गंगा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जनपद, मेडिकल कॉलेज में लगेगी बाबा कीनाराम की मूर्ति
चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित की योजनाएं तय समय पर पूरी हों और जनपद के विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। मुख्यमंत्री ने बैठक से पूर्व ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जनता से इस अभियान में भाग लेने और हरित उत्तर प्रदेश बनाने की अपील की।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली। बाढ़ की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने तहसील डलमऊ के पूरे गौतमन गांव में स्थापित बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावित प्रभावित क्षेत्रों के लिए बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां जरूरतमंदों को भोजन, आश्रय और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। एडीएम ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित कर लिए गए हैं।
⇒
फिरोजाबाद। किसानों को समय पर और संतुलित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में जनपद में अधिकारियों की टीम ने 167 समितियों एवं निजी बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा, सभी उपजिलाधिकारी, और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की टीम ने खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि खाद की नियमित रूप से बिक्री हो रही है और कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं है। किसानों को उनकी जोत, बही और फसल की प्रकृति के अनुसार उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। अधिकतर बिक्री केंद्रों पर फसलों के लिए संस्तुत मात्रा के बैनर भी लगे हुए मिले। जिन समितियों के सचिवों पर दो समितियों का चार्ज है, वहां रोस्टर बनाकर खाद वितरण किया जा रहा है।
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बिछिया मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से परेशान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। यह मार्ग निर्माणाधीन जेल के पास से होकर गुजरता है और वर्तमान में काफी जर्जर स्थिति में है। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रतिदिन इसी कीचड़ भरी सड़क से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे राहगीरों के फिसलकर गिरने और चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने प्रशासन से मांग की कि इस मार्ग पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए और सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए।
फिरोजाबाद। दिगम्बर जैन युवा संघर्ष समिति की बैठक में दशलक्षण पर्व, अनन्त चतुर्दशी एवं क्षमावाणी पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत रमेश चंद्र जैन ने मंगलाचरण से की। इसके बाद भगवान महावीर के चित्र का अनावरण मुख्य वक्ता अनूप चंद्र जैन एडवोकेट, अनुज जैन (तुलसी बिहार) तथा संजीव कांत जैन संजू ने किया। दीप प्रज्वलन कुलदीप मित्तल जैन एडवोकेट, प्रदीप जैन पीपी, विजय जैन एडवोकेट, संदीप जैन पिंकी, मनीष जैन किड्स और मुकेश जैन रेमजा द्वारा किया गया। महामंत्री कुलदीप जैन ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष दशलक्षण पर्व 28 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगा और 7 सितंबर को रत्नत्रय पर्व मनाया जाएगा। वहीं क्षमावाणी पर्व 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि नगर के सभी जैन मंदिरों में साफ-सफाई, लाइटिंग, जल निकासी, सुरक्षा, रंगोली सजावट और बिजली व्यवस्था हेतु नगर निगम, जलकल विभाग, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों को ज्ञापन भेजा जाएगा।
फिरोजाबाद। हनुमानगंज बाजार समिति के तत्वावधान में एक विशाल व्यापारी संगोष्ठी एवं व्यापारी सम्मान समारोह स्व. बालकृष्ण गुप्ता की कोठी, हनुमानगंज में आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित करते हुए मंच के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल से अपराध में स्वाभाविक रूप से कमी आती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यापारी अपने मन की बात खुलकर कह सकते हैं और प्रशासन का कर्तव्य है कि वह समस्याओं का समाधान करे।
फिरोजाबाद। विभव नगर स्थित प्ले विथ मैथ कोचिंग सेंटर में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में संघर्ष से सफलता तक विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है ताकि वे अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानकर उनका सही उपयोग कर सकें। यदि ऐसा हो, तो युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन सकते हैं। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने कहा कि अपरिपक्वता और अनुभव की कमी के कारण अधिकांश युवा विभिन्न प्रकार की विकृतियों के शिकार हो जाते हैं।
हाथरस। एमएलडीवी इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा रेशु गौड़ का चयन प्रतिष्ठित संस्थान एम्स ऋषिकेश में कैंसर शोध परियोजना के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया। रेशु ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई एमएलडीवी इंटर कॉलेज से की थी और 2016 में विद्यालय से उत्तीर्ण हुई थीं। वर्तमान में वे पुणे स्थित एक विज्ञान संस्थान में कैंसर पर शोध कर रही हैं। उनके उत्कृष्ट शोध कार्य को देखते हुए अब उन्हें एम्स ऋषिकेश में चयनित किया गया है। विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या डॉ. सरिता गोयल, उप प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष गौतम सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने माला पहनाकर रेशु का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ने रेशु की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी विद्यालय की गरिमा को बढ़ाते हैं और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।