहा कि जब तक हम अपने आसपास सफाई नहीं करेंगे, तब तक हमारा मन और तन और हमारा वतन स्वस्थ नहीं हो सकता।
Jansaamna