Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जीर्णोद्धार होने के बाद जनपद अपनी अलग पहचान बनाएगाः जयवीर सिंह

जीर्णोद्धार होने के बाद जनपद अपनी अलग पहचान बनाएगाः जयवीर सिंह

फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने जनपद को पर्यटन का हब बनाने के उद्देश्य से दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजनाओं में 6.45 करोड़ रू खर्च होगें। सिरसगंज में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण के लिए 4.38 करोड़, उमरी में जदुद्वारा स्थल 2.7 करोड़ रू खर्च होगें।
परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम जनपद में पुरानी धरोहरों को संजोये, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ इन धरोहरों से परिचित हो सके। जनपद में 31 परियोजनाएँ स्वीकृत की गई है। जिससे जिला अपनी अलग पहचान बनाएगा। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह, पूर्व चेयरमैन राम प्रकाश अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।