रोजगार हमारी ज़रूरतों के लिए आवश्यक है, लेकिन कला और मनोरंजन मानसिक शांति और प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं। घिब्ली स्टाइल इमेजरी और एआई टूल्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिससे मौलिकता पर सवाल उठ रहे हैं। पहले जहां कलाकारों को महीनों मेहनत करनी पड़ती थी, अब एआई कुछ सेकंड में वैसा ही आर्ट तैयार कर देता है, जिससे असली कलाकारों को चुनौती मिल रही है।
अगर हम हकीकत की दुनिया में देखें, तो रोज़गार ज़रूरी है। बिना नौकरी या व्यवसाय के, सिर्फ घिब्ली की खूबसूरत दुनिया में खोकर पेट नहीं भरा जा सकता। लेकिन मानसिक शांति और प्रेरणा के लिए कला भी आवश्यक है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर घिब्ली स्टाइल की इमेज और वीडियो एक ट्रेंड बन चुके हैं। लोग पिनटेरेस्ट, इंस्टाग्राम और टिकटोक पर इसे देखकर टाइम पास कर रहे हैं, कुछ इसे खुद ट्राई कर रहे हैं, और एआई टूल्स की मदद से घिब्ली-स्टाइल की इमेज बना रहे हैं।
दिल्ली दंगा 2020: दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश
राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे मामले में दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने यमुना विहार निवासी मोहम्मद इलियास द्वारा दायर याचिका के जवाब में दिया। ताजा फैसले के बाद कपिल मिश्रा को इस्तीफा देना पड़ सकता है।
अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा पेश की गई सामग्री से यह स्पष्ट होता है कि मिश्रा संबंधित क्षेत्र में मौजूद थे और ‘सभी चीजें इस बात की पुष्टि कर रही थीं।’
समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक कृषक सदस्यों को लाभान्वित करें: मंयकेश्वर शरण सिंह
रायबरेली। जिला सहकारी बैंक लि. रायबरेली के मुख्यालय स्थित सभागार में 01 अप्रैल 2025 को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार, मंयकेश्वर शरण सिंह ने किसानों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की। यह कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें तहसील तिलोई, जनपद अमेठी के बैंक से सम्बद्ध बी-पैक्स के माध्यम से कृषकों को मिल रही सुविधाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मंयकेश्वर शरण सिंह ने समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक कृषक सदस्यों को लाभान्वित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को केसीसी (कृषक क्रेडिट कार्ड) ऋण, खाद, बीज और अन्य उर्वरक की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनका उपयोग किसानों की समृद्धि के लिए किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल
फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक संघ की सीनियर पुरुष व महिला वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम श्यामवीर दद्दा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी में आयोजित किये गये। प्रतियोगिता के आधार पर जिला टीम का चयन 10 व 11 अप्रैल को बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव श्यामवीर ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में अनुपम, रोहित, 200 मीटर दौड़ में रोहित कुमार, 400 मीटर दौड़ में मंदीप कुमार, 800 मीटर दौड़ अंकित, 1500 मीटर दौड़ में अंकित कुमार, डिस्कस थ्रो में अभिनव गुर्जर, 5 किलोमीटर दौड़ आलोक, अभिषेक, 10 किलोमीटर
श्री खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा सामूहिक गणगौर विसर्जन का आयोजन
मथुरा। श्री खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा आज गणगौर के अवसर पर सामूहिक गणगौर विसर्जन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने अपने घरों में गणगौर की पूजा की और शाम को गणगौर को पानी पिलाकर, अपनी-अपनी गणगौर लेकर ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर गली मेघा में एकत्र हुईं।
वहां से गाजे-बाजे के साथ नृत्य और गायन करते हुए महिलाएं स्वामी घाट पहुंचीं, जहां सभी ने पहले गणगौर का विसर्जन किया और फिर चटपटी चाट का आनंद लिया।
कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती राज खंडेलवाल ने इस अवसर पर बताया कि हमारी संस्कृति में गणगौर पूजन का विशेष महत्व है, जिसे कुंवारी बच्चियां और विवाहित महिलाएं दोनों मिलकर करती हैं। उन्होंने गणगौर पूजन विधि के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला।
स्कूल चलो अभियान-2025 एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का शुभारंभ
चंदौली। ‘स्कूल चलो अभियान-2025’ के तहत चकिया विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय चकिया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक चकिया कैलाश आचार्य एवं जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस मौके पर 1 से 5 तक के एक दर्जन बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की और अतिथियों का स्वागत गीत-संगीत के माध्यम से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता और सबके लिए शिक्षा सुलभ बनाने की नीति को सराहा, जिससे परिषदीय विद्यालयों की दिशा में सकारात्मक बदलाव आया है।
रायबरेली में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ
रायबरेली। जनपद रायबरेली में आज 01 से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान और 01 से 15 अप्रैल तक चलने वाले स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ बड़े धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इण्टर कॉलेज रायबरेली में हुआ, जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री और विभिन्न विभागों के मंत्री शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक सदर अदिति सिंह, विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
नगर विधायक ने स्कूल चलो एवं संचारी रोग अभियान का किया शुभारंभ
फिरोजाबाद। शहर में आज स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। “कोई न छुटे, अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार” के सूत्रधार के साथ स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई, वहीं “स्वास्थ्य व्यवहार को आजमाना है, संचारी रोग को हराना है” के स्लोगन के साथ संचारी रोग अभियान की शुरुआत की गई।
नगर विधायक मनीष असीजा ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि “हमें हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना है। मुझे इस बात की खुशी है कि प्रशासन ने स्कूलों में बच्चों के लिए फर्नीचर, बिजली, लाइब्रेरी और खेलने के लिए खेल के मैदान भी उपलब्ध कराए हैं, ताकि बच्चों की प्रतिभा को एक मंच मिल सके।” उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूलों में डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता कराई जा रही है।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
मथुरा। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2024 की भांति अब वर्ष 2025 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन, चिकित्सा अनुभाग लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, दिनांक 1 से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान (11 से 30 अप्रैल 2025 तक) जनपद मथुरा में चलाया जाएगा।
इस अभियान का शुभारंभ दिनांक 01 अप्रैल 2025 को जनपद मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय परिसर से किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने इस अवसर पर एक विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का उद्घाटन किया।
जनपद में सरकारी गेहूँ खरीद की शुरूआत
हाथरस। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने गेहूँ खरीद के लिए खाद्य विभाग के सात भारतीय खाद्य निगम के तीन तथा क्रय संस्था पी0सी0एफ0 के 54 कुल 64 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये हैं। एक अप्रैल से जनपद में कुछ गेहूँ क्रय केन्द्रों पर सरकारी गेहूँ खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, हाथरस ने खाद्य विभाग द्वारा संचालित हाथरस एवं सादाबाद मण्डी स्थित गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया।