➤ 14 सितंबर से रोजाना शाम सात बजे होगा प्रसारण
मुंबई। बी.आर. चोपड़ा की प्रतिष्ठित टेलीविजन प्रस्तुति ‘महाभारत’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने जा रही है। शेमारू टीवी पर इस कालजयी धारावाहिक का प्रसारण 14 सितंबर से प्रतिदिन शाम सात बजे किया जाएगा। इसके जरिए पुरानी पीढ़ी को अपनी यादों से जुड़ने का मौका मिलेगा, वहीं नई पीढ़ी भी इस लोकप्रिय पौराणिक गाथा और इसके यादगार किरदारों से परिचित हो सकेगी। ‘महाभारत’ भारतीय टेलीविजन के उन धारावाहिकों में शामिल है, जिसने लंबे समय तक दर्शकों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाए रखी। परिवारों का एक साथ बैठकर इस महागाथा को देखना और इसके किरदारों व रिश्तों पर चर्चा करना उस दौर की साझा सांस्कृतिक स्मृति का हिस्सा बन गया था।
Jansaamna
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ेस लिमिटेड के फ्री-टू-एयर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां राधा (सिमरन कौर) और शनाया (वैदेही नायर) पहली बार अनजाने में एक-दूसरे के सामने आएंगी। लेकिन राधा को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि शनाया का उसके पति गिरधर (अक्षय म्हात्रे) से बेहद खास रिश्ता है। दोनों की यह अनजाने में हुई मुलाकात धीरे-धीरे ऐसा मोड़ ले लेगी, जिसका असर आगे की कहानी पर देखने को मिलेगा। दरअसल, शनाया खरीदारी करने जाती है और बिलिंग काउंटर पर उसे पता चलता है कि गिरधर का कार्ड अपनी लिमिट पार कर चुका है। इसी बीच राधा भी उसी स्टोर में पहुंच जाती है। खरीदारी के दौरान शनाया का कार्ड गलती से गिर जाता है, जिसे राधा और गिरधर का बेटा कियान उठा लेता है। कियान देखते ही अपने पिता का कार्ड पहचान लेता है। लेकिन शनाया कियान पर ही कार्ड चुराने का आरोप लगा देती है और देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है।
फिल्म निर्माता सुभाष घई एक बार फिर संगीत जगत की प्रमुख कंपनी टिप्स म्यूजिक के साथ सहयोग करते नजर आ रहे हैं। इस बार यह साझेदारी उनकी आगामी मराठी फिल्म अमायरा के लिए हुई है। टिप्स म्यूजिक ने फिल्म के संपूर्ण संगीत एल्बम के अधिकार खरीद लिए हैं।
नरेंद्र मोदी पालिटिकल कम्युनिकेशन की कला में हैं माहिर
मुंबई। कुछ साल पहले, जब इला अरुण को थिएटर विशेषज्ञ और लाइटिंग डिजाइनर निसार अल्लाना ने हेनरिक इब्सेन के नाटक को रूपांतरित करने के लिए आमंत्रित किया, तो इला ने इस नॉर्वेजियन नाटककार की कहानियों में खुद को डुबो दिया। इला को उनकी रचनाएं इतनी प्रासंगिक लगीं कि वे उन्हें भारतीय संदर्भ में पुनः कल्पित करने लगीं। 2016 में पहली बार उनके द्वारा इब्सेन के लिखे गए नाटक ‘घोस्ट्स’ का रूपांतरण ‘पीछा करती परछाइयाँ’ मंच पर प्रदर्शित किया गया और अब इसका टेलीप्ले संस्करण ज़ी थियेटर के माध्यम से छोटे पर्दे पर उपलब्ध होगा। इस नाटक का निर्देशन अभिनेता और निर्देशक के के रैना ने किया है और भारत भर में पचास से अधिक सफल प्रस्तुतियों के बाद, इसका प्रीमियर 25 अगस्त को टाटा प्ले पर होगा।
मुंबई। लखविंदर वडाली टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार अपने नवीनतम ट्रैक, ‘छाप तिलक’ में एक बेहतरीन प्रस्तुति के साथ लौट आए हैं। यह ट्रैक 23 अगस्त को लॉन्च के लिए तैयार, पारंपरिक गीतों और आर बी के भावपूर्ण संगीत से समृद्ध यह कालजयी रचना, एक कहानी बुनती है, पहली नज़र के प्यार का जादू…. गाने के वीडियो में अंतरा बनर्जी और अली खान की जोशीली ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस एक बार फिर दिखाई देगी। दिवंगत श्रुति वोहरा द्वारा निर्देशित, ‘छाप तिलक’ केवल गीत से परे, एक काव्यात्मक यात्रा है, जो भावनाओं की पवित्रता में उतरती है, और लखविंदर वडाली की गहरी आवाज़ के माध्यम से गूंजती है।
दुनियाभर के 40 से अधिक फ़िल्म फ़ेस्टिवल में सराहे जाने के बाद गौरव मदान की दिल को छू लेने वाली फ़ीचर फ़िल्म ‘बारह X बारह’ देशभर के सिनेमाघरों में 24 मई को रिलीज़ के लिए तैयार है। यह गौरव मदान की डेब्यू फ़िल्म है जिसे ना सिर्फ़ 16 एमएम में शूट किया गया है बल्कि वाराणसी की पृष्ठभूमि पर कुछ ऐसे दुर्लभ दृश्यों को दर्शाया गया है, जिसमें मृतकों की तस्वीरें ख़ींचने वाले शहर के एकमात्र जीवित फ़ोटोग्राफ़र के ज़रिए शहर का एक अलग अंदाज देखने को मिलता है। गौरव मदान ने इस मौके पर कहा कि वाराणसी की यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात मृतकों की तस्वीर खींचने वाले एकमात्र जीवित फ़ोटोग्राफ़र से हुई थी और उन्हें फ़ौरन इस बात का एहसास हो गया था कि इस विषय पर फ़िल्म बनाने की अकूत संभावनाएं मौजूद हैं। ग़ौरतलब है कि इस फ़िल्म को तमाम फ़ेस्टिवल में एक बेहद शानदार, दृश्यात्मक रूप से बेहद दिलचस्प ठहराया गया है और ‘आधुनिकता से परंपरा के संघर्ष’ को बड़ी बारीक़ी से दिखाने के लिए इस फ़िल्म को ख़ूब सराहना हुई है। ‘बारह X बारह’ का भारत में प्रीमियर आईएफएफके, केरल में हुआ था और इसका अन्तरराष्ट्रीय प्रीमियर शंघाई इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में किया गया था।
बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में हाल ही में अपने काले जादू का तड़का लगा चुकी अजय देवगन की ‘शैतान’ फिल्म गुजराती फिल्म ‘वश’ का हिंदी रीमेक है।
खागा, फतेहपुरः राम कृष्ण अग्रवाल। गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन बीती शाम मंगलवार को हो गया है। नौ दिवसीय इस समारोह का आयोजन बम्बोलिम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ, जिसमें माटी के लाल पंकज देवा ने जिले का परचम फहराया।